देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा भारतीय बाल रोग अकादमी के सहयोग से बाल रोग विभाग में ओआरएस जागरूकता सप्ताह (25 से 31जुलाई) का शुभारम्भ किया गया। इस वर्ष की थीम थी ’’ओआरएस और जिंक डायरिया में जोड़ी नम्बर-1 हैं।’’

रंजीव ठाकुर
July 28 2022 Updated: July 28 2022 01:15
0 38979
लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़ डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ओआरएस जागरूकता सप्ताह पर बोलते डॉ पीयूष उपाध्याय

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा भारतीय बाल रोग अकादमी के सहयोग से बाल रोग विभाग में ओआरएस जागरूकता सप्ताह (25 से 31जुलाई) का शुभारम्भ किया गया। इस वर्ष की थीम थी ’’ओआरएस और जिंक डायरिया में जोड़ी नम्बर-1 हैं’’। 

 

इस अवसर पर जनमानस में जागरूकता (ORS awareness week) पैदा करने के उद्देश्य से संस्थान के 2020 बैच एमबीबीएस (MBBS) के छात्रों द्वारा नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें लोगों को डायरिया (Diarrhea) के खतरे के लक्षण, डायरिया का प्रबन्धन (manage diarrhea) कैसे करें और बच्चे  को अस्पताल कब ले जाना है के बारे में बताया गया।

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) की निदेशक प्रो सोनिया नित्यानंद (Prof. Sonia Nityanand) ने कहा कि ओआरएस और जिंक में डायरिया में बच्चों की जान बचाने की जादुई शक्ति है। इससे हमारे देश में बच्चों की मृत्यु दर को कम (reduce the mortality rate of children) किया जा सकता है।

 

डॉ पीयूष उपाध्याय, पीडियाट्रिक हेपेटेलाॅजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलाॅजिस्ट (Pediatric Hepatologist and Gastroenterologist) ने अपने सम्बोधन में जानकारी दी कि भारत में 5 साल से कम उम्र के 1 लाख से ज्यादा  बच्चों की डायरिया से मौत हो जाती है। कुपोषण (malnutrition) और निमोनिया (pneumonia) के बाद 5 साल से कम उम्र के बच्चों में डायरिया मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण है। 

उन्होंने बताया कि ओआरएस और जिंक (ORS and zinc) का समय पर उपयोग, एक सरल और सस्ता उपकरण जो मुफ्त में उपलब्ध है, दस्त से होने वाली 90 प्रतिशत से अधिक मौतों (diarrheal deaths) को कम कर सकता है। यदि दस्त से पीड़ित कोई बच्चा (child suffering from diarrhea) सुस्त हो जाता है, पानी पीना बन्द कर देता है, खाना बन्द कर देता है, पेशाब करना बन्द (stops urinating) कर देता है मल से खून आता है (blood comes from the stool), उल्टी होती रहती है, तो उसे तुरन्त प्रबन्धन के लिए निकटतम चिकित्सा सुविधा में ले जाना चाहिए।

 

बाल रोग विभाग (Pediatrics) की विभागाध्यक्ष डॉ दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि ओआरएस बच्चों के लिए जीवन रक्षक है और डायरिया के इलाज (treatment of diarrhea) के लिए जिंक और ओआरएस का सयोजन जरूरी है। इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए। दस्त के खतरे के संकेतों को ध्यान से देखना चाहिए।

 

डॉ अशोक कुमार गुप्ता, सहायक आचार्य, बाल रोग विभाग ने घर पर ओआरएस तैयार करने का तरीका दिखाया। डॉ शितान्शु श्रीवास्तव, सह-आचार्य, बाल रोग विभाग ने कुपोषित बच्चों में डायरिया के खतरों के बारे में बताया। डॉ स्मृति अग्रवाल, विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology and Obstetrics) विभाग ने गर्भवती महिलाओं में दस्त के प्रबन्धन के बारे में बताया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ श्रीकेश सिंह ने दस्त में ओआरएस के महत्व पर प्रकाश डाल कर लोगों को जागरूक किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शहर को जाम से निजात दिलाने में डॉक्टर भी करेंगे प्रशासन का भरपूर सहयोग : डा. शाही

शहर को जाम से निजात दिलाने में डॉक्टर भी करेंगे प्रशासन का भरपूर सहयोग : डा. शाही

आनंद सिंह April 13 2022 26312

आईएमए की तरफ से 37 पुलिस वालों को सम्मानित किया गया। आज तमकुही राज से नवनिर्वाचित विधायक डा. असीम कु

कोरोनारोधी टीकाकरण नही करवाने वालों पर सख्ती करेगा फ्रांस, जारी किया वैक्सीन पास

कोरोनारोधी टीकाकरण नही करवाने वालों पर सख्ती करेगा फ्रांस, जारी किया वैक्सीन पास

हे.जा.स. January 18 2022 35510

फ्रांस की संसद ने एक ऐसे कानून को मंजूरी दी है, जिसमें कोविड-19 का टीका नहीं लेने वाले लोगों को रेस

कोरोना संक्रमण से ख़राब हालात की जानकारी छुपा रहा चीन

कोरोना संक्रमण से ख़राब हालात की जानकारी छुपा रहा चीन

हे.जा.स. December 24 2022 31766

चीन के इस कदम ने एक बार फिर से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों को डर है कि चीन

उपमुख्यमंत्री से नर्सेज, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन संघ ने की अपील

रंजीव ठाकुर May 25 2022 37377

नर्सेज को चिकित्सा स्वास्थ्य की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है लेकिन जब साढ़े छः हजार पद रिक्त हैं तो कैस

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

हे.जा.स. March 29 2022 26095

भारत में कोरोना के घटते केसों के बाद अब यात्राओं से पाबंदियां हटनी शुरु हो गई है। इसी बीच, यूएस सेंट

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

चीन में कोरोना संक्रमण ने तोड़ा रिकॉर्ड

हे.जा.स. November 27 2022 28468

चीन में कोरोना के चलते एक बार हालात फिर से बेकाबू होने लगे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्दे

मिर्गी के सफल इलाज के लिए मौजूदा मिथक और भ्रांतियों को तोड़ना बहुत ज़रूरी- डॉ रवि शंकर

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 37011

मैं इनका थैंक यू बोलता हूँ क्योंकि इसने हिम्मत करके ऑपरेशन कराया है। नहीं तो धारणा यह है कि मिर्गी क

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

British Medical Journal October 02 2023 130201

The findings of this study highlight the potential importance of carbohydrate quality and source for

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

विशेष संवाददाता May 14 2022 52966

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि नर्सेज़, रोगियों को स्वस्थ करने हेतु एक माँ की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

रंजीव ठाकुर July 05 2022 37074

महज 25 रुपए के आवेदन शुल्क को जमा कर आप बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी पा सकते हैं। मुख्य स

Login Panel