देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: 33 जिलों में एक भी कोविड-19 एक्टिव केस नहीं, 24 घंटों के दौरान आये आठ नये मरीज 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 की बैठक में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है।

0 29469
उत्तर प्रदेश: 33 जिलों में एक भी कोविड-19 एक्टिव केस नहीं, 24 घंटों के दौरान आये आठ नये मरीज  प्रतीकात्मक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के आठ नये मरीज सामने आये है जबकि 23 मरीज स्वस्थ हुये। राज्य में फिलहाल 159 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 की बैठक में कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है।

आज 33 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 20 जिलों में एक-एक एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई 2,00,294 सैम्पल की टेस्टिंग में 68 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। सात जिलों में मात्र 8 नए संक्रमित मरीज पाए गए। इसी अवधि में 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 159 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 749 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

सीएम ने बताया कि अब तक 7,83,43,284 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 से भी कम और रिकवरी दर 98.8 फीसदी है। यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है। अब तक प्रदेश में 8.51 करोड़ लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 57 फीसदी से ज्यादा है। 2 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। विगत दिवस 10,61,893 लोगों को टीकाकवर मिला।

अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, जालौन, लखीमपुर-खीरी, महोबा, मैनपुरी, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और उन्नाव  में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र में दूषित जल के सेवन से डायरिया प्रभावित हुए लोगों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल की जाए। लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक करें। पानी पीने से पहले गर्म करके छान लें। लोगों को इस बाबत जागरूक किया जाना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोना विस्फोट।

दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोना विस्फोट।

एस. के. राणा December 29 2021 36291

अमेरिका में 76 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जा रहे हैं। फ्रांस में दैनिक 1,00,000 से अधिक संक्

एडीजी प्रेम प्रकाश ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, आशंकाओं को बताया निराधार।

एडीजी प्रेम प्रकाश ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, आशंकाओं को बताया निराधार।

February 13 2021 26990

टीका लगवाने के बाद एडीजी ने डॉक्टरों और वैक्सीन बनाने वाली संस्था का आभार जताया।

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

हे.जा.स. January 21 2022 31018

यह गिरोह जिन लोगों ने वैक्सीन नही ली है, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देता

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप को रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांगता पर किया प्रशिक्षित

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप को रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांगता पर किया प्रशिक्षित

रंजीव ठाकुर July 14 2022 36777

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने मंगलवार को जिले के

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

आरती तिवारी June 30 2023 24777

स्वास्थ्य विभाग में एक साथ 18 अधिकारियों के तबादले किए गए है। डॉ. अशोक कुमार CMO फतेहपुर बनाए गए।

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

विशेष संवाददाता May 23 2023 33161

अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। बीते दिन 1500 के करीब मरीज लखीमपुर जिला अस्पताल पहुंचे। ह

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

दमकती त्वचा पाने के लिए करें फलों के छिलकों का उपयोग

सौंदर्या राय October 16 2023 106030

इस समस्या को दूर करने के लिए फलों के छिलकों का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आता है। आइए आपको बतात

बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन आने में अभी लगेगा समय।

बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन आने में अभी लगेगा समय।

एस. के. राणा November 09 2021 22144

बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के डेटा का मूल्यांकन किया जा रहा है। डीसीजीआई से अंतिम मंजूर

मौसमी बदलाव से बढ़ सकता है अस्थमा अटैक।

मौसमी बदलाव से बढ़ सकता है अस्थमा अटैक।

लेख विभाग July 20 2021 20020

अस्थमा का मौसमी बदलाव के कारण बढ़ जाना एक सुपरिचित घटना है। अस्थमा की बीमारी एलर्जनए जैसे मोल्ड फंगस

रात में बार बार आंख खुलने से हो सकता है कैंसर का खतरा

रात में बार बार आंख खुलने से हो सकता है कैंसर का खतरा

श्वेता सिंह September 07 2022 30909

शोधकर्ताओं ने OSA से पीड़ित 2,093 रोगियों के डेटा का मिलान किया, जिसमें OSA का पता न लगने से 5 साल प

Login Panel