देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उपेक्षित रोगों के उन्मूलन में समुदाय का सहयोग जरूरी: स्वास्थ्य राज्य मंत्री

10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निर्णायक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान शुरू हो रहा है। सब लोग दवा खाएं और अपने घर-परिवार के लोगों को भी दवा खिलवाएं। आपका भरपूर सहयोग मिलेगा तो हम इन बीमारियों का प्रदेश से उन्मूलन कर ले जाएंगे।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 31 2026 Updated: January 31 2026 11:04
0 3269
उपेक्षित रोगों के उन्मूलन में समुदाय का सहयोग जरूरी: स्वास्थ्य राज्य मंत्री

लखनऊ। फाइलेरिया, कालाजार जैसी उपेक्षित बीमारियों के उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन बिना समुदाय के सहयोग के इन बीमारियों का उन्मूलन नहीं हो सकता।

10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निर्णायक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान शुरू हो रहा है। सब लोग दवा खाएं और अपने घर-परिवार के लोगों को भी दवा खिलवाएं। आपका भरपूर सहयोग मिलेगा तो हम इन बीमारियों का प्रदेश से उन्मूलन कर ले जाएंगे। स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने यह बातें नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजीज (एनटीडी) दिवस के मौके पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कहीं। 

पीसीआई के सहयोग से लखनऊ विश्वविद्यालय के नए परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सबसे पहले सैकड़ों विद्यार्थिय़ों ने कैंपस में रैली निकाली और अपने साथियों को फाइलेरिया के बारे में जागरूक किया। बाद में धरवंतरी सभागार में आयोजित संगोष्ठी में राज्य मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि बिना बीमारी के किसी भी व्यक्ति को दवा खिलाना निश्चित तौर पर मुश्किल काम है लेकिन मच्छर जनित रोगों के मामले में और कोई उपाय भी नहीं है। फाइलेरिया एक बार हो जाए तो फिर इसका कोई इलाज नहीं है। इसलिए दवा खाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आईडीए अभियान को चलाने में वॉलंटियर की अहम भूमिका है। अंत में सभी को फाइलेरिया की दवा खाने की शपथ दिलाई गई। 

अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने भी राज्य मंत्री की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा उपेक्षित बीमारियों को खत्म कर पाना सिर्फ एक विभाग के बस का नहीं है। इसके लिए अंतरविभागीय समन्वय व समुदाय की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर उपेक्षित बीमारी के लिए अलग रणनीति बनानी होगी।  

विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि 51 जिलों के 782 ब्लाक में फैली फाइलेरिया बीमारी अब 21 जिलों के 64 ब्लाक में सिमट गई है। यह स्वास्थ्य विभाग के संगठित काम को दर्शाता है। इसी तरह अन्य उपेक्षित बीमारियों के लिए भी काम करना होगा। 

गेट्स फाउंडेशन के उपनिदेशक डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी ने उपेक्षित बीमारियों के बारे में देश-प्रदेश की स्थिति रखी। उन्होंने बताया कि उपेक्षित रोगों के मामले में भारत विश्व में शीर्ष पर है। केंद्र व प्रदेश सरकार इस दिशा में बेहतरीन काम कर रही है। समुदाय का और सहयोग मिलेगा तो हम इन बीमारियों का उन्मूलन जल्द कर लेंगे। 

राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ ए.के, चौधरी ने फाइलेरिया व कालाजार की प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन, पाथ, सीफार और जीएचएस संस्थाओं के साथ-साथ 3335 वॉलंटियर, जिनमें प्रधान, कोटेदार, फाइलेरिया मरीज़, एसएचजी सदस्य 853 गाँवों में फाइलेरिया और आईडीए के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं और सोशल मोबिलाइज़ेशन एक्टिविटी आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा पीसीआई के 84 वॉलंटियर भी जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के नए परिसर के निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, निदेशक संचारी रोग डॉ रेखारानी, आईसीडीएस की डॉ. अनुपमा, गेट्स फाउंडेशन के डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी, एनएसएस की मंजू सिंह तथा फाइलेरिया व कुष्ठ रोग से जुड़े अधिकारियों औऱ सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिल्ली में मंकीपॉक्स का खतरा, एक और मामले की हुई पुष्टि

दिल्ली में मंकीपॉक्स का खतरा, एक और मामले की हुई पुष्टि

विशेष संवाददाता September 04 2022 34602

देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का छठा मरीज मिला है। द्वारका में रहने वाली 22 वर्षीय अफ्रीका मूल

बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है?

बालों के लिए ऑयलिंग ​क्यों जरूरी है?

सौंदर्या राय September 11 2021 40502

स्टाइल के चक्कर में आप अपने बालों की सेहत को खराब कर लेते हैं। इसी कारण से आजकल बालों में रूखापन, सफ

मेदांता अस्पताल में 9 दिन के नवजात की ओपन हार्ट सर्जरी कर बचाई गई जान

रंजीव ठाकुर September 16 2022 129453

मेदांता अस्पताल में हाल ही में 9 दिन की एक नवजात बच्ची का इलाज किया गया जो कि डक्ट डिपेंडेंट पल्मोनर

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

विशेष संवाददाता April 12 2022 50440

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स की ANDA स्वीकृत दवा डाबीगेट्रान एटेक्सिलेट, बोहेरिंगर इंगेलहेम फार्मास्यूट

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

यूपी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, इटावा में मिले 2 मरीज

श्वेता सिंह August 21 2022 25773

कोरोना संक्रमितों का ग्राफ यूपी में धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो को

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

हे.जा.स. March 28 2022 33036

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कै

योग पर अनुकरणीय योगदान के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय देगा पुरस्कार 

योग पर अनुकरणीय योगदान के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय देगा पुरस्कार 

विशेष संवाददाता March 07 2023 34241

वर्ष 2023 के पुरस्कारों के लिए आवेदन या नामांकन प्रक्रिया वर्तमान में  (https://innovateindia.mygov.

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

एस. के. राणा October 26 2022 170532

ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ अगले सप्ताह 3 नवंबर, 2022 को खुलेगा तो 7 नवंबर तक दांव लगाने का मौका

दून में बढ़ा कोरोना और डेंगू का खतरा

दून में बढ़ा कोरोना और डेंगू का खतरा

विशेष संवाददाता December 12 2022 32464

सर्दियों के साथ वायरल फीवर, डेंगू और कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में क

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में जानिए कोरोना की क्या है स्थिति?

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में जानिए कोरोना की क्या है स्थिति?

एस. के. राणा April 28 2023 26884

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले कम जरूर हुए हैं लेकिन मौत के

Login Panel