देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वाधान में नेशनल कैंसर सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने 150 से अधिक कैंसर विशेषज्ञों ने भाग लिया।

रंजीव ठाकुर
August 07 2022 Updated: August 07 2022 18:50
0 101964

लखनऊ। आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वाधान में नेशनल कैंसर सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने 150 से अधिक कैंसर विशेषज्ञों ने भाग लिया।

 

इस सीएमई (CME) के माध्यम से कैंसर के इलाज (treatment of cancer) में रेडियोथेरेपी (radiotherapy) के लिए सरकारी कैंसर अस्पतालों में लगी लंबी वेटिंग लिस्ट के समाधान के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। 

 

हनुमानप्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध सस्थान (Hanumanprasad Poddar Cancer Hospital and Research Institute) के संयुक्त सचिव रसेन्दु फोगला ने कहा कि यह कैंसर अस्पताल विगत कई दशकों से पूर्वांचल के गरीब कैंसर मरीजों (cancer patients) के लिए वरदान साबित हुआ है। आज यहाँ बहुत ही कम कीमत में हजारों मरीजों का कैंसर का इलाज प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञों (cancer specialists) द्वारा किया जा रहा है।

 

लखनऊ के सीनियर कैंसर सर्जन (Senior Cancer Surgeon) डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रदेश में कैंसर रोग के इलाज की वर्तमान स्थिति को दर्शाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में से केवल 9 जिलों में ही कैंसर सर्जन की उपलब्धता है। जिससे बाकी जिलों के मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहर में जाना पड़ता है। उन्होने सरकार से कैंसर ट्रेनिंग सेण्टर खोले जाने का आवाहन किया जिससे प्रदेश में कैंसर विशेषज्ञों की कमी को दूर किया जा सके। 

 

डॉ मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि देश में लगभग 20 लाख कैंसर रोगी हर साल आ रहें हैं इसमें लगभग 8 लाख नए जुड़ जाते हैं जिसमें से लगभग 5 लाख मर जाते हैं। कैंसर के देर से पता चलने से ऐसा हो रहा है और ऐसा इसलिए कि ऐसे डॉक्टर्स की कमी है। कैंसर के ठीक होने की दो बातें हैं, पहला जल्दी इसका पता चले और दूसरे कि कैंसर विशेषज्ञ ही इलाज करें।

 

पहले कैंसर ग्रसित अंग को पूरा निकाल देते थे अब केवल उतने हिस्से को ही काट कर निकाला जाता है। रोबॉटिक सर्जरी (robotic surgery) से छोटे से चीरे से भी कैंसर को निकाल दिया जाता है। दूरबीन से भी इलाज बढ़ता जा रहा है। रेडियोथेरेपी की नई मशीने आ गई हैं। नई मशीनों से मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं। 

 

इस सीएमई में देश के जाने माने कैंसर विशेषज्ञों (cancer experts) डॉ आई.डी. शर्मा, डॉ एम.एल.बी. भट्ट, डॉ सुनील चतुर्वेदी, डॉ संदीप कुमार, डॉ शालीन कुमार, डॉ नीरज रस्तोगी, डॉ पुनीता लाल, डॉ सुषमा, डॉ मधुप, डॉ शरद, डॉ आलोक, डॉ सोड़ी, डॉ रामचन्दानी, डॉ अंशु गोयल एवं डॉ विवेक गर्ग ने अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर आईएमए (IMA Lucknow) प्रेसिडेन्ट डॉ मनीष टण्डन, सेक्रेटरी डॉ संजय सक्सेना तथा प्रेसिडेन्ट इलेक्ट डॉ जे डी रावत उपस्थित रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 28962

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल ज़ेनिक्स, जिसका आयोजन जॉर्जिया, मोलदोवा, रूस और दक्षिण अफ्रीका की 11 साई

अनार के छिलके के गुणों को जानकर हो जाएंगे हैरान

अनार के छिलके के गुणों को जानकर हो जाएंगे हैरान

लेख विभाग June 03 2023 37871

अनार के छिलके में बहुत सारा विटामिन सी होता है, जो हमारे पूरे शारीरिक विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण

वजन घटाने के लिए बार- बार गर्म पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह, जानें यहां

वजन घटाने के लिए बार- बार गर्म पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह, जानें यहां

श्वेता सिंह October 19 2022 21085

गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और डिहाईड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है। पूरे दिन गर्म पानी

लखनऊ के अर्जुनगंज में मिले डेंगू के मरीज़, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की खुली पोल

लखनऊ के अर्जुनगंज में मिले डेंगू के मरीज़, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की खुली पोल

श्वेता सिंह November 09 2022 29075

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में नगर निगम ज़ोन 4 फेल साबित हो चुका है लेकिन नगर निगम ज़ोन 4 में अ

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

चीन के सान्या शहर में कोरोना का तांडव, पूरे शहर में लगा लॉकडाउन 

हे.जा.स. August 07 2022 29766

शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रो

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

आरती तिवारी April 10 2023 31126

सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में एक्टिव केस का आंकड़ा 1282 तक पहुंच गया। 24 घंटे में प्रदेश में 176 नए संक

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 25753

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

हे.जा.स. July 30 2022 33469

दिशानिर्देश में 5 प्रमुख आबादी (पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, ट्रांस और लिंग विविध लोगों

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज, जानिए इस बार की थीम

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज, जानिए इस बार की थीम

हे.जा.स. March 17 2023 28848

इस साल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की थीम, “टीका हर एक के लिए काम करे” रखी गई है। इसके तहत इस बात पर जोर

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

आरती तिवारी August 22 2022 42061

बुजुर्गों के लिए आंख से संबंधित समस्याओं के लिए शिविर लगाया गया था। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक द्व

Login Panel