देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

आजकल की भागदौड़ एवं तनाव भरी ज़िन्दगी में अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य खासतौर से हृदय की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। इन्ही सबको देखते हुए मैक्स हॉस्पिटल द्वारा यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया।

रंजीव ठाकुर
May 15 2022 Updated: May 16 2022 00:00
0 24959
खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर में मरीज़ों को देखते डॉक्टर

लखनऊ। इंदिरा नगर स्थित खुशी क्लिनिक एवं वेलनेस सेण्टर में शनिवार को खुशी फॉउण्डेशन एवं मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली के तत्वावधान में निःशुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीज़ों को हृदय सम्बंधित निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श (free medical consultation) के साथ जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गयी। 

मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospital) से सुधांशु मिश्रा ने बताया कि आजकल की भागदौड़ एवं तनाव भरी ज़िन्दगी में अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य खासतौर से हृदय की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। इन्ही सबको देखते हुए मैक्स हॉस्पिटल द्वारा यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया। शिविर की सफलता को देखते हुए मैक्स हॉस्पिटल एवं खुशी फॉउण्डेशन द्वारा इस तरह के और भी शिविर आयोजित किये जाएंगे। 

वहीं डॉक्टर यसनो (Dr YESNO) की निदेशक ज्योति द्विवेदी ने बताया कि खुशी फॉउण्डेशन के सहयोग से हर माह इस तरह के निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है जिससे कि आमजन तक ज़्यादा से ज़्यादा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें और अब मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से इनमें और भी सुधार देखा जा सकेगा। 

खुशी फॉउण्डेशन की तरफ से ऋचा द्विवेदी द्वारा डॉक्टर यसनो और मैक्स हॉस्पिटल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उन्होंने दोनों ही संस्थानों की तरफ से भविष्य में इस तरह के और भी शिविर आयोजित करने की अपेक्षा की जिससे कि स्वस्थ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सके। 

शिविर के दौरान खुशी फॉउण्डेशन के पदाधिकारियों के अलावा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर -15 एवं सेक्टर - 18 , लायंस क्लब लखनऊ अस्तित्वा, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ- लखनऊ, गणेश मार्केट लखनऊ व्यापार मंडल, युथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (शान-ए- अवध इकाई) के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

क्लीनिकल ट्रायल में फैटी लीवर रोग के इलाज में कारगर साबित हुआ कालमेघ

अबुज़र शेख़ October 22 2022 33188

संस्थान के चिकित्सकों ने कालमेघ के इस्तेमाल से फैटी लीवर रोग को दूर करने में सफलता हासिल की है। इससे

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी

एस. के. राणा December 24 2022 23423

केंद्र ने अपने लेटर में कहा, "देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है और स्थिति काबू में है। इ

कोविड़रोधी वैक्सीन: देश में 11 करोड़ से अधिक लोगों ने निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाई।

कोविड़रोधी वैक्सीन: देश में 11 करोड़ से अधिक लोगों ने निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाई।

एस. के. राणा October 28 2021 25091

6 सप्ताह से अधिक समय से 3.92 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने दूसरी खुराक नहीं ली है। इसी तरह करीब 1.57

NEET PG एडमिशन के लिए कम हुआ कट-ऑफ स्कोर

NEET PG एडमिशन के लिए कम हुआ कट-ऑफ स्कोर

विशेष संवाददाता October 21 2022 32749

एमसीसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जो उम्मीदवार पर्सेंटाइल कम करने के बाद पात्र हो गए हैं, उन्हें न

बांदा में डिप्थीरिया से 5 बच्चों की गई जान

बांदा में डिप्थीरिया से 5 बच्चों की गई जान

आरती तिवारी September 15 2022 35874

बच्चों की मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। ले

देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर के आने की संभावना बहुत कम, सतर्क रहना होगा: डॉ जैकब

देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर के आने की संभावना बहुत कम, सतर्क रहना होगा: डॉ जैकब

एस. के. राणा March 21 2022 26840

डा. जान ने कहा कि फिलहाल न तो वैज्ञानिक और न ही महामारी विज्ञान से जुड़े कोई कारण नजर आ रहे हैं, जिस

स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए एवॉन इंडिया ने इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ साझेदारी की।

स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए एवॉन इंडिया ने इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ साझेदारी की।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 31931

स्तन कैंसर महिलाओं और दुनिया में सबसे आम रूप से पाया जाने वाला कैंसर है। इस साल पूरी दुनिया कोरोना व

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

हुज़ैफ़ा अबरार January 04 2022 32284

किशोर की छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी। इसकी जानकारी एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन के साथ ही लग

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

लेख विभाग February 25 2022 25489

डॉक्टर्स बताते हैं, कोरोना संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

कोविड-19 से संक्रमित स्वर्गवासी नर्सेज को शहीद के नाम से जाना जाए - राजकीय नर्सेज संघ

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 42413

संविदा या ऐजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्सेज को समान पद का समान वेतन दिया जाय, व अन्य मागों पर भी वि

Login Panel