देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दुनिया भर में विश्वसनीय बना भारतीय फार्मा उद्योग, एफडीआई में 98 प्रतिशत की वृद्धि।

भारत में विदेशी निवेश के लिए फार्मास्यूटिकल्स शीर्ष -10 आकर्षक क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र में एफडीआई 3,650 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

हे.जा.स.
February 09 2021
0 729267
दुनिया भर में विश्वसनीय बना भारतीय फार्मा उद्योग, एफडीआई में 98 प्रतिशत की वृद्धि। इंडियन फार्मा एंड इंडिया मेडिकल डिवाइस 2021 का कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग कोविड -19 महामारी काल में  वैश्विक गुणवत्ता वाली दवाओं का भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता साबित हुआ है। वर्ष 2030 तक भारतीय दवा बाज़ार 9.47 लाख करोड़ रुपये होने की संभावना है। महामारी की शुरुआत के बाद, भारतीय फार्मा उद्योग ने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन, व्यापार एवं आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी विश्वसनीय भूमिका दर्ज़ कराई है। 

उक्त बातें केंद्रीय रासायनिक और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को बतायीं। वे इंडियन फार्मा एंड इंडिया मेडिकल डिवाइस 2021 के एक कार्यक्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

गौड़ा ने कहा, "भारत अपने फार्मा उत्पादों के साथ 200 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं दे रहा है और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा। हम ध्वनि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, व्यवसायिक समझ और नैतिकता पर आधारित योजनाएं जारी रखना चाहते हैं।" भारत में विदेशी निवेश के लिए फार्मास्यूटिकल्स शीर्ष -10 आकर्षक क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र में एफडीआई 3,650 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और पिछले साल की तुलना में 98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज किया। भारत उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति में अग्रणी भूमिका बनाए रखने के लिए प्रयास करना जारी रखेगा। 

उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय चिकित्सा तक लोगों की पहुंच  बेहतर कैसे हो, हमें यह भी देखना है। भारत की चिकित्सा सेवा को विश्व स्तरीय गंतव्य के रूप में विकसित करने वाली रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने में हम मदद करना चाहते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

आरती तिवारी September 18 2022 25101

दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी 90 से ज्यादा देशों में फैल

तिब्बत के पिघलते ग्लेशियरों में मिले प्राचीन वायरस

तिब्बत के पिघलते ग्लेशियरों में मिले प्राचीन वायरस

हे.जा.स. November 01 2022 29164

हाल ही में प्रकाशित एक शोध में खुलासा किया गया है कि तिब्बती पठार के गुलिया आइस कैप से कई खतरनाक वाय

डॉ पियाली भट्टाचार्य से जानिए शिशुओं को छह माह तक और उसके बाद आहार कैसे दें

डॉ पियाली भट्टाचार्य से जानिए शिशुओं को छह माह तक और उसके बाद आहार कैसे दें

रंजीव ठाकुर September 08 2022 43292

राष्ट्रीय पोषण माह पर एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पियाली भट्टाचार्य ने स्तनपान और बच्चो

लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया वायु प्रदूषण

लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया वायु प्रदूषण

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25222

।प्रयागराज और वाराणसी को छोड़कर सभी शहरों में एक्‍यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के ऊपर दर्ज किय

क्या आपका सनस्क्रीन लोशन दावों पर खरा है ?

क्या आपका सनस्क्रीन लोशन दावों पर खरा है ?

सौंदर्या राय December 05 2025 5719

आधुनिक सनस्क्रीन से नियमित रूप से एसपीएफ 30+ या 50+ सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जाती है। कंपनियों को

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 26929

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

आयुष कालेजों में प्रवेश में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश

आयुष कालेजों में प्रवेश में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश

श्वेता सिंह November 09 2022 27802

आयुर्वेद सेवाओं के कार्यवाहक निदेशक और प्रभारी अधिकारी को निलंबित करते हुए यूनानी निदेशालय और होम्यो

प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए संसाधन सरकार उपलब्ध करायेगी: ब्रजेश पाठक

प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए संसाधन सरकार उपलब्ध करायेगी: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 30988

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के नेतृत्व में प्रदेश को टीबी मुक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल हो

प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा हुई जहरीली.

प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा हुई जहरीली.

सम्पादकीय विभाग January 10 2021 29034

दिल्ली के एक अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक, दिल्ली के आसमान में छाए स्मॉग में धुएं के साथ-सा

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

आरती तिवारी March 05 2023 32927

बैठक में आईवीएफ सेंटर शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा लोहिया अस्पताल के विस्तार की योजना पर भी

Login Panel