देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

ज़िले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीज दो गुने हुए हैं। मंगलवार को नौ मरीज मिले थे, रविवार को 18 मिले हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में 21 से 27 अप्रैल तक सात दिनों में 64 मरीज मिल चुके हैं। इनमें पांच मरीज ठीक हुए हैं।

विशेष संवाददाता
April 29 2022 Updated: April 29 2022 00:55
0 29144
कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में   प्रतीकात्मक चित्र

आगरा। चौथी लहर की आशंका के बीच कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है।  पिछले 24 घंटे में आगरा में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में आगरा मंडल के कमिश्नर अमित गुप्ता की पत्नी डॉ. प्रीति गुप्ता, उनकी आठ वर्षीय पुत्री, पूर्व भाजपा सांसद भगवान शंकर रावत के पुत्र ब्रजेश रावत भी शामिल हैं। 

ज़िले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीज दो गुने हुए हैं। मंगलवार को नौ मरीज मिले थे, रविवार को 18 मिले हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में 21 से 27 अप्रैल तक सात दिनों में 64 मरीज मिल चुके हैं। इनमें पांच मरीज ठीक हुए हैं। 59 सक्रिय मरीज हैं। 3 मार्च 2020 को आगरा में पहला मरीज मिला था। अब तक कुल 36245 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। 35721 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि जांच के लिए उन्होंने अपना सैंपल भी दिया है। पत्नी व पुत्री दोनों की रिपोर्ट कोरोना पोस्टिव आयी है लेकिन वे लोग स्वस्थ हैं। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। दोनों होम आइसोलेट हैं। विदित है कि कमिश्नर की पत्नी अगस्त 2020 में भी कोरोना से संक्रमित हुईं थीं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नर आवास पर एक 36 वर्षीय युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

गौरतलब है कि दो साल पहले कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान अगस्त 2020 में तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार के परिवार पर भी कोरोना ने कहर ढाया था। तब 24 घंटे के भीतर उनके माता-पिता की मृत्यु, संक्रमण से हो गयी थी। उस समय उनके आवास पर दस से अधिक लोग संक्रमित पाए थे। तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार, उनकी पत्नी व अन्य सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

दूसरी तरफ जयपुर हाउस निवासी पूर्व भाजपा सांसद भगवान शंकर रावत के पुत्र 52 वर्षीय ब्रजेश रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा दयालबाग निवासी एक परिवार में 52 वर्षीय मां एवं 28 वर्षीय पुत्र भी संक्रमित हुए हैं। बुधवार को दयालबाग में तीन नए मरीज मिले हैं। इस क्षेत्र में अब दस सक्रिय मरीज हैं। देहली गेट स्थित 58 वर्षीय चिकित्सक, पिनाहट निवासी 28 वर्षीय युवक में वायरस मिला है।

ताजनगरी में दयालबाग व कमला नगर नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। दोनों क्षेत्रों में 15 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। इनके अलावा सिकंदरा, शाहगंज, विजय नगर, जीवनीमंडी, मोतीलाल नेहरू रोड भी कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। संक्रमण नियंत्रण के लिए पहले की तरह कन्टेन्मेंट जोन व्यवस्था खत्म हो गई है। संक्रमित के संपर्क  में आए लोग घर के बाहर घूम रहे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि हॉटस्पॉट में माइक्रो कन्टेन्मेंट बनाए जा रहे हैं। नियंत्रण के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

क्या हैं आंखों के फ्लोटर्स, जानिये इनको कम करने के उपाय

क्या हैं आंखों के फ्लोटर्स, जानिये इनको कम करने के उपाय

admin December 30 2021 69757

फ्लोटर्स के लिए किसी इलाज की जरूरत नहीं होती पर इससे पीडि़त व्‍यक्ति इनके अचानक आंखों में आ जाने से

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

हे.जा.स. February 07 2022 30998

जीन में गड़बड़ियों की वजह से बच्चों या नवजात के फेफड़ों की स्थिति लगातार खराब होती जाती है। उनके फेफ

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी January 28 2023 29684

लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में नेत्र सर्जरी विभाग में फेको विधि से मोतियाबिंद निःशुल्क ऑप

कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप सबसे अधिक संक्रामक, तेजी से फैल रहा है: डब्ल्यूएचओ

कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप सबसे अधिक संक्रामक, तेजी से फैल रहा है: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा June 27 2021 30934

अभी तक जितने भी स्वरूप पता चले हैं उनमें डेल्टा सबसे अधिक संक्रामक है और कम से कम 85 देशों में इसकी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए यूपी एनसीसी ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए यूपी एनसीसी ने किया योगाभ्यास

रंजीव ठाकुर May 31 2022 42147

यह आयोजन योग के स्वास्थ्य लाभों को सभी तक पहुंचाने में सक्षम था और कुछ सरल योग आसनों का अभ्यास भी कि

भारतीय ज्ञान परंपरा का अमृत तत्व है आयुर्वेद: डॉ रघुराम भट्ट

भारतीय ज्ञान परंपरा का अमृत तत्व है आयुर्वेद: डॉ रघुराम भट्ट

आनंद सिंह April 10 2022 33679

यह आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से मानव कल्याण के पुनर्जागरण का युग है। ऐसे में आयुर्वे

तनाव प्रबन्धन एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

तनाव प्रबन्धन एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 11 2022 30382

हर साल 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर महिला डिग्री

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

शारीरिक स्टैमिना बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें

लेख विभाग February 14 2023 30914

क्या आप छोटा सा काम काम करके ही थक जाते हैं। सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में सांस फूलने लगता है और वर्कआ

भारत ने जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके को दी मंजूरी।

भारत ने जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 रोधी टीके को दी मंजूरी।

admin August 11 2021 34

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत में जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-

Adopt a healthy lifestyle  bring happiness into your life

Adopt a healthy lifestyle bring happiness into your life

हुज़ैफ़ा अबरार April 07 2026 1659

स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी के बाद भी हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी तमाम बीमारियां आज

Login Panel