देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी।

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने दो से 18 वर्ष की आयु वर्ग पर क्लिनिकल ट्रायल करने का प्रस्ताव दिया था। ट्रायल में टीके की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में दी जाएगी।

एस. के. राणा
May 13 2021 Updated: May 14 2021 00:05
0 30972
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत के शीर्ष दवा नियामक ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन का दो से 18 साल तक के बच्चों को लगाने के लिए दूसरे/तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है। यह ट्रायल 525 स्वस्थ स्वयंसेवकों पर किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘देश के राष्ट्रीय नियामक, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने सावधानीपूर्वक जांच करने के बाद विषय विशेषज्ञता समिति (एसईसी) की सिफारिश को मंजूर कर लिया है और कोवैक्सीन (कोविड रोधी टीके) के निर्माता भारत बायोटेक लिमिटेड को 12 मई को दो से 18 वर्ष की आयु के लोगों पर इसके दूसरे/तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी।’’

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने दो से 18 वर्ष की आयु वर्ग पर क्लिनिकल ट्रायल करने का प्रस्ताव दिया था। ट्रायल में टीके की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में दी जाएगी। एसईसी ने कोविड-19 पर 11 मई को हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की।

इससे पहले 24 फरवरी को एसईसी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई और कंपनी को संशोधित क्लिनिकल ट्रायल प्रोटोकॉल देने को कहा गया।

स्वदेश निर्मित कोवैक्सीन का उत्पादन भारत बायोटेक ने किया है। अभी 18 से 44 आयु वर्ग और 45 या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को यह टीका लगाया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चीन से कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से देश में बढ़ेंगे दवाओं के दाम।

चीन से कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से देश में बढ़ेंगे दवाओं के दाम।

हे.जा.स. October 31 2021 35480

आमतौर पर प्रयोग होने वाला साल्ट पैरासिटामोल एक साल पहले 650 रुपये किलो मिलता था। अब इसके दाम 1200 रु

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

हे.जा.स. March 01 2021 25133

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 23 2022 30969

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स नामक सी

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 31014

वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को मधुमेह, रक्तचाप, हृदय की समस्या या कोई भी को-मोरबिड

पराबैगनी किरणों से आंखों को पहुंचता है नुकसान।

पराबैगनी किरणों से आंखों को पहुंचता है नुकसान।

लेख विभाग January 23 2021 26422

कई बार लेजऱ प्रक्रिया से ऑपरेशन के बाद रोगियों को रात में धुंधला दिखना या फ्लैप संबंधी समस्याओं का स

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग ने सर्वाधिक सर्जरी करके जीता अवार्ड।

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग ने सर्वाधिक सर्जरी करके जीता अवार्ड।

हे.जा.स. March 20 2021 45628

हड्डी रोग विभाग ने करीब 400 से ज्यादा सर्जरी कर मरीजों को राहत दी। इस पर कुलपित लेफ्टिनेंट जनरल डॉ.

कोविड-19 अपडेट: पिछले 24 घंटों में कुल 29,616 नए मामले सामने आए।

कोविड-19 अपडेट: पिछले 24 घंटों में कुल 29,616 नए मामले सामने आए।

एस. के. राणा September 26 2021 24553

देश में एक्टिव केस 3 लाख के करीब बनी हुई है, जो कुल मामलों का 1 फीसदी से भी कम (0.90 फीसदी) है। देश

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

डीडीयू में योग के पाठ्यक्रम में दाखिले का आज अंतिम दिन

अनिल सिंह November 03 2022 38970

पीजी डिप्लोमा इन योग के समन्वयक डॉ. संजय कुमार राम ने बताया कि पीजी डिप्लोमा में इच्छुक अभ्यर्थी 3

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

आरती तिवारी January 12 2023 33375

प्रदेश के 21 जिला अस्पतालों में 32-32 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू जल्द बनकर तैयार होंगे। बलरामपुर और क

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

अखण्ड प्रताप सिंह February 01 2021 37493

कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय

Login Panel