देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

चिकित्सा के क्षेत्र में ग्लोबल नम्बर वन रैंक हासिल करना है: मुख्यमंत्री योगी

गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य और चिकित्सा को लेकर छात्रों, शिक्षकों तथा जनता को बड़ा सन्देश दिया है। विश्वविद्यालय में 22 अगस्त से महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं महंत अवेद्यनाथ जी की स्मृति में सात दिवसीय व्याख्यानमाला चल रही थी जिसका मुख्यमंत्री ने समापन किया।

रंजीव ठाकुर
August 28 2022 Updated: August 29 2022 01:44
0 30074
चिकित्सा के क्षेत्र में ग्लोबल नम्बर वन रैंक हासिल करना है: मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (लखनऊ ब्यूरो)। गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य और चिकित्सा को लेकर छात्रों, शिक्षकों तथा जनता को बड़ा सन्देश दिया है। विश्वविद्यालय में 22 अगस्त से महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं महंत अवेद्यनाथ जी की स्मृति में सात दिवसीय व्याख्यानमाला चल रही थी जिसका मुख्यमंत्री ने समापन किया। 

 

गोरखपुर (Gorakhpur) के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम बालापार (Mahayogi Gorakhnath University, Arogyadham Balapar), में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां बीएएमएस (BAMS) पाठ्यक्रम चल रहा है और आयुर्वेद के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। आयुर्वेद (Ayurveda) के विद्यार्थी नए शोध कर उन्हें पेटेंट करा सकते हैं। 

 

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के छात्र चिकित्सा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर (medical health and wellness centers) के साथ ही औषधीय पौधों के क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं। कोई भी ऐसी वनस्पति नहीं है जिसमें औषधीय गुण (medicinal properties) न हों। आयुर्वेद के छात्र शोध के जरिए उन वनस्पतियों को आरोग्यता के अनुकूल बना सकते हैं। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, यहाँ परिसर में चिकित्सा सेवा (medical service) की जा रही है।विश्वविद्यालय द्वारा उन बीमारियों पर भी शोध किया जा रहा है जिनके कारण अकस्मात मौतें होती हैं। विश्वविद्यालय में हाल ही में एक शोध अध्ययन से चूहे के मूत्र से होने वाली गंभीर बीमारी का पता लगाया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश 40 साल तक इंसेफेलाइटिस (encephalitis) से त्रस्त रहा। इंसेफेलाइटिस वैक्सीन आने में लगे सौ साल लग गए लेकिन कोविड की वैक्सीन नौ माह में आ गई। 

 

कोरोना काल की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, पीएम मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में देश ने महज नौ माह में कोरोना की वैक्सीन (corona vaccine) बना ली। वैक्सीन की देश में 200 करोड़ डोज तथा प्रदेश में 36 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना के संकटकाल में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में जीवन के साथ जीविका की भी रक्षा की गई। सबको मुफ्त कोरोना जांच, इलाज व वैक्सीन की सुविधा दी गई। 

 

उन्होंने कहा, हमारे कोविड प्रबंधन (covid management) की सर्वत्र सराहना हुई। आज उत्तर प्रदेश के पास प्रतिदिन चार लाख कोविड टेस्ट की क्षमता है। जब कोरोना का पहला केस आया तो यहां कोरोना जांच लिए एक भी लैब नहीं थी। पहला सैंपल हमें पुणे भेजना पड़ा था। 

 

स्वास्थ्य और चिकित्सा (health and medicine) पर बोलते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में रिसर्च के काफी अवसर हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में ग्लोबल नम्बर वन रैंक (global number one rank) हासिल करनी है। सभी विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षा संस्थान शोध के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करते हुए यह रैंक हासिल कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा December 17 2022 32877

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस ने सूचित किया कि HIV, मलेरिया और टीबी के खि

खोई हुई मांसपेशियों को वापस पाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएँ।

खोई हुई मांसपेशियों को वापस पाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाएँ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 33951

आप अगर रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाते हैं तो आप बीमारी से बचे रह सकते हैं। खोई हुई मांसपेशियों को वापस

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

हे.जा.स. December 30 2020 21721

ब्रिटेन से प्रदेश आए अब तक 10 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें मेरठ के चार, नोएडा के तीन, गाजियाब

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आनंद सिंह March 27 2022 34603

आज गोरखपुर में 17 आक्सीजन प्लांट हैं। हमारे पास 1500 डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं। 800 वेंटिलेटर्स हैं।

योग गुरु रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई।

योग गुरु रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई।

हे.जा.स. July 26 2021 26295

डॉक्टरों के संघों ने आरोप लगाया है कि रामदेव बड़े पैमाने पर जनता को गुमराह कर रहे थे। वे गलत तरीके स

पेपरलेस आम बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता, 2021-22 में स्वास्थ्य और भलाई के लिए 2,23,846 करोड़। 

पेपरलेस आम बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता, 2021-22 में स्वास्थ्य और भलाई के लिए 2,23,846 करोड़। 

रंजीव ठाकुर February 02 2021 23677

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 137 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसे 94,000 करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

लेख विभाग January 08 2021 26842

कई बार गले के इंफेक्शन (Throat Infection) का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्ट

क्यों पड़ती है सिजेरियन डिलीवरी की ज़रुरत 

क्यों पड़ती है सिजेरियन डिलीवरी की ज़रुरत 

लेख विभाग April 30 2022 55996

अस्पताल छोड़ने से पहले मरीज़ और उनके परिजनों को डॉक्टर से, आहार-विहार, क्या करें क्या ना करें, स्वास्

गर्मियों में ऐसे करें गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल

रंजीव ठाकुर June 09 2022 31874

गर्मियों के तपते मौसम में गर्भस्थ और नवजात शिशुओं की देखभाल एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे गर्म मौसम मे

हेपरिन इंजेक्शन की कीमतों को मार्च 2021 तक के लिए वृद्धि करने की अनुमति- गौड़ा

हेपरिन इंजेक्शन की कीमतों को मार्च 2021 तक के लिए वृद्धि करने की अनुमति- गौड़ा

हे.जा.स. February 13 2021 33275

कोविड के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक हित में हेपरिन इंजेक्शन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स

Login Panel