देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई भूमिका नहीं है।

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले। प्रतीकात्मक

लखनऊ। राजधानी में बीते दो सप्ताह से बुखार और टाइफाइड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 200, 250 मरीज रोज आ रहे है।गंदे पानी की वजह से फैलने वाली इस बीमारी के रोजाना औसतन सौ से 150 मरीज निकल रहे हैं। लखनऊ में गत दो वर्षाे से पानी की जांच नहीं की गई है। इस बारे में पता करने की कोशिश की गई तो जलकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालने लगे। 

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर अस्पताल के ओपीडी पहुंचने वाले रोजाना करीब 150 से 70 से 80 मरीजों की खून की जांच कराई जा रही हैै। इसमें 30 मरीजों की टाइफाइड की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। डॉक्टरों का कहना है इन दिनों करीब 10  फीसदी मरीज बुखार के बढ़े हैं। इसी तरह सिविल अस्पताल में रोज बुखार के 30, 40 मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है, इनमें 10 मामले टाइफाइड के निकल रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल में भी करीब दस मरीज लगभग टाइफाइड के रोज मिल रहे हैं। बाकी मरीज अन्य बुखार से पीडि़त हैं।

इन इलाकों से अधिक आ रहे मरीज-
फैजुल्लागंज, खदरा, मसालची टोला, पुराने लखनऊ के कई इलाके  चिनहट समेत अन्य इलाकों से अधिक मरीज अस्पतालों में आ रहे हैं।

नियमित रूप से पानी में मिला रहे क्लोरीन-
जरूरत होने पर क्लोरीन की मात्रा भी बढ़ाई जाती है। अभी जांच बंद हैं लेकिन जलकल के सभी ट्रीटमेंट प्लांट पर क्लोरीन मिलाने और ब्लीचिंग का काम नियमित रूप से किया जा रहा है। यह एक नियमित प्रक्रिया है।

पानी का जांच जलकल की जिम्मेदारी-
सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई भूमिका नहीं है। शासन के निर्देश पर टीम गठित होने बाद पानी के नमूनों के लिए संयुक्त टीम जाती थी।

क्या है टाइफाइड-
टाइफाइड बुखार भारत में पाया जाने वाला खतरनाक संक्रामक रोग है। इसे मियादी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग दूषित पानी या भोजन के सेवन से जिसमें साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के संक्रमण से होता हैं। टाइफाइड का जीवाणु मनुष्यों के आंतों और रक्त प्रवाह में रहता है। यह एक संक्रमित व्यक्ति के मल के सीधे संपर्क में आने से लोगों में फैलता है। इसका बैक्टीरिया मुंह में प्रवेश करता है और लगभग 1.2 सप्ताह तक आंत में रहता हैं। उसके बाद यह आंतों की दीवार से होते हुए खून में चला जाता हैं। खून के माध्यम से यह अन्य ऊतकों और अंगों में फैल कर बीमारी फैलाता हैं।

टाइफाइड  होने का कारण-
साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया से संक्रमित व्यक्ति मल त्यागने या पेशाब करने के बाद यदि अपने हाथों को नहीं धोता और भोजन व पानी को उसी हाथ से छूता है तो बैक्टीरिया भोजन व पानी में आ जाता है। अगर वह भोजन व पानी कोई दूसरा व्यक्ति खाता व पीता है तो वह व्यक्ति भी इसके बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के मल के खाद से उगाई गई सब्जी को कच्चा खाने से भी टाइफाइड फैलता है।

क्या है टाइफाइड के लक्षण-
टाइफाइड के बुखार के लक्षण कुछ दिनों बाद प्रकट होते हैं।, व्यक्ति को पहले हल्का बुखार बाद में तेज बुखार आना, सिरदर्द होना, उल्टी, कब्ज, भूख कम लगना, ठंड लगना, सुस्ती, कमजोरी होना आदि

यदि मरीज सही समय पर इलाज नहीं करवाता है तो मरीज की आतों में छेद होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही दिमागी बुखार और आंतों में छाले होने की संभावना भी हो सकती है जिसकी वजह से मरीज की जान भी जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

निजी अस्पताल में आयुष्मान मरीज से वसूली का आरोप

निजी अस्पताल में आयुष्मान मरीज से वसूली का आरोप

आरती तिवारी August 29 2023 38413

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम के निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज से इलाज के नाम पर वसूली का आर

महाराष्ट्र के 32 जिलों में लंपी वायरस से 3 हजार के पार पशु संक्रमित

महाराष्ट्र के 32 जिलों में लंपी वायरस से 3 हजार के पार पशु संक्रमित

विशेष संवाददाता October 27 2022 22299

लंपी वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार व स्टेट गवर्नमेंट लगातार वैक्सीनेशन अभियान चला रही हैं। महार

कालाजार उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित: स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार

कालाजार उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित: स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार

हुज़ैफ़ा अबरार July 16 2022 25865

सरकार कालाजार उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्पित है और कालाजार से प्रभावित सभी क्षेत्रों में रणनीति बनाकर

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया

विशेष संवाददाता June 20 2022 27406

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक ऐसे समय में जब हर देश को स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च महत्व देना चाहिए,

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

यूपी के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, बलरामपुर अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी April 11 2023 26100

बलरामपुर अस्पताल में कोरोना से निपटने की व्यवस्थाओं को लेकर मॉकड्रिल किया गया। जिसका निरीक्षण खुद उत

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

एस. के. राणा October 08 2022 32256

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “टीके की कमी बताने वाला मीडिया समाचार भ्रामक एवं असत्य ह

नेशनल डाक्टर्स डे पर आईएमए ने चिकित्सकों को सम्मानित किया

रंजीव ठाकुर July 02 2022 28109

आईएमए भवन, रिवर बैंक कालोनी में ‘‘डाक्टर्स डे’’ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में डाक्टर्स ने अपने परि

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक होगा सीट अलॉटमेंट

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक होगा सीट अलॉटमेंट

एस. के. राणा October 12 2022 33434

उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन उनके संबंधित यूनिवर्सिटी द्वारा 17 और 18 अक्टूबर को किया जाएगा। छात्र ध्या

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

आरती तिवारी May 11 2023 24422

पीएमएसएमए दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती को प्रसव पूर्व कम से कम ए

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

विशेष संवाददाता December 29 2022 24397

स्वास्थ्य मंत्रालय का आकलन है कि भारत में चीन जैसी कोरोना की लहर आने की स्थिति में संक्रमितों की ताद

Login Panel