देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

आइकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय उन्मूलन के प्रति जनसहभागिता को बढ़ाना है। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर लगभग 1000 लोगों को क्षय रोग से बचाव एवं इसके इलाज के बारे में जानकारी दी गई ।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 09 2022 Updated: January 09 2022 01:31
0 28844
आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग से बचाव एवं इसके इलाज की जानकारी देते जिम्मेदार।

लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में तीन जनवरी से नौ जनवरी तक जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत "आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ" के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । 

इसी क्रम में शनिवार को ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर कैंटोनमेंट बोर्ड, रानी लक्ष्मीबाई जिला स्तरीय अस्पताल और राजेंद्र नगर जिला क्षय (टीबी) रोग इकाई के संयुक्त तत्वावधान में क्षय रोग पर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसके तहत ट्रेन की बोगियों एवं प्लेटफार्म पर  लगभग 1000  लोगों को क्षय रोग से बचाव एवं इसके इलाज के बारे में जानकारी दी गई । इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर माइकिंग भी की गई । इस मौके पर जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक सौमित्र कुमार मिश्रा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजीव कुमार, विपिन कुमार तथा टीबी हेल्थ विजिटर रामप्रताप एवं जयप्रकाश द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया गया ।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा.  ए.के. चौधरी ने बताया कि जिले में एक जनवरी  2021  से 31 दिसंबर  2021  तक क्षय रोग के 20,485 मरीज खोजे गए हैं | वर्ष 2020 से 15% मरीज  अधिक चिन्हित किए गए।हैं । मरीजों को सही पोषण के लिए इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपए की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है ।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि आइकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय उन्मूलन के प्रति जनसहभागिता को बढ़ाना है । इसी क्रम में  विभिन्न स्कूलों, बस्तियों, स्टेशन सहित  75  स्थानों पर  क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया । साथ ही निजी चिकित्सकों से भी अनुरोध किया गया कि वह टीबी मरीजों की सूचना उपलब्ध कराएं ।

सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अभय चंद्र मित्रा ने बताया कि  टीबी का नियमित इलाज करना बहुत जरूरी होता है । यदि बीच में इलाज छोड़ दिया जाता है तो मुश्किल होती है । इलाज पुनः शुरू करना पड़ता है । डॉट सेंटर व डॉट प्रोवाइडर के माध्यम से दवा  मरीज के घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है तथा मरीज दवा का सेवन कर रहा है या नहीं इसका फॉलो अप भी किया जाता है ।

पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक  रामजी वर्मा ने बताया कि टीबी यानि क्षय रोग जिसका मतलब होता है शरीर का क्षय होना |  टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण होता है | यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलता है | जब संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो टीबी के जीवाणु हवा में फ़ैल जाते हैं | संक्रमित हवा में सांस लेने  से स्वस्थ व्यक्ति या बच्चे भी टीबी से संक्रमित हो सकते हैं | इसलिए टीबी ग्रसित व्यक्ति खांसते और छींकते समय मुंह को हमेशा ढके रहे | यह छूने या जूठा खाने या क्षय रोग पीड़ित व्यक्ति के सामान का उपयोग से नहीं फैलती है | हो सके तो मरीज मुंह पर मास्क लगाये रहे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एक यूरोलॉजिस्ट कैसे आपकी मदद कर सकता है समझिये डॉ सरीन से

एक यूरोलॉजिस्ट कैसे आपकी मदद कर सकता है समझिये डॉ सरीन से

लेख विभाग April 06 2022 54336

आपके मूत्र रोग विशेषज्ञ को आपकी स्थिति को अच्छी तरह से समझने की आवश्यकता है। जैसा कि मूत्रविज्ञानी उ

कोविड के बाद से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में वृद्धि हुई है: डॉ जयंत वर्मा

कोविड के बाद से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में वृद्धि हुई है: डॉ जयंत वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 27985

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर के न्यूरोसर्जन डॉ जयंत वर्मा के अनुसार कोविड महामारी के बाद से ब्रेन स्ट्रोक

आयुर्वेदिक साइंसेज में 38 पदों पर निकली भर्तियां

आयुर्वेदिक साइंसेज में 38 पदों पर निकली भर्तियां

रंजीव ठाकुर July 13 2022 33356

दो दिन बाद आयुर्वेदिक साइंस में 38 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 15 जुलाई से आवेदन पत्र

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2021 29730

67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल आठ जिलों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अव

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश  में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2022 29647

सूबे की सरकार, कैंसर के इलाज के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का माडल राज्य बनाना चाहती है। इसके लिए

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

आनंद सिंह February 08 2022 26106

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के केवल 30 नए मरीज मिले

कोविड़ - 19: तेज़ी से घट रहे संक्रमण के मामले।

कोविड़ - 19: तेज़ी से घट रहे संक्रमण के मामले।

एस. के. राणा October 18 2021 33323

एक दिन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,786 की कमी दर्ज की गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.57

कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह में की गई मॉक ड्रिल

कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह में की गई मॉक ड्रिल

हे.जा.स. April 10 2023 31530

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल की गई इस दौरान सिविल अस्पताल की प्राइमरी मेडिक

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और  निवारक साबित हो सकती है: शोध

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और निवारक साबित हो सकती है: शोध

हे.जा.स. February 08 2022 36528

रक्त को पतला करने वाली किफायती दवा हेपरिन को अगर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज लेते हैं तो उनके फेफड

मेनोपॉज: समस्याओं के साथ कैंसर का भी बन रहा कारण

रंजीव ठाकुर May 09 2022 27836

मेनोपॉज के बाद व्यायाम, आहार और जांच को लेकर वन स्पॉट सेंटर, लोकबंधु अस्पताल में लखनऊ मेनोपॉज सोसायट

Login Panel