देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

नीट यूजी की काउंसिलिंग 27 से 31 जनवरी के बीच केजीएमयू व लोहिया संस्थान लखनऊ में

एमबीबीएस, बीडीएस में दाखिला लेने वाले छात्रों को सात फरवरी तक दाखिला देना होगा। 15 फरवरी से काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू होगा जो 18 फरवरी तक चलेगा।

हे.जा.स.
January 24 2022 Updated: January 24 2022 00:47
0 32444
नीट यूजी की काउंसिलिंग 27 से 31 जनवरी के बीच केजीएमयू व लोहिया संस्थान लखनऊ में

लखनऊ। नीट यूजी की काउंसिलिंग 27 से 31 जनवरी के बीच केजीएमयू व लोहिया संस्थान में होगी। केजीएमयू में कोरोना संक्रमण के मरीज़ और उनके परिजनों की आवाजाही बढ़ी है। ऐसे में केजीएमयू प्रशासन काउंसिलिंग परिसर से इतर कराने पर विचार कर रहा है।

केजीएमयू (KGMU)अधिकारियों का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर, क्वीनमेरी, लारी समेत दूसरे विभागों में बड़ी संख्या में मरीज इमरजेंसी में आ रहे हैं। ऐसे में परिसर में मरीज-तीमारदारों की काफी गहमागहमी रहती है। बड़ी संख्या में मरीज-तीमारदार पॉजिटिव आ रहे हैं। डॉक्टर-कर्मचारी भी संक्रमण की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में नीट यूजी की काउंसिलिंग (NEET UG Counseling) के दौरान अभ्यर्थी व उनके माता-पिता भी आएंगे। इससे संक्रमण के प्रसार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले बच्चों व उनके माता-पिता को संक्रमण से बचाने के लिए काउंसिलिंग के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश की जा रही है। अभी तक कलाम सेंटर में काउंसिलिंग हो रही थी। यहां से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हो रहा है। कोरोना से बचाव का टीकाकरण हो रहा है। दूसरी शैक्षिक गतिविधियां चल रही हैं। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि कोरोना के प्रसार को रोकने की दिशा में उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) में दाखिला लेने वाले छात्रों को सात फरवरी तक दाखिला देना होगा। 15 फरवरी से काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू होगा जो 18 फरवरी तक चलेगा। दो चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात मार्च से लेकर 10 मार्च तक मॉपअप राउंड चलेगा। इसमें 15 मार्च तक दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद सीट खाली रहने पर 16 मार्च को चौथे चरण की शुरुआत होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

रंजीव ठाकुर June 22 2021 25486

वैश्विक महामारी के दौरान योग की भूमिका पर मोदी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब अस्तपालों में चिकित्सको

अस्पताल के विस्तार देने में न बरतें लापरवाही: ब्रजेश पाठक

अस्पताल के विस्तार देने में न बरतें लापरवाही: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 16 2023 26616

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडि

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 35488

घोड़ों में पाई जाने वाली ग्लैंडर्स नामक बीमारी ने राजस्थान में दस्तक दे दी है और इसका संक्रमण फैलने

जानिये दुर्लभ बीमारी अमाइलॉइडोसिस के बारे में, मेयो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से

जानिये दुर्लभ बीमारी अमाइलॉइडोसिस के बारे में, मेयो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से

लेख विभाग February 06 2023 42579

एमाइलॉयडोसिस के कई अलग-अलग प्रकार हैं। कुछ प्रकार वंशानुगत होते हैं। अन्य बाहरी कारकों के कारण होते

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ0प्र0 के आंदोलन के सातवें दिन 2 घंटे का कार्य बहिष्कार। 

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 23384

जनपद लखनऊ के सभी सामु०स्वा०केंद्र व प्रा०स्वा०केंद्रों पर तैनात सभी फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

आरती तिवारी August 29 2022 34846

जब आप मु्ल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर लगाते हैं तो इससे स्किन की कई समस्याओं में छुटकारा मिलता है। च

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31508

गोंडा के जिला अस्पताल में मिरेकल फीट इंडिया संस्था द्वारा क्लब फुट से पीड़ित दिव्यांग बच्चों का इलाज

पब्लिक हेल्थ लैब में मौजूद खतरनाक पैथोजन को फौरन नष्ट करे यूक्रेन: डब्ल्यूएचओ

पब्लिक हेल्थ लैब में मौजूद खतरनाक पैथोजन को फौरन नष्ट करे यूक्रेन: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. March 11 2022 28529

विश्व स्वास्थय संगठन ने यूक्रेन को सलाह दी है कि वो अपने यहां पर मौजूद पैथोजोन को नष्ट कर दे, इससे ब

एम्स करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर की जांच

एम्स करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर की जांच

एस. के. राणा October 11 2022 38073

भाशय के कैंसर के विभिन्न प्रकार होते हैं। सबसे आम प्रकार एंडोमेट्रियम में शुरू होता है, जो गर्भाशय क

मुंबई में खसरे के मरीजों की संख्या हुई 142

मुंबई में खसरे के मरीजों की संख्या हुई 142

विशेष संवाददाता November 17 2022 32927

मुंबई में 8 मंडलों की झुग्गियों में अब तक 142 खसरे के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज गो

Login Panel