देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

एचआईवी जैसी दूसरी बीमारियों के साथ ट्रांसप्लांट करना कई विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और बेहद सावधानी से की गई मेडिकल प्लानिंग की जरूरत होती है। सही प्रोटोकॉल और नियमित निगरानी के साथ ऐसे ट्रांसप्लांट सुरक्षित तरीके से किए जा सकते हैं और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं:डॉ. वेंकटेश थम्मिशेट्टी

हुज़ैफ़ा अबरार
April 29 2026 Updated: May 02 2026 19:02
0 3346
मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने गोंडा उत्तर प्रदेश के 41-वर्षीय एचआईवी पॉजिटिव मरीज का लिविंग डोनर किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया। यह मामला जटिल चिकित्सा परिस्थितियों में भी उन्नत ट्रांसप्लांट देखभाल की संभावनाओं को दिखाता है। मरीज को वर्ष 2018 में एचआईवी का पता चला था। इसके बाद उसकी किडनी की कार्यक्षमता धीरे-धीरे घटती गई और वह एंड-स्टेज रीनल डिजीज तक पहुंच गया। इस वजह से उसे 2023 से नियमित डायलिसिस कराना पड़ रहा था।

एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी पर रहने के बावजूद उसे ट्रांसप्लांट के विकल्प तलाशने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि प्रक्रिया की जटिलता को देखते हुए कई केंद्र आगे नहीं आए। जनवरी-26 में डॉक्टरों ने मरीज को मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ की ट्रांसप्लांट टीम के पास रेफर किया, यहां डॉ. वेंकटेश थम्मिशेट्टी, एसोसिएट डायरेक्टर नेफ्रोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट फिजिशियन और डॉ. राहुल यादव व डॉ. आदित्य कुमार शर्मा, डायरेक्टर्स यूरोलॉजी एंड्रोलॉजी किडनी ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक यूरो-ऑन्कोलॉजी ने उनकी पूरी तरह से जांच कर स्थिति समझी और मूल्यांकन किया। जांच के बाद टीम ने उपचार की योजना बनाई, इस योजना में ट्रांसप्लांट के बाद की जरूरतों के मुताबिक उनकी एचआईवी थेरेपी में भी जरूरी बदलाव किए गए।

पत्नी ने डोनर के रूप में आगे आकर सहयोग किया और सभी जांचों में अनुकूलता मिलने के बाद डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा किया। मरीज की रिकवरी स्थिर रही, एक सप्ताह के भीतर उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब उसे डायलिसिस की जरूरत नहीं है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में नेफ्रोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट फिजिशियन, एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. वेंकटेश थम्मिशेट्टी, ने कहा एचआईवी जैसी दूसरी बीमारियों के साथ ट्रांसप्लांट करना कई विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और बेहद सावधानी से की गई मेडिकल प्लानिंग की जरूरत होती है।

सही प्रोटोकॉल और नियमित निगरानी के साथ ऐसे ट्रांसप्लांट सुरक्षित तरीके से किए जा सकते हैं और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। डॉ. राहुल यादव और डॉ. आदित्य कुमार शर्मा के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने बताया मरीज धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहा है और साथ ही इम्यूनोसप्रेसिव और एंटीरेट्रोवायरल दवाओं के साथ तय दवा योजना का पालन कर रहा है। डोनर और मरीज दोनों की स्थिति अच्छी है। यह मामला जटिल ट्रांसप्लांट स्थितियों को संभालने में बढ़ती चिकित्सा क्षमता को दर्शाता है और उन मरीजों के लिए उपचार के नए रास्ते खोलता है, जिन्हें पहले उच्च जोखिम की श्रेणी में रखा जाता था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बेहद खतरनाक है पैरों की नसें नीली पड़ना, दर्द शुरू होने से पहले ही करें ये उपाय

बेहद खतरनाक है पैरों की नसें नीली पड़ना, दर्द शुरू होने से पहले ही करें ये उपाय

श्वेता सिंह September 05 2022 52648

वैसे तो कुछ लोगों की नसों का रंग आमतौर पर नीला ही प्रतीत होता है लेकिन यह स्थिति उससे पूरी तरह से अल

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

विशेष संवाददाता July 02 2023 26168

बुलंदशहर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिख

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

आरती तिवारी July 04 2023 29346

टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि एएनएम कोर्स करने वालों को सरकार

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

विशेष संवाददाता March 27 2023 29506

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 132 यूनिट ब्लड डोनेट कर रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बना

डॉ. ज्ञान चंद ने रोबोटिक्स विधि से निकाला थायरॉइड कैंसर का ट्यूमर

डॉ. ज्ञान चंद ने रोबोटिक्स विधि से निकाला थायरॉइड कैंसर का ट्यूमर

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2023 37698

डॉ ज्ञान चन्द ने बताया कि रोबोटिक थायरॉइड कैंसर सर्जरी में थायरॉइड ग्रंथि के साथ गले में कैंसर की गा

Time restricted eating and exercise training before and during pregnancy for people with increased risk of gestational diabetes

Time restricted eating and exercise training before and during pregnancy for people with increased risk of gestational diabetes

British Medical Journal October 12 2025 5238

167 participants were enrolled from 2 October 2020 to 12 May 2023: 84 in the intervention group and

Food additive emulsifiers and risk of cardiovascular disease

Food additive emulsifiers and risk of cardiovascular disease

British Medical Journal October 08 2023 111204

Study found positive associations between risk of CVD and intake of five individual and two groups o

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

लापरवाही ! ग्वालियर के एक अस्पताल से मिले अज़िथ्रोमिसिन सिरप में कीड़े ?

हे.जा.स. October 16 2025 5335

ग्वालियर के मुरार के प्रसूति गृह अस्पताल में एक महिला अपने बीमार बच्चे को डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉ

बहुत काम का है केला ।

बहुत काम का है केला ।

लेख विभाग June 28 2021 58963

केला अधिक प्यास लगने की समस्या, जलन, चोट लगने पर, आंखों की बीमारी में लाभ पहुंचाता है। केला से कान क

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

बीजिंग भी कोरोना संक्रमण के दायरे में, 10 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित मिले

हे.जा.स. April 23 2022 26227

चीन की राजधानी बीजिंग में मिडिल स्कूल के 10 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर च

Login Panel