देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के लिए डीएम के सख्‍त न‍िर्देश

अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा नगर निगम को दिन में दो बार सुबह और शाम फागिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायती राज अधिकारी को साफ सफाई कराने के निर्देश जारी किये गए और उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से जनपद में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

श्वेता सिंह
October 15 2022 Updated: October 15 2022 22:57
0 26073
लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के लिए डीएम के सख्‍त न‍िर्देश प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। डेंगू और मलेरिया को देखते हुए प्रशासन ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़ों में ही बुलाया जाए। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हिमांशु गुप्ता एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।

 

अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा नगर निगम को दिन में दो बार सुबह और शाम फागिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायती राज अधिकारी (Officer) को साफ सफाई कराने के निर्देश जारी किये गए और उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से जनपद में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।  बेसिक शिक्षा (Basic Education) निदेशक शुभा सिंह की ओर से जारी निर्देश में सभी बीएसए को अपने जिलों के यह व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इसके अलावा उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान (campaign) भी कार्ययोजना के अनुसार चलाने को कहा है। इसके अनुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्तूबर और दस्तक अभियान 15 से 31 अक्तूबर तक चलना है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों को एडवाइजरी (advisory) जारी की गई कि विद्यालयों (school) में सभी बच्चे (children) पूरी आस्तीन के कपड़े पहन कर आएं। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता बुखार और इंफ्लुएंजा (influenza) के लक्षण के मरीजों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग करें। इसके अलावा वह लोगों को मच्छरों (mosquito) से बचाव के लिए “क्या करें और क्या न करें” के लिए जागरूक करें। साथ ही वह समुदाय को यह जानकारी भी दें कि बुखार आने पर स्वयं कोई इलाज न करें। पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच और इलाज कराएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

ब्रिटेन में एक दिन में दोगुने हो गए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले।

हे.जा.स. December 12 2021 35816

कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50% केस ओमि

जामुन: बरसात के मौसम का खूबियों भरा फल।

जामुन: बरसात के मौसम का खूबियों भरा फल।

लेख विभाग June 10 2021 39235

जामुन गुणों से भरपूर फल है। ये बाहर और भीतर दोनों तरह से शरीर को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सक

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

विशेष संवाददाता September 04 2022 49729

फोर्टिस मधुमेह, मोटापा और कॉलेस्ट्रॉल केंद्र (सी-डॉक) के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि 10 साल के

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 24563

सोमवार से राजधानी के 88 अस्पतालों में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

एस. के. राणा November 01 2021 29615

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा न

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

हे.जा.स. January 16 2021 23470

भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में:- डॉ ए. के. सिंह

विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में:- डॉ ए. के. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2021 27441

भारत में हर साल 20 लाख लोग टीबी की चपेट में आते हैं लगभग 5 लाख प्रतिवर्ष मर जाते हैं।

राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के शिकार, क्यों होते है जिम में हार्ट अटैक

राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के शिकार, क्यों होते है जिम में हार्ट अटैक

रंजीव ठाकुर August 14 2022 31286

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक के शिकार हो गए थे और पूरा बॉलीवुड

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 651

ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ स्वाइन फ्लू संबंधित मामलों

महाराष्ट्र में फिर से पैर पसार रहा कोरोना

महाराष्ट्र में फिर से पैर पसार रहा कोरोना

हे.जा.स. March 23 2023 32594

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 334 नए मामले सामने आए हैं, सिर्फ मुंबई में बुध

Login Panel