देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, अलर्ट जारी

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए। सितंबर के महीने में कुल 693 मामले सामने आए थे। 2022 में अब तक 937 मामले सामने आए हैं और डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

एस. के. राणा
October 04 2022 Updated: October 04 2022 02:07
0 25710
राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, अलर्ट जारी प्रतीकात्मक फोटो

नयी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई अन्य इलाकों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद दिल्ली में मच्छर जनित इस बीमारी के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए। सितंबर के महीने में कुल 693 मामले सामने आए थे। 2022 में अब तक 937 मामले सामने आए हैं और डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, यह 2017 के बाद से एक जनवरी से 28 सितंबर की अवधि के दौरान दर्ज किए गए डेंगू (Dengue) के मामलों की सर्वाधिक संख्या है। साल 2017 में डंगू के कुल 2152 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, इस साल मच्छर (Mosquito) जनित बीमारी के कारण अब तक किसी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है। बता दें कि, दिल्ली के सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने पिछले माह कहा था कि इस बार बारिश का दौर लंबा चलने से डेंगू का खतरा बढ़ सकता है।

 

 डेंगू और मलेरिया के लक्षण- Symptoms of Dengue and Malaria

डेंगू में बुखार काफी तेज होता है और बदन दर्द व सिर दर्द की शिकायत भी बनी रहती है। कई मामलों में जबड़ों या नाक से खून भी आ सकता है। डेंगू के दौरान शरीर में लगातार कमजोरी आने लगती है और थकावट बनी रहती है। मलेरिया में भी बुखार आता है, लेकिन मलेरिया में शरीर में ठंड लगती है और उल्टी व बैचेनी भी होने लगती है। मलेरिया और डेंगू के अन्य कई लक्षण एक जैसे होते हैं. लेकिन अगर किसी को बुखार के साथ साथ बदन दर्द और ठंड भी लग रही है तो डेंगू और मलेरिया दोनों की जांच करानी चाहिए।

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केंद्र सरकार ने

केंद्र सरकार ने 'टोमैटो फ्लू' को लेकर जारी की एडवाइजरी

आरती तिवारी August 24 2022 28387

देश में टोमैटो फ्लू के बढ़ते मामलों की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

प्रदेश में कोविड से 115 मरीजों की मौत, लगातार घट रहा संक्रमण। 

प्रदेश में कोविड से 115 मरीजों की मौत, लगातार घट रहा संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2021 26715

पिछले 24 घंटों में 4,939 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से छुटटी पा चुके हैं और इस तरह प्रदेश में स्वस्थ ह

कोविड-19 संक्रमण: देश में सबसे कम नए मामले आये। 

कोविड-19 संक्रमण: देश में सबसे कम नए मामले आये। 

एस. के. राणा June 15 2021 29192

पिछले एक दिन में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 3 हजार 921 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है क

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42458

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

मेदांता अस्पताल में एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया पीड़ित का हाफ-एचएलए मैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ

रंजीव ठाकुर September 23 2022 250474

इस बोन मैरो ट्रांसप्लांट में कई टीम्स ने मिल कर कार्य किया। ट्रांसप्लांट को लीड कर रहे डॉ अन्शुल गुप

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

रंजीव ठाकुर February 23 2021 31741

भारत में बने टीके की गुणवत्ता इसी से साबित हो जाती है कि आज बहुत से देश इस टीके की मांग कर रहे हैं।

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज।

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज।

एस. के. राणा September 27 2021 28831

देश में अभी 2,99,620 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.89 प्रतिशत

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

आरती तिवारी May 24 2023 34164

यूपी के नौ और जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। जिससे हर जिले में मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन की सु

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

हुज़ैफ़ा अबरार June 25 2022 35494

समस्त संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण मात्र निजी अनुरोध, परस्पर निजी अनुरोध, प्रशासनिक आधार पर ही

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. July 04 2021 31522

‘डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक है और कई देशों में यह फैल रहा है। इसी के साथ ही हम इस महामारी के ब

Login Panel