देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

डॉ. त्यागी ने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस के क्रम में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में जागरूक करना है | आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाते।

हुज़ैफ़ा अबरार
April 09 2022 Updated: April 09 2022 03:34
0 34537
नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने प्रतीकात्मक

लखनऊ। अप्रैल स्वच्छता पखवाड़ा के क्रम में शुक्रवार को लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में स्वच्छता, नशा उन्मूलन एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने के बारे में  जनजागरुकता रैली निकाली गयी और मानव श्रृंखला बनाई गई | रैली को हरी झंडी दिखाकर चिकित्सालय की निदेशक डा. दीपा त्यागी ने रवाना किया | इसके साथ ही अस्पताल की ओपीडी और बररिगवां गांव में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के तत्वावधान में आकार फाउंडेशन के कलाकारों ने तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने के बारे में  नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूक किया | इसके साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा समुदाय को जागरूक किया गया | 

डॉ. त्यागी ने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस के क्रम में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में जागरूक करना है | आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाते जबकि हमें यह समझना चाहिए कि स्वास्थ्य ही सर्वोपरि है | जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी हम एक बेहतर जीवन जी पाएंगे | नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू छोड़ने का दिया गया सन्देश बहुत ही सराहनीय रहा। कलाकारों ने उपस्थित लोगों से कहा-आजइस बात का संकल्प लें  कि खुद के साथ दूसरों को भी तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित करेंगे। 

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एस.के. सक्सेना ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की और कहा कि लोगों में  जाने - अनजाने तंबाकू, सिगरेट बीड़ी पीने की लत लग जाती है | लोगों को इससे दूर ही रहना चाहिए | यह आपके शरीर और मन दोनों को ही नुकसान पहुंचाते हैं | 

अस्पताल के  चीफ  फार्मासिस्ट आनंद सिंह ने नाटक की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत ही उत्साहवर्धक, ज्ञानवर्धकनाटक था |  वह खुद घर - घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी, चीफ  फार्मासिस्ट सी एल शांति, चिकित्सालय प्रबंधक धनंजय प्रताप और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की है, यह प्रगति निजी क्षेत्र तक सीमित है: डब्ल्यूएचओ

भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की है, यह प्रगति निजी क्षेत्र तक सीमित है: डब्ल्यूएचओ

विशेष संवाददाता April 06 2022 128319

WHO ने जो रिपोर्ट जारी की है, वह सरकारी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा सवालिया निशान है। संगठन

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 01 2022 28926

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा र

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

2019 के दौरान दुनिया में वायु प्रदूषण के कारण हर चार में से एक मौत भारत में हुई: रिपोर्ट 

हे.जा.स. March 02 2022 31887

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में वायु प्रदूषण के जोखिम से जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों से जीवन के पहले

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32815

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

कोलकाता में फिर बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक

कोलकाता में फिर बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक

विशेष संवाददाता February 19 2023 33062

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल के कारण भी वायरस का कैरेक्टर और लक्षण क

कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा वायरस

कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा वायरस

विशेष संवाददाता September 15 2022 26056

दुनियाभर में कोरोना का ग्राफ कम हो रहा है, लेकिन इसके नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। जिससे दुनियाभर क

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता February 07 2023 23298

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की लंबे समय तक देखरेख की और

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 22944

डायबिटीज़ के तेजी से बढ़ने का कारण भारतीयों की आहार की आदतों में भारी परिवर्तन है। यदि हम डायबिटीज़ की

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2026 567

सफल चिकित्सक बनने के लिए केवल चिकित्सकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि मरीज की बात ध्यानपूर्वक सुनना उसकी भावन

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

एस. के. राणा June 27 2021 29887

इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,258 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,95,751 हो गयी। उ

Login Panel