देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त प्रदान कराया गया।

February 15 2021 Updated: February 15 2021 03:04
0 24300
पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि। स्वैच्छिक रक्तदान।

प्रतापगढ़। रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय के निर्देशन में पूरे देश के अनेकों प्रदेशों के कई रक्तकोषों के माध्यम से पुलवामा शहीदों के नाम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में संस्थान के कई सहयोगियों द्वारा रक्तकोशो में स्वैच्छिक रक्तदान करवाया गया। 

जिला‌ चिकित्सालय प्रतापगढ़ के रक्त कोष में संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय एवं प्रमुख सहयोगी अर्सलान प्रतापगढ़ी के माध्यम से दो यूनिट रक्तदान युवा नेता अंकित तिवारी एवं महफूज खान द्वारा कराया गया। इसी क्रम में संस्थान के प्रमुख सहयोगी जैतहरी मध्य प्रदेश निवासी कमल सिंह राठौर के निर्देशन में दो यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय शहडोल जैतहरी मध्यप्रदेश में डोनेट करवाकर जमा करवाया गया। शहडोल जिला चिकित्सालय के रक्तदाता घनश्याम सिंह राठौर एवं अमर सिंह राठौर ने संस्था अध्यक्ष व उनकी टीम का हार्दिक धन्यवाद दिया ।
निर्मल पाण्डेय ने  कहा कि आप लोग एक बार सोशल मीडिया पर या फोन के माध्यम से आवाहन करने के तुरंत बाद ही रक्तदान करने हेतु तत्पर रहते हैं ऐसे में आप वाकई में प्रशंसनीय कार्य करते हैं। 

इसी क्रम में रक्तदान संस्थान के प्रदेश सचिव रामजी मिश्रा ने आज अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान करके कहा कि हमारा यह रक्तदान हमारे जन्मदिन पर जरूर किया गया है लेकिन मैं इस कार्य का पूरा श्रेय पुलवामा शहीदों के नाम देता हूं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से आज मेरा जन्मदिन है लेकिन जन्मदिन से ज्यादा खुशी मुझे पुलवामा शहीदों के नाम रक्तदान करने से मिलेगी। 

इसी के साथ संस्थान के समस्त पदाधिकारियों द्वारा पुलवामा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संस्था अध्यक्ष द्वारा समस्त रक्त दाताओं को रक्तदान संस्थान का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में संस्थाध्यक्ष द्वारा आज प्रतापगढ़ के जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल उम्र लगभग 65 वर्ष जो सर्जिकल वार्ड में एडमिट है उन्हें एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त प्रदान कराया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ रक्त कोष के प्रभारी डॉ सुरेश सिंह आर.डी. पाण्डेय पवन नंदन भट्ट अरविंद कुमार रक्तदान संस्थान के जिला उपाध्यक्ष अर्सलान प्रतापगढ़ी प्रदेश सचिव रामजी मिश्रा संस्थान के प्रमुख सहयोगी महफूज खान समाजवादी पार्टी प्रतापगढ़ के युवा नेता अंकित तिवारी कमल सिंह राठौर घनश्याम राठौर अमर सिंह राठौर व रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मैक्सिको ने कोरोना रोधी टीके देने के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया, अमेरिका पर कसा तंज।

मैक्सिको ने कोरोना रोधी टीके देने के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया, अमेरिका पर कसा तंज।

हे.जा.स. March 16 2021 29550

मैक्सिको में कोरोना वायरस संक्रमण से करीब 1,95,000 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी तक देश में संक्रमण

कोविड-19: फाइजर की नई दवा के जैनेरिक उत्पादन के लिये संयुक्त राष्ट्र समर्थित संस्था से समझौता

कोविड-19: फाइजर की नई दवा के जैनेरिक उत्पादन के लिये संयुक्त राष्ट्र समर्थित संस्था से समझौता

हे.जा.स. November 17 2021 26431

संयुक्त राष्ट्र समर्थित वैश्विक स्वास्थ्य पहल और औषधि निर्माता कम्पनी ‘फ़ाइज़र’ में एक स्वैच्छिक लाइ

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24307

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार भौतिक और वित्तीय समीक्षा

जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार भौतिक और वित्तीय समीक्षा

आनंद सिंह March 29 2022 32342

जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए शत प्रतिशत उपलब्धि पर जोर द

हाथ मिलाने के बाद अब आंख मिलाने से सावधान!

हाथ मिलाने के बाद अब आंख मिलाने से सावधान!

लेख विभाग August 01 2023 34999

मॉनसून लगातार करवट ले रहा है। इस मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !

स्वस्थ शरीर है सबसे बड़ा खजाना !

लेख विभाग January 08 2021 23524

खुद भी स्वस्थ रहे तथा परिवार को भी स्वस्थ रखते हुए अन्य लोगों को भी अच्छे स्वास्थय के लिए जागरूक करे

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

सेक्स के पहले और बाद में हायजीन कैसे बनाएं?

लेख विभाग March 07 2023 51890

सेक्स के बाद गुप्तांगों को जरूर साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके गुप्तांगों से खराब गंध नहीं आयेगी।

देश के दवा क्षेत्र ने वैश्विक महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर विश्वास अर्जित किया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

एस. के. राणा March 06 2023 22997

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के दवा क्षेत्र ने वैश्विक महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर विश्वास अ

मंडलायुक्त अयोध्या ने कोविडरोधी टीका लगवाकर आमजन से टीका लगवाने की अपील की। 

मंडलायुक्त अयोध्या ने कोविडरोधी टीका लगवाकर आमजन से टीका लगवाने की अपील की। 

पवन मिश्रा February 12 2021 23088

स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार भी सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें। टीका प

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

लेख विभाग January 04 2021 33832

आंख फड़फड़ाने का सीधा संबंध उसकी मांसपेशियों से है। अगर लंबे समय से ऐसा हो रहा है, तो एक बार आंखों क

Login Panel