देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की मौन महामारी से निपटने के लिए ज्यादा वैक्सीन डेवलेप करने पर बल दिया है। और साथ ही कहा कि सभी देश उपलब्ध टीकों का बेहतर इस्तेमाल करें जिससे कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

हे.जा.स.
July 15 2022 Updated: July 15 2022 14:29
0 32391
एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की मौन महामारी से निपटने के लिए ज्यादा वैक्सीन डेवलेप करने पर बल दिया है। और साथ ही कहा कि सभी देश उपलब्ध टीकों का बेहतर इस्तेमाल करें जिससे कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

युनाइटेड नेशन्स स्वास्थ्य एजेंसी (United Nations Health Agency) ने हाल ही में विकसित किए गए टीकों (recently developed vaccines) पर पहली रिपोर्ट पेश की है। इस अध्ययन के अनुसार आगामी अनुसंधान और निवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि जब वायरस (viruses), वैक्टीरिया (bacteria), फंगस या परिजीवी (fungi or parasites) समय के साथ अपना रुप बदलते हैं तब इन पर दवाओं का असर होना बंद होता जाता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है और इलाज नामुमकिन (treatment impossible) हो जाता है।

रिपोर्ट में सार्वजनिक स्वास्थ्य (public health) को लेकर चिंता जताते हुए कहा गया कि दुनिया में मौन महामारी (silent epidemic) बढ़ती जा रही है और यह मामला प्रतिवर्ष 50 लाख मृत्यु तक पहुंच गया है। इनमें से लगभग 12 लाख मौतें सीधे प्रतिरोधी जीवाणु संक्रमण (resistant bacterial infections) से जुड़ी हुई है। रिपोर्ट में 61 वैक्सीन्स का जिक्र किया गया है जिनमें से बहुत सारी विकसित होने के अंतिम चरण में है जो जल्दी दुनिया को मिलने वाली नहीं है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन की सहायक महानिदेशक डॉ हनान बाल्खी (Dr Hanan Balkhi, Assistant Director-General of the World Health Organization) ने कहा कि टीकाकरण के जरिए संक्रमण रोकने में (prevention of infection through vaccination) एंटीबायोटिक (antibiotics) दवाओं का इस्तेमाल कम होता है जो एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया (antimicrobial resistance pathogenic bacteria) को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष 6 जीवाणु रोगजनकों में से केवल न्यूमोकोकल रोग (pneumococcal disease) के लिए टीका उपलब्ध है जबकि अन्य 5 जीवाणु से दुनिया को बचाने के लिए सस्ते टीकों की आवश्यकता है।

डॉ केट ओ ब्रायन, निदेशक, टीकाकरण एवं जैविक विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन (Dr Kate O'Brien, Director, Department of Immunization and Biology, World Health Organization) ने कहा कि वैक्सीन की नवीनीकरण और विकास (vaccine innovation and development) एक महंगा प्रयास है और अधिकांशतः इसमें असफलता हाथ लगती है तथा समय भी बहुत खराब होता है। लेकिन एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीके की खोज बहुत जरूरी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Association of ultra-processed food consumption with colorectal cancer risk among men and women: results from three prospective US cohort studies

Association of ultra-processed food consumption with colorectal cancer risk among men and women: results from three prospective US cohort studies

British Medical Journal February 09 2023 41956

In the three large prospective cohorts, high consumption of total ultra-processed foods in men and c

देश में तेरह हज़ार पर सिमटी कोरोना संक्रमण महामारी, जल्द खत्म होने के संकेत

देश में तेरह हज़ार पर सिमटी कोरोना संक्रमण महामारी, जल्द खत्म होने के संकेत

एस. के. राणा February 22 2022 27318

देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी ह

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 31014

वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को मधुमेह, रक्तचाप, हृदय की समस्या या कोई भी को-मोरबिड

जानिए नींबू पानी पीने के फायदे

जानिए नींबू पानी पीने के फायदे

लेख विभाग May 06 2023 27344

भोजन से पहले नींबू पानी पीने से डाइजेशन को बढ़ाने और भूख को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलि

श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय एवं रस्तोगी स्वास्थ एवं परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय एवं रस्तोगी स्वास्थ एवं परामर्श केन्द्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 1694

स्त्री रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर कमला रस्तोगी ने जीवन पर्यन्त साठ साल से अधिक समय तक हॉस्पि

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

एस. के. राणा February 17 2022 38818

वर्तमान में देशभर में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नए माम

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार January 07 2021 21433

बैरियाट्रिक मरीज दूसरे मरीज़ों की तुलना में अधिक खास हैं क्योंकि उनमें हाइपरटेंशन, टाइप-2 डायबिटीज़,

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

सरकारी सहयोग से आयुष क्षेत्र के विकास की हैं अनंत संभावनाएं ।

हे.जा.स. February 08 2021 30624

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को दुनिया में ले जाने का समय है। आयुष को एक आकर्षक मंच बनाकर, हमारी शिक्षा

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

एस. के. राणा October 14 2022 29067

दुनिया भर में युवा व्यस्क मेंटल वैलनैस पर ध्यान देते हुए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहते हैं। जहा

अमेठी के जिला अस्पताल में लगाए गए कैमरे

अमेठी के जिला अस्पताल में लगाए गए कैमरे

विशेष संवाददाता May 23 2023 33739

अमेठी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 18 स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे लगने

Login Panel