देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्ट फोन आधारित एक ऐसा किफायती टूल विकसित किया है, जिसमें एंटीजन टेस्ट की रफ्तार और पीसीआर टेस्ट की शुद्धता सम्मिलित है।

हे.जा.स.
January 25 2022
0 29294
स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी प्रतीकात्मक

वाशिंगटन (भाषा)। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्ट फोन आधारित एक ऐसा किफायती टूल विकसित किया है, जिसमें एंटीजन टेस्ट की रफ्तार और पीसीआर टेस्ट की शुद्धता सम्मिलित है। यूनिवर्सिटी आफ वाशिंगटन के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित 'द हार्मोनी' नामक यह टेस्ट किट सार्स सीओवी-2 वायरस की आनुवंशिक सामग्री का पता लगाती है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि पारंपरिक पीसीआर टेस्ट में कई घंटे लगते हैं, वहीं 'द हार्मोनी' किट 20 मिनट से भी कम समय में उसी शुद्धता के साथ परिणाम दे देती है। यूनिवर्सिटी आफ वाशिंगटन में एसोसिएट प्रोफेसर बैरी लुट्ज ने कहा, 'हमने इस किट को इस तरह से डिजाइन किया है कि किफायती होने के साथ-साथ इसका कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।'

साइंस एडवांसेज नामक पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक लुट्ज के अनुसार, 'हमें उम्मीद है कि यह किफायती किट स्थानीय के साथ-साथ दुनियभार में जांच की रफ्तार को तेज करेगी।'

शोधकर्ताओं ने बताया कि 'द हार्मोनी' में पीसीआर की तरह की प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है, जो छोटे और किफायती डिटेक्टर की मदद से स्वैब के नमूनों में मौजूद सार्स सीओवी-2 आरएनए जीनोम का पता लगाती है। स्मार्ट फोन के जरिये डिटेक्टर को नियंत्रित किया जाता है और उसके परिणाम को पढ़ा जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

श्वेता सिंह October 16 2022 101386

अंडों में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने तथा लगाने दोनों में उपयोग कर सकते है। अंडा लगान

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

गर्भ में भ्रूण के दिल का हाल बताएगा फीटल इको टेस्ट 

लेख विभाग July 09 2022 75916

सामान्यतः यह टेस्ट गर्भधारण के बाद दूसरी तिमाही में किया जाता है, जिस समय तक भ्रूण का हृदय इतना विकस

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

आरती तिवारी June 27 2023 29818

बदायूं जिले में संचालित 102 एम्बुलेंस एक नन्हे से बच्चे ने जन्म लेकर एक परिवार मे खुशी का माहौल बना

विश्व में कोरोना से 41.15 करोड़ लोग संक्रमित, 58.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

विश्व में कोरोना से 41.15 करोड़ लोग संक्रमित, 58.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

हे.जा.स. February 14 2022 68662

कोविड-19 के घातक वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 41.15 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वह

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2022 32409

नशे के सेवन से बुरी संगत, तनाव, अपराध तथा युवावस्था में भटकाव आदि सामाजिक बुराईयों का जन्म होता हैं

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

आनंद सिंह April 12 2022 54249

कार्यशाला में वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित "बंडल एप्रोच" द्वारा इस खतरनाक जटिल बीमारी का प्रारंभिक इलाज

टीबी संक्रमण और सक्रिय टीबी होना अलग-अलग विषय है: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर September 10 2022 28849

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड

बीडीके अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू

बीडीके अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू

जीतेंद्र कुमार March 08 2023 38986

झुंझुनूं के समसपुर में बन रही मेडिकल कॉलेज शहर के निकट समसपुर गांव में 13.79 हैक्टेयर भूमि पर मेडिक

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 27048

अविवाहित महिलाओं के गर्भपात मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिह

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

हे.जा.स. February 11 2022 26949

कनाडा में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाक के जरिए लिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके को

Login Panel