देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने भारत को रेड सूची से निकला, पूर्ण टीकाकरण वालों को मिली राहत।

ब्रिटेन ने कोविड-19 की यात्रा संबंधी पाबंदियों में बदलाव करते हुए भारत को ‘रेड’ सूची से निकाल कर ‘एम्बर’ सूची में डाल दिया है। इससे भारत से आने वाले वे यात्री जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, उन्हें अब 10 दिन होटल में पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी।

हे.जा.स.
August 07 2021 Updated: September 30 2021 18:50
0 23978
ब्रिटेन ने भारत को रेड सूची से निकला, पूर्ण टीकाकरण वालों को मिली राहत। प्रतीकात्मक

लंदन/ नई दिल्ली : ब्रिटेन ने कोविड-19 की यात्रा संबंधी पाबंदियों में बदलाव करते हुए भारत को ‘रेड’ सूची से निकाल कर ‘एम्बर’ सूची में डाल दिया है। इससे भारत से आने वाले वे यात्री जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, उन्हें अब 10 दिन होटल में पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं होगी।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ब्रिटेन के ‘ट्रैफिक लाइट सिस्टम’ के तहत ‘एम्बर’ सूची वाले देशों से आने वाले लोगों को घर में 10 दिन पृथक-वास में रहना होता है।

परिवहन विभाग की ओर से जारी यह बदलाव रविवार को स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे से अमल में आएगा।

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ यूएई, कतर, भारत और बहरीन को ‘रेड’ सूची से निकाल ‘एम्बर’ सूची में डाल दिया गया है। यह सभी बदलाव आठ अगस्त को सुबह चार बजे से अमल में आएंगे। हालांकि हमें अब भी सतर्क रहने की जरूरत है। दुनिया भर में परिवारों, दोस्तों और व्यवसायों से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए और अधिक गंतव्य खोलना बहुत अच्छी खबर है, जिसका श्रेय हमारे सफल घरेलू टीकाकरण अभियान को जाता है।’’

देश के कानून के तहत ‘एम्बर’ सूची में शामिल देशों के यात्रियों को अपनी रवानगी से तीन दिन पहले कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी और इंग्लैंड आने से पहले ही कोविड-19 की दो जांच की ‘बुकिंग’ करानी होगी और यहां पहुंचने के बाद ‘पैसेंजर लोकेटर फार्म’ भरना होगा। वहीं, यात्री को 10 दिन के लिए घर में या किसी अन्य स्थान पर पृथक-वास में रहना होगा।

ब्रिटेन में 18 वर्ष से कम आयु के लोग या वे लोग जिनका पूर्ण टीकाकरण ब्रिटेन में हुआ है, या जिन्होंने यूरोपीय संघ और अमेरिका में कोविड-19 रोधी टीके की दो खुराक ली हैं, उन्हें 10 दिन तक पृथक-वास में रहने की जरूरत नहीं है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बिना सर्जरी के पर्फेक्ट लुक की राह आसान

बिना सर्जरी के पर्फेक्ट लुक की राह आसान

आरती तिवारी July 17 2023 29119

शरीर के किसी हिस्से पर होने वाले गड्ढ़े और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने की प्रक्रिया अब बगैर सर्जरी पूरी

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

ऋषिकेश एम्स में निकली बंपर भर्ती

आरती तिवारी June 27 2023 31326

एम्स ऋषिकेश ने बंपर भर्तियां निकाली गई है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

कोरोना के हल्के संक्रमण में पेरासिटामोल के अलावा अन्य दवाओं का ज्यादा उपयोग चिंताजनक

कोरोना के हल्के संक्रमण में पेरासिटामोल के अलावा अन्य दवाओं का ज्यादा उपयोग चिंताजनक

हे.जा.स. January 15 2022 33887

कोरोना की तीसरी लहर में रोज लाखों केस सामने आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीसरी लहर में हल्के

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

एस. के. राणा February 14 2022 28695

कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या करीब तीन गुना है। एक दिन में 91,930 लोग कोरोना संक्रमण से

मेरठ में मिले डेंगू के 9 नए मरीज़

मेरठ में मिले डेंगू के 9 नए मरीज़

एस. के. राणा November 23 2022 27561

इस समय जिले में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या 19 पर पहुंच गई है। इन मरीजों में नौ अस्पताल में भर्

भारतीय चिकित्सा परिषद का अस्तित्व समाप्त इसकी जगह लेगा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग।

भारतीय चिकित्सा परिषद का अस्तित्व समाप्त इसकी जगह लेगा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग।

अखण्ड प्रताप सिंह November 26 2020 25345

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 60 की उपधारा (1) के अनुबंधों के अनुसरण में भारतीय चिकि

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

आरती तिवारी July 04 2023 29311

टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि एएनएम कोर्स करने वालों को सरकार

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

एस. के. राणा May 10 2021 26112

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,36,648 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.7

रूखे हाथों को मुलायम बनाएगी ये होममेड ग्लिसरीन क्रीम

रूखे हाथों को मुलायम बनाएगी ये होममेड ग्लिसरीन क्रीम

श्वेता सिंह September 02 2022 38092

रोजाना इस क्रीम का इस्तेमाल करने से आपके हाथ हवा से मॉइश्चर को अवशोषित  करने लगते हैं। मॉइश्चर अवशोष

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 23 2022 25684

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर, महमूदाबाद

Login Panel