देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

प्रदेश में 30 अप्रैल 2021 को 310783 एक्टिव मरीज थे। इसके मुकाबले वर्तमान में 204658 एक्टिव मरीज बचे हैं। इस तरह 30 अप्रैल से 13 मई तक 1.06 लाख एक्टिव मरीज कम हुए हैं।

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण। प्रतीकात्मक

लखनऊ। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 17775 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। कुल 19425 को स्वस्थ हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि कुल 281 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 204658 एक्टिव मरीज बचे हैं। मरीजों के ठीक होने दर 86 प्रतिशत हो गई है। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 30 अप्रैल 2021 को  310783 एक्टिव मरीज थे। इसके मुकाबले वर्तमान में 204658 एक्टिव मरीज बचे हैं। इस तरह 30 अप्रैल से 13 मई तक 1.06 लाख एक्टिव मरीज कम हुए हैं। प्रदेश में अब तक 1359676 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में अब मरीजों के ठीक होने की दर 86 प्रतिशत हो गई है। यह बृहस्पतिवार को 83  प्रतिशत थी। जबकि कोरोना जब पीक पर था जब मरीजों के ठीक होने की दर गिरकर 73 प्रतिशत हो गई थी। प्रदेश में वर्तमान में जो 204658 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 145801 होम आइसोलेशन में हैं। अन्य बचे हुए सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

रोजाना 03 लाख तक बढ़ाई जाएगी जांच की संख्या
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 253957 टेस्ट किए गए। इनमें से 1.09 लाख से अधिक आरटीपीसीआर से जांच की गई है। अब तक कुल 4.39 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 12 दिन में टेस्ट में कोई कटौती नहीं हुई है। 01 मई को सबसे अधिक 2.66 लाख नमूनों की जांच की गई थी। अब इसे तीन लाख जांच प्रतिदिन किया जाना है।

अब तक 1.43 करोड़ का हुआ टीकाकरण
एसीएस सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के 265745 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वर्तमान में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का 18 जिलों में टीकाकरण चल रहा है। जल्द ही इसका विस्तार अन्य जिलों में किया जाएगा। शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 48691 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई है। उन्होंने बताया कि  सभी आयु वर्ग के प्रदेश में 1.13 करोड़ से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन पहली डोज दी जा चुकी है। इनमें से 30.12 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है इस तरह अब तक कुल 1.43 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है।

सीएचसी पर ऑक्सीजन सुविधा वाले 20 बेड की व्यवस्था
एसीएस सूचना ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन बेड की बढ़ोतरी की जा रही है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों -सीएचसी पर 20-20 ऑक्सीजन बेड की  व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 15 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सीएचसी पर दिए जाएंगे। 17 हजार कंसंट्रेटर खरीदने के आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था की गई है। कुल 193 जिला स्तर पर,  220 तहसील स्तर और 19 ब्लॉक स्तर और 254 ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटीन सेंटर खोले गए हैं। यहां 25820 लोगों को क्वारंटीन करके उनकी जांच की गई है। इनमें से 49 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। गांव में निगरानी समितियों की जांच में अब तक 5262 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 181733 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर गांव के हर घर को एक बार जरूरी संक्रमण के लक्षण वालों की जांच की जाए। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड रोधी टीका:  संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

कोविड रोधी टीका: संक्रमण से स्वस्थ्य होने के 3 माह बाद लें, स्तनपान कराने वाली माताएं भी लगवा सकती हैं ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2021 28053

एक्सपर्ट ग्रुप ने कहा है स्तनपान कराने वाली महिला भी कोविड 19 टीकाकरण करा सकती है। कोविड टीकाकरण से

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

हे.जा.स. June 15 2021 43056

दो महीने से अधिक समय से दवा की देशव्यापी कमी के साथ, विशेषज्ञों ने कहा कि पॉसकोनाज़ोल के उपयोग पर सल

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

रंजीव ठाकुर May 07 2022 100686

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ स्मृति अग्रवाल ने कहा कि अब से डॉ राम मनोहर लोहिया

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2023 99960

डॉ.फरहा अरशद ने बताया कि अगर स्तन सम्बंधी कोई समस्या है तो इलाज कराने से पहले उसकी जांच करानी चाहिए।

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस, सबसे ज्यादा लोकबंधु अस्पताल में मरीज

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस, सबसे ज्यादा लोकबंधु अस्पताल में मरीज

आरती तिवारी October 14 2022 38248

राजधानी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ के कई अस्पतालों में डेडिकेटेड डेंगू वार्ड बन

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2022 31006

अपर निदेशक ने कहा कोविड के साथ ही बाल, प्रजनन, मातृ, किशोर स्वास्थ्य, क्षय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य म

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

आरती तिवारी October 06 2022 31022

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग आज लगभग हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इसी

स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए एवॉन इंडिया ने इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ साझेदारी की।

स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाने के लिए एवॉन इंडिया ने इंडियन कैंसर सोसायटी के साथ साझेदारी की।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 31658

स्तन कैंसर महिलाओं और दुनिया में सबसे आम रूप से पाया जाने वाला कैंसर है। इस साल पूरी दुनिया कोरोना व

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

श्वेता सिंह October 11 2022 23652

किडनी डैमेज होने से यह अतिरिक्त पानी शरीर के अंदर ही रहने लगता है। जो कि फेफड़ों के अंदर और आसपास जम

नाखूनों में छुपा है खूबसूरत और आकर्षक हाथ का राज

नाखूनों में छुपा है खूबसूरत और आकर्षक हाथ का राज

सौंदर्या राय February 27 2022 52238

यदि आप अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहतीं  हैं तो अपने नाखूनों की सेहत का पूरा ध्यान रखें।

Login Panel