देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोकबंधु अस्पताल में सुविधाएं बढ़ीं, कोविड़ की संभावित लहर से निपटने को तैयार - डॉ अजय शंकर त्रिपाठी

अस्पताल में लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। पहले 100 बेड थे जो बढ़ कर 318 हो गए हैं। ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। ओआरएस रजिस्ट्रेशन लेकर जाने पर पिंक पर्ची मिलती है जो सभी विभागों में कार्य करती है।

रंजीव ठाकुर
May 07 2022 Updated: May 07 2022 12:47
0 37082

लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल एक बहुत बड़ा संस्थान है जहां दूर-दूर से हजारों मरीज रोज आते हैं। पिछले दिनों में लोकबंधु अस्पताल की सुविधाओं में इजाफा हुआ है और आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी हैं। सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए हेल्थ जागरण ने आज अस्पताल का दौरा किया।

शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में काफी भीड़ थी। मुख्य द्वार और इमरजेंसी के गेट पर स्ट्रेचर और व्हील चेयर दिखाई दिए। सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras), ठंडे पेयजल की व्यवस्था तथा पर्चा काउंटर्स सुचारू रूप से चलते दिखें।

अब बारी थी चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी से खास बातचीत की। हेल्थ जागरण ने डॉक्टर साहब से कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब लिए।

हेल्थ जागरण - डॉक्टर साहब पिछले दिनों लोकबंधु अस्पताल में कौन कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं?
डॉ अजय शंकर त्रिपाठी - कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान अस्पताल ने बहुत अच्छा प्रबंधन किया था जिसकी प्रशंसा पूरे उत्तर प्रदेश में हुई थी। इसके बाद यहां लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। पहले 100 बेड थे जो बढ़ कर 318 हो गए हैं। ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन (online registration) के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। ओआरएस रजिस्ट्रेशन (ORS registration) लेकर जाने पर पिंक पर्ची मिलती है जो सभी विभागों में कार्य करती है। इससे मरीजों को सहूलियत हो रही है और भीड़ कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी तरह गायनी ओपीडी (Gynae OPD) में बहुत भीड़ होती थी, सैकड़ों मरीज खड़े रहते थे। इसके लिए टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है जिससे मरीज बैठ कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अच्छे फिजीशियंस आ गए हैं और अच्छे सर्जन्स आने से टिपिकल सर्जरीज़ हो रही है। निदेशक डॉ दीपा त्यागी के आने के बाद जटिल सर्जरी भी हो रही है।

पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट (pediatric department) अच्छा कार्य कर रहा है। हमारा एसएससीओ प्रदेश में पहले नम्बर पर है। पैथोलॉजी (Pathology) को एनएबीएल सर्टिफिकेट मिल गया है। अस्पताल को नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट मिला है।

लोकबंधु प्रदेश का पहला अस्पताल है जहां पंचकर्म चिकित्सा (Panchakarma therapy) दी जा रही है और इसको फीजियोथेरेपी (physiotherapy) से जोड़ दिया गया है। जोड़ों के दर्द को दूर किया जा रहा है।

अस्पताल के सभी विभाग व इमरजेंसी अच्छे से कार्य कर रहे हैं और लगभग 150-200 मरीज इस समय भर्ती हैं। अस्पताल के पास अब सुविधा बढ़ कर 1500 एलपीएम आक्सीजन जनरेटर प्लांट हो गया है। 

हेल्थ जागरण - मोदी जी का विज़न है कि 2025 तक भारत टीबी मुक्त (TB free) हो सके, इसको लेकर लोकबंधु अस्पताल कैसे भूमिका का निर्वहन कर रहा है?
डॉ अजय शंकर त्रिपाठी - प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना एक चैलेंज है जिसे हम पूरा कर रहे हैं।
कोविड में मास्क (mask) पहनने से टीबी के रोग में एडीशनल फायदा मिला है। मास्क पहनने से टीबी फैलने पर रोक लगी है और इस टार्गेट को पूरा करने में जी जान लगाएं हुए हैं। 10-10 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। सभी मरीजों को 10-15 दिनों में बुला कर दवा खाने के बारे में समझाते रहते हैं और परेशानियां पूछते रहते हैं।

हेल्थ जागरण - डॉक्टर साहब कहा जा रहा है कि कोविड-19 (covid-19) की चौथी लहर सम्भावित है, ऐसे में लोकबंधु अस्पताल किस प्रकार तैयार है?
डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी - देखिए कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में लोकबंधु अस्पताल ने बहुत अच्छा कार्य किया था। तीसरी लहर में उत्कृष्ट कार्य किया था। अब कोविड की चौथी लहर आती है कि नहीं लेकिन हम इसके लिए पूरी तरह तैयार है, दक्ष है। 20 बेड का कोविड स्पेशल वार्ड तैयार है जिसकी इंट्री और एक्जिट दोनों अस्पताल से अलग है।

तो यह थे लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी जिन्होंने हेल्थ जागरण को महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए। जो दर्शक लोकबंधु अस्पताल के आसपास रहते हैं उनके लिए यह जानकारी लाभदायक होगी और उन्हें मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

लेख विभाग June 02 2022 55066

यदि थायराइड हार्मोन पर्याप्त न हो, तो शरीर के बहुत से कार्य की गति धीमी हो जाती है। अंडरएक्टिव थायरॉ

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

हे.जा.स. April 26 2022 27630

चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग की स्थानीय सरकार ने लगभग 35 लाख निवासियों के घर चाओयांग जि

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

एस. के. राणा June 09 2021 28259

देश में संक्रमण से 2,219 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई है। देश में अभी 12,

नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है टीबी, समय से पहचान और  इलाज ज़रूरी

नाखून और बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है टीबी, समय से पहचान और इलाज ज़रूरी

आनंद सिंह March 25 2022 30377

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र व बीआरडी मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट के विभागाध्यक्ष डॉ.

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से किडऩी के मरीज सावधान रहे: डॉ दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2022 28943

जिन लोगों में हृदय, श्वसन और किडनी की बीमारी और डायबिटीज होती है उन्हें गर्मी से संबंधित बीमारी का ख

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने दान किया ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और वेंटिलेटर।

रंजीव ठाकुर May 16 2021 28239

सिद्धार्थनगर और गोरखपुर प्रत्येक जिले में 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 2 अशोक लीलैंड निर्मित वेंटिलेटर

केजीएमयू में ठीक हो रहे ब्लैक फंगस के मरीज़। 

केजीएमयू में ठीक हो रहे ब्लैक फंगस के मरीज़। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 32138

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक अब तक ब्लैक फंगस के 265 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। 2

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: आईएमए में आयोजित हुआ अनूठा कार्यक्रम

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: आईएमए में आयोजित हुआ अनूठा कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30476

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर होप इनिशिएटिव तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ और निर्वान हॉस्पिटल द

बागपत के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी

बागपत के आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी

वजाहत बेग January 14 2023 48789

विभाग की ओर से शासन को कई बार चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग भेजी जा चुकी है। चिकित्सकों क

टोमेटो फ्लू का कहर, श्रीनगर में बीते दिन 13 बच्चे संक्रमित

टोमेटो फ्लू का कहर, श्रीनगर में बीते दिन 13 बच्चे संक्रमित

विशेष संवाददाता October 01 2022 35976

श्रीनगर के एक निजी स्कूल में टोमेटो फ्लू बीमारी से 13 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल ने न

Login Panel