











































कफ सिरप कोल्ड्रिफ
चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कफ सिरप कोल्ड्रिफ (Coldrif) के निर्माता श्रीसन फार्मास्युटिकल्स और तमिलनाडु एफडीए के शीर्ष अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर सोमवार को छापे मारे। कफ सिरप कोल्ड्रिफ को मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत चेन्नई में कम-से-कम सात परिसरों में की।
कंपनी के कर्मचारियों और सरकारी अधिकारी पर कार्रवाई
तमिलनाडु खाद्य एवं औषधि प्रशासन (TNFDA) के पूर्व में गिरफ्तार किए गए प्रभारी निदेशक पीयू कार्तिकेयन के परिसरों पर भी छापे मारे गए। पूर्व में गिरफ्तार किए गए प्रभारी निदेशक पीयू कार्तिकेयन के परिसरों पर छापे भी मारे गए। कार्तिकेयन को जुलाई में तमिलनाडु सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। श्रीसन फार्मास्युटिकल्स कंपनी के प्रमुख कर्मचारियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए।
मिलावटी कफ सिरफ के खिलाफ ईडी का ऐक्शन (ED Action Against Adulterated Cough Syrup)
ईडी सूत्रों ने कहा कि मिलावटी कफ सिरप की बिक्री से प्राप्त धन पीएमएलए के तहत अपराध की आय है और एजेंसी इसे साबित करने के लिए सबूत इकट्ठा करना चाहती है। संघीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ दर्ज पुलिस शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने के बाद की।
कोल्ड्रिफ से 22 बच्चों की हुई थी मौत (Coldrift Killed 22 Children)
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ दिए जाने के बाद कम-से-कम 22 बच्चों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर की उम्र पांच वर्ष से कम थी। कफ सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) नामक बेहद जहरीले पदार्थ की खतरनाक स्तर की मिलावट पाई गई। श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक जी रंगनाथन को मध्य प्रदेश पुलिस ने 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
मध्य प्रदेश और तमिलनाडु अधिकारियों पर हुए ऐक्शन (Actions Taken Against Madhya Pradesh and Tamil Nadu Officials)
मध्य प्रदेश सरकार ने बच्चों की मौत के बाद दो ड्रग इंस्पेक्टरों और एफडीए के एक डिप्टी डायरेक्टर को सस्पेंड कर दिया। साथ ही राज्य के ड्रग कंट्रोलर का तबादला कर दिया और मौत के मामलों की जांच के आदेश दिए। उधर, पुलिस ने लापरवाही के आरोप में छिंदवाड़ा के एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया। तमिलनाडु सरकार ने भी दो वरिष्ठ राज्य औषधि निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है तथा श्रीसन फार्मास्युटिकल्स को बंद करने का आदेश दिया है।
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने कहा है कि तमिलनाडु खाद्य एवं औषधि प्रशासन (टीएनएफडीए) से 2011 में लाइसेंस प्राप्त कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मा ने अपने खराब बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय औषधि सुरक्षा नियमों के कई उल्लंघनों के बावजूद एक दशक से अधिक समय तक परिचालन जारी रखा।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5936
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को 100 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाबी हासि
संकरा आई हॉस्पिटल की अकादमिक शाखा, संकरा एकेडमी ऑफ विज़न (एसएवी) को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दि
चिकित्सकों ने अपील की है कि घरों की छत पर कबाड़ में पानी जमा ना होने दें। कहीं भी साफ पानी इकट्ठा ना
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर माह की नौ तारीख़ को आयोजित होने वाले पीएमएसएमए का उद्देश्य सभी गर्भवतिय
वैद्यनाथ आयुर्वेद के एमडी ने कहा, आधुनिक पद्धतियों को भी जानें आयुर्वेद के छात्र, गुरु गोरक्षनाथ इंस
लिवर ट्रांसप्लांट शुरू होने उत्तर प्रदेश से कई मरीजों को दिल्ली, मुंबई और एनसीआर के चक्कर नहीं क
सभी अधिकारी कम से कम एक-एक टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लें और इस कार्य से स्वंय सेवी संस्थाएं भी जुड़े।
इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ
आईएमए भवन में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया गया।अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन तथा सचिव डॉ संजय सक्सेना तथ
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत

COMMENTS