देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: एक बार फिर बढ़ रही कोविड संक्रमण की दर 

दिसंबर माह में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 30 नवंबर को प्रदेश में 89 एक्टिव केस थे, जो चार दिसंबर को बढ़कर 116 पर पहुंच गए। 14 दिसंबर को इनकी संख्या 151 पर पहुंच गई है।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 16 2021 Updated: December 16 2021 23:58
0 34702
उत्तर प्रदेश: एक बार फिर बढ़ रही कोविड संक्रमण की दर  प्रतीकात्मक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोविड संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। चार दिन में यह 0.008 से बढ़कर 0.013 पर पहुंच गई है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 10 दिन संवेदनशील हैं। ऐसे में सभी को मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना चाहिए।

देश के अलग-अलग हिस्से में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच का दायरा बढ़ाने का भी निर्देश है। हालांकि अभी भी औसतन एक लाख 60 हजार सैंपल की जांच की जा रही है। इसमें पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। दिसंबर माह में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 30 नवंबर को प्रदेश में 89 एक्टिव केस थे, जो चार दिसंबर को बढ़कर 116 पर पहुंच गए। इसके बाद लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। 14 दिसंबर को इनकी संख्या 151 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत ने बताया कि प्रदेश में ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला है। लेकिन, पिछले दिनों जीनोम सिक्वेंसिंग में डेल्टा वैरिएंट मिला है। इसलिए हर व्यक्ति को सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि अगले 10 दिन तक सतर्कता बढ़ा दी जाए।

केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु का कहना है कि कोविड के लिहाज से 10 दिन संवेदनशील हो सकते हैं। क्योंकि दिसंबर माह के पहले सप्ताह से यह संख्या बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में कोविड की चेन तोड़ने के लिए 10 दिन खासतौर से सावधानी बरती जानी चाहिए। हर व्यक्ति मास्क का प्रयोग करे। सोशल डिस्टेसिंग अपनाएं और हैंड वाश करता रहे तो कोविड की चेन टूट जाएगी।

दिसंबर    संक्रमण की दर     एक्टिव केस
10 0.008 फीसदी 139
11 0.011 फीसदी 144
12 0.007 फीसदी 143
13 0.012 फीसदी 155
14 0.013 फीसदी 151
15  0.010 फीसदी 153

प्रदेश में 19 नए मरीज मिले,

प्रदेश में 19 नए मरीज मिले हैं, जबकि 11 डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव केस 153 हो गए हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 183187 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अब तक कुल 90017196 सैंपल की जांच की गई है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ठंडा पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

ठंडा पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

आरती तिवारी October 05 2022 29844

गर्मी का मौसम है ऐसे में कुछ लोग तो ठंडे पानी के बिना नहीं रह पाते हैं। तो आइए जानने का प्रयास करते

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

विशेष संवाददाता October 29 2022 30560

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

विशेष संवाददाता July 29 2023 36287

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव मे करंट उतरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को पंप के

जानिए नींबू पानी पीने के फायदे

जानिए नींबू पानी पीने के फायदे

लेख विभाग May 06 2023 27344

भोजन से पहले नींबू पानी पीने से डाइजेशन को बढ़ाने और भूख को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलि

स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ है नर्सिंग का पेशा- डा बिपिन पुरी

स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ है नर्सिंग का पेशा- डा बिपिन पुरी

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 22986

कोविड महामारी वर्ष 2020 के दौरान नर्सो का अति महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया विश्व स्वास्थ सं

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकबंधु अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र का उदघाटन  

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकबंधु अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र का उदघाटन  

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 31211

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन केंद्र की सौगात मिली है। अब मरीजों को सीटी स्कै

अंजीर के नियमित सेवन से घटेगा वजन: डायटीशियन आयशा खातून 

अंजीर के नियमित सेवन से घटेगा वजन: डायटीशियन आयशा खातून 

आयशा खातून March 07 2023 38482

वजन घटाने के लिए आप चाहें तो अंजीर को सूखा या भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप ताजा अंजीर खा सकते ह

कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए करना होगा इंतजार !

कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए करना होगा इंतजार !

विशेष संवाददाता March 23 2023 25087

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है। दरअसल सुशीला तिवारी अस्पताल में हर रोज करी

चुंबन से भी यौन रोग गोनोरिया का खतरा

चुंबन से भी यौन रोग गोनोरिया का खतरा

हे.जा.स. October 06 2022 109339

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 2,000 से ज्यादा लोगों के बीच हुई एक स्टडी में पता चला कि चुंबन के का

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

विशेष संवाददाता March 20 2023 22491

झारखंड में इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 ने दस्तक दे दी है। यहां इंफ्यूएंजा वायरस से दो केस मिले हैं।

Login Panel