देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोकबंधु अस्पताल में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट के साथ बढ़ गई ये सुविधाएं

लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का स्थानांतरण रद्द होते ही विकास कार्यों ने फिर से गति पकड़ ली है। अस्पताल के अंदर मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण हो रहा है, दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लग गया और मनोचिकित्सक ने मरीजों को देखना शुरू कर दिया है।

रंजीव ठाकुर
August 30 2022 Updated: August 30 2022 03:29
0 31874

लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का स्थानांतरण रद्द होते ही विकास कार्यों ने फिर से गति पकड़ ली है। अस्पताल के अंदर मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण हो रहा है, दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लग गया और मनोचिकित्सक ने मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। 

लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी (MS Dr Ajay Shankar Tripathi) ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil) ने अपने सीएसआर मद से 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक रंजन महापात्र ने प्लांट का उद्घाटन कर अस्पताल को सौंप दिया है। इससे अस्पताल के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगी। 

लोकबंधु अस्पताल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड 960 एलपीएम का एक ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plant) पहले से लगा है। नए प्लांट का उद्घाटन इंडियन आयल के राज्य प्रमुख संजीव कक्कड़, अस्पताल निदेशक डॉ. दीपा त्यागी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने किया। 

अस्पताल के अंदर मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण (reconstruction of main road) को लेकर डॉ अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सड़क काफी टूट-फूट गई थी जिससे स्ट्रेचर (stretchers) और एम्बुलेंस (ambulances) को लाने ले जाने में दिक्कत हो रही थी। साथ ही टूटे हुए बैरियर का भी निर्माण करवाया जा रहा है। 

लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में बढ़ रही भीड़ (increasing crowd in OPD) को लेकर चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 15 अगस्त से भीड़ बढ़ गई है। 2000 से 2200 की संख्या रोजाना आ रही है। चूँकि डॉक्टर्स की संख्या भी बढ़ी है तो सभी विभागों में मरीज ज्यादा आ रहें हैं। आर्थोपेडिक (orthopedic) सहित बुखार इत्यादि के मरीज ज्यादा आ रहें हैं। 

सभी डॉक्टर्स सुबह ठीक 8 बजे ओपीडी शुरू हो जाती हैं विधिवत 2 बजे तक चलती है। इसमें पुराने मरीज भी शामिल हैं जो पहले दिखा चुके हैं। ओआरएस (ORS) के 1 हज़ार पर्चे देख लिए गए हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration) भी चल रहा है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि यहाँ सभी विभागों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है इसलिए इस सुविधा का लाभ जरूर उठाए। 

लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सीय सुविधा बढ़ने की जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को मनोचिकित्सक की ओपीडी (psychiatrist OPD) शुरू हो गई है और डॉ ओपी श्रीवास्तव प्रत्येक शनिवार आ रहे है। पूरे आलमबाग क्षेत्र (Alambagh area) में अभी तक साइकेट्रिस्ट नहीं बैठते थे लेकिन अब लोकबंधु अस्पताल में यह सुविधा भी शुरू हो गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानें किन कारणों से होता है हार्ट फेल्योर, ऐसे करें बचाव

जानें किन कारणों से होता है हार्ट फेल्योर, ऐसे करें बचाव

श्वेता सिंह September 17 2022 34021

हार्ट फेल्योर की स्थिति में हृदय के दाईं या बाईं तरफ इसका असर दिख सकता है या फिर दोनों तरफ एक साथ भी

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आनंद सिंह April 10 2022 58873

एम्स की निदेशक प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने कहा, कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रति चिकित्सा छात्रों में ज

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 32991

कोविड महामारी में ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट लगातार अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस मे

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली पर ड्यूटी करेंगे सात विभागों के डॉक्टर

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली पर ड्यूटी करेंगे सात विभागों के डॉक्टर

श्वेता सिंह October 23 2022 34875

इमरजेंसी में सर्जरी, मेडिसिन, बालरोग और हड्डी रोग अनुभाग बने हैं। इसके अलावा त्वचा, नेत्र और सांस एव

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 23 2022 30983

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स नामक सी

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

आरती तिवारी December 08 2022 30865

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण होता है। वहीं गर्भा

आइब्रो के लिए माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट बन रहा महिलाओं की पहली पसंद, जानें क्यों

आइब्रो के लिए माइक्रोब्लैडिंग ट्रीटमेंट बन रहा महिलाओं की पहली पसंद, जानें क्यों

श्वेता सिंह September 14 2022 58262

माइक्रोब्लैडिंग के समय आइब्रो के बाल से मिलते रंगों को एक मशीन की मदद से स्किन के अंदर इम्प्लांट कर

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

हे.जा.स. December 24 2022 30157

इन चुनौतियों के बावजूद, महानिदेशक ने उम्मीद बनाए रखने के लिये अनेक वजहों का उल्लेख किया। उन्होंने बत

अपोलोमेडिक्स लखनऊ की टीम ने मिर्गी की जटिल सर्जरी से किया सटीक इलाज

अपोलोमेडिक्स लखनऊ की टीम ने मिर्गी की जटिल सर्जरी से किया सटीक इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 5565

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ को उन्नत मिर्गी इलाज के एक प्रमुख

यूरोपीय देशों से खत्म हो सकती है कोरोना महामारी, करना होगा थोड़ा इंतजार 

यूरोपीय देशों से खत्म हो सकती है कोरोना महामारी, करना होगा थोड़ा इंतजार 

हे.जा.स. January 24 2022 32765

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने यूरोपीय देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है और य

Login Panel