देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

फाइजर अमेरिका में एफडीए की अनुमति प्राप्त करने वाला पहला टीका बन गया है। फाइजर और बायोएनटेक ने बताया कि 21 दिनों के अंतराल में बच्चों को वैक्सीन की दो खुराकें दी जाएंगी।

हे.जा.स.
November 01 2021 Updated: November 01 2021 01:05
0 34349
खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। बच्चों की वैक्सीन का इंतजार कर रही दुनिया के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। अमेरिका ने लाखों बच्चों के टीकाकरण को लेकर एक अहम कदम उठाया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने शनिवार को 5-11 साल की उम्र के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही फाइजर अमेरिका में एफडीए की अनुमति प्राप्त करने वाला पहला टीका बन गया है।

फाइजर और बायोएनटेक ने बताया कि 21 दिनों के अंतराल में बच्चों को वैक्सीन की दो खुराकें दी जाएंगी। इस महामारी की शुरुआत के बाद से अमेरिका में 60 लाख से अधिक बच्चे कोरोना से संक्रमित हुए थे। हर हफ्ते बड़ी संख्या में युवा संक्रमित हुए थे। फाइजर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बोरला ने कहा कि परिवारों और समुदायों की सुरक्षा में मदद करने और इसको काबू में करने के लिए हमारे प्रयास जारी है। इसमें हमने एक और सफलता हासिल की है। 

इसके साथ ही अमेरिका चीन, चिली, क्यूबा और संयुक्त अरब अमीरात सहित उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो छोटे बच्चों को टीका लगा रहे हैं। एक उच्च-स्तरीय चिकित्सा पैनल ने बच्चों के लिए टीकाकरण का समर्थन करते हुए यह फैसला लिया। पैनल ने यह फैसला करते हुए इस बात को ध्यान में रखा कि फाइजर कोविड वैक्सीन के फायदे साइड-इफेक्ट के जोखिम से ज्यादा हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एम्स के तर्ज में यूपी में बनेगा आयुर्वेद का पहला बड़ा अस्पताल

एम्स के तर्ज में यूपी में बनेगा आयुर्वेद का पहला बड़ा अस्पताल

आरती तिवारी March 07 2023 47872

प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खुलेगा। इसमें एम्स और एसजीपीजीआई की तर्ज पर आयुर्वेदिक चिकित

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

हे.जा.स. October 21 2021 26020

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरर

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2026 3878

इस व्यापक प्रयास के परिणामस्वरूप 7.33 लाख टीबी रोगियों की पहचान हुई। साथ ही राज्य में लगभग 1.69 लाख

मंकीपॉक्स के टीके को लेकर मिले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और अदार पूनावाला

मंकीपॉक्स के टीके को लेकर मिले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और अदार पूनावाला

एस. के. राणा August 02 2022 32060

पूनावाला ने कहा कि मंकीपॉक्स की मौजूदगी दुनिया में बहुत समय से है और यह कोरोना वायरस जैसी महामारी का

जानिए अस्थमा अटैक के कारण, लक्षण और बचाव।

जानिए अस्थमा अटैक के कारण, लक्षण और बचाव।

लेख विभाग November 12 2021 35902

अस्थमा (दमा) श्वसन मार्ग का एक जीर्ण सूजन वाला रोग है, जो कि ज्यादातर आनुवांशिक और पर्यावरणीय कारकों

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

सौंदर्या राय December 12 2021 50194

अगर आप भी अपनी मूँछें हटाना चाहती हैं, तो फिर शेविंग मत करें और वेक्सिंग, डेपिलेटरी (depilatory) क्र

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

कोरोना के कारण दुनिया भर में लाखों बच्चे बुनियादी टीकों से वंचित: डब्लूएचओ 

एस. के. राणा July 17 2021 39879

इस कारण बच्चों को पिछले साल आवश्यक टीका नहीं मिल पाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ द्वारा जा

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2021 36771

डा. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस नयी तकनीक यानि वाल्व रिपेयर से बहुत से मरीज लाभान्वित हो पाएं

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

एस. के. राणा January 29 2022 31033

कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को 1614 लोग कोरोना की जद में आ गए हैं। अधिकारियों का

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 0

पीएनएफ एक आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर की मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन समन्वय तथा

Login Panel