देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं होगा: आईसीएमआर वरिष्ठ अधिकारी

ईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ समीरन पांडा ने कहा कि कोविड-19 पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकता है। इन्फ्लूएंजा की तरह ही कोविड-19 का वायरस बाद में अपने स्थानिक चरण में पहुंच जायेगा।

0 32262
कोविड-19 वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं होगा: आईसीएमआर वरिष्ठ अधिकारी आईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ समीरन पांडा।

नयी दिल्ली। कोविड-19 कभी खत्म नहीं होगा। कोरोना वायरस धीरे-धीरे स्थानिक हो जायेगा। इसका वायरस इन्फ्लूएंजा की तरह अपने स्थानिक चरण में पहुंच जायेगा। उक्त बातें भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहीं।

आईसीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ समीरन पांडा ने कहा कि कोविड-19 पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकता है। इन्फ्लूएंजा की तरह ही कोविड-19 का वायरस बाद में अपने स्थानिक चरण में पहुंच जायेगा। कोरोना वायरस एक निश्चित आबादी के बीच या एक क्षेत्र के भीतर 'हमेशा मौजूद' रहेगा।

डॉ समीरन पांडा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महामारी विज्ञान और संचारी रोगों के विभाग के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई वायरस अपने स्थानिक चरण में चला जाता है, तो वार्षिक वैक्सीनेशन की जरूरत हो सकती है। कमजोर प्रकृति के आबादी को सालाना वैक्सीन भी लेना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर फ्लू के रूप में जानी जानेवाली इन्फ्लूएंजा आज से सौ साल पहले एक महामारी थी लेकिन आज यह स्थानिक है। इसी तरह कोविड-19 के बारे में उम्मीद की जा रही है कि यह महामारी भी अपने वर्तमान चरण से धीरे-धीरे स्थानिक हो जायेगा।

डॉ पांडा ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे-जैसे इन्फ्लूएंजा वायरस उत्परिवर्तित होता है, वैक्सीन में मामूली बदलाव किये जाते हैं। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि बुजुर्गों को हर साल फ्लू शॉट लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीन सुरक्षित हैं।

डॉ समीरन पांडा ने स्तनपान करानेवाली माताओं को भी वैक्सीन की खुराक लेने की सलाह दी। साथ ही कहा कि वैक्सीन की खुराक लेने से मां में विकसित होनेवाली एंटीबॉडी स्तनपान के दौरान बच्चे को निष्क्रिय रूप से स्थानांतरित हो जाती हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2022 26773

वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक में तेजी लायें: केंद्र

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक में तेजी लायें: केंद्र

एस. के. राणा February 02 2022 32862

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 15-18 वर्ष की

उत्तर प्रदेश को मिलेंगें पाँच नए आयुर्वेदिक अस्पताल

उत्तर प्रदेश को मिलेंगें पाँच नए आयुर्वेदिक अस्पताल

श्वेता सिंह August 23 2022 27055

सहारनपुर जिले में पांच नए आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। चार-

लखनऊ में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 79 नये संक्रमित मिले 

लखनऊ में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 79 नये संक्रमित मिले 

हे.जा.स. January 03 2022 23648

मेदांता अस्पताल के मेडिकल निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी समेत

बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज
पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

विशेष संवाददाता January 30 2023 29465

दून मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 300 महिलाओं पर शोध हुआ, जिसमें पता चला कि-परिव

डीआरडीओ कोविड अस्पताल वाराणसी की व्यवस्था ठीक करने की सलाह देंगें डॉ. सूर्यकान्त।

डीआरडीओ कोविड अस्पताल वाराणसी की व्यवस्था ठीक करने की सलाह देंगें डॉ. सूर्यकान्त।

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2021 28491

जिलाधिकारी वाराणसी डीआरडीओ अस्पताल से समन्वय स्थापित करते हुए डॉ. सूर्यकान्त की अध्यक्षता में बनी इस

भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई

भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई

हे.जा.स. July 15 2022 23624

वैज्ञानिक शोध और वैक्सीन उत्पादन तंत्र की सराहना करते हुए बेरी ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के प

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 32019

हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 35292

घोड़ों में पाई जाने वाली ग्लैंडर्स नामक बीमारी ने राजस्थान में दस्तक दे दी है और इसका संक्रमण फैलने

Login Panel