देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

वर्ल्ड हेड नेक कैंसर दिवस: ई-सिगरेट भी उतना ही नुकसान पहुंचाती है जितना आम सिगरेट - डॉ शिखर साहनी

हर साल 27 जुलाई को वर्ल्ड हेड नेक कैंसर दिवस मनाया जाता है। राजधानी के अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ शिखर साहनी ने इस अवसर पर हेल्थ जागरण से बातचीत करते हुए खास जानकारियां दी।

रंजीव ठाकुर
July 27 2022 Updated: July 27 2022 11:52
0 60920

लखनऊ। हर साल 27 जुलाई को वर्ल्ड हेड नेक कैंसर दिवस मनाया जाता है। राजधानी के अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ शिखर साहनी ने इस अवसर पर हेल्थ जागरण से बातचीत करते हुए खास जानकारियां दी। 

 

अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Apollomedics Super Specialty Hospital) में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ शिखर साहनी (Oncologist Dr Shikhar Sahni) ने वर्ल्ड हेड नेक कैंसर दिवस (World Head Neck Cancer Day) पर कहा कि 27 जुलाई को जागरूकता के उद्देश्य से वर्ल्ड हेड नेक कैंसर दिवस मनाया जाता है। यह दुनिया की एक बढ़ती हुई बीमारी है जो भारत में भी बहुधा पायी जाती है। हमारे देश में इसकी जागरूकता इसलिए भी जरुरी है क्योंकि यहाँ ओरल कैविटी के कैंसर (oral cavity cancers) ज्यादा पाएं जाते हैं। 

 

इसलिए ना केवल 27 जुलाई को बल्कि पूरे सप्ताह हेड नेक कैंसर को लेकर जागरूकता (head neck cance awareness) चलाया जाता है। देश में ओरल कैंसर सबसे अधिक है। पुरुषों में यह कैंसर ज्यादा होता है लेकिन महिलाएं भी इससे ग्रसित हैं। ब्रेस्ट तथा सर्वाइकल कैंसर के बाद यह तीसरे नंबर पर होता है। पूरे विश्व के एक तिहाई ओरल कैंसर (oral cancers) केवल देश में पाएं जाते हैं। 

 

डॉ शिखर साहनी ने हेड नेक कैंसर के लक्षण (symptoms of head neck cancer) बताते हुए कहा कि यह निर्भर करता है कि कैंसर कहाँ है। हेड नेक कैंसर में कई तरीके के कैंसर होते हैं जैसे ओरल कैंसर, थाइरायड कैंसर (thyroid cancer), गले के कैंसर (throat cancer), नाक के कैंसर (nose cancer), साइनस कैंसर (sinus cancer), कान का कैंसर (ear cancer), थूक की ग्रंथियों के कैंसर (sputum glands cancer)। इसके लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि कहाँ से कैंसर जन्म ले रहा है। 

 

मुंह के कैंसर की बात करे तो इसका प्रमुख लक्षण है कि यदि मुंह में कोई भी छाला बने (blister forms in mouth) और वो दो-तीन हफ्ते तक ठीक ना हो तो वो कैंसर हो सकता है। इसको तुरंत चेक करवाना चाहिए। मुंह से खून निकलना (Bleeding from mouth), सूजन होना, गले में सूजन या गांठ होना (lump in the throat), आवाज बदल जाना (change in voice), खाना या थूक निगलने में दिक्कत होना (difficulty swallowing food or sputum), ये सभी हेड नेक कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। 

 

हेड नेक कैंसर का उपचार (treatment of head neck cancer,) बताते हुए डॉ शिखर साहनी ने कहा कि ये भी जगह के हिसाब से होता है। मुंह के कैंसर की बात करे तो इसका ट्रीटमेंट सर्जरी ही है। सर्जरी के बाद एडवांस स्टेज होने पर रेडिएशन (radiation) और कभी-कभी इसके साथ कीमो थैरेपी (chemotherapy) की भी आवश्यकता होती है। थाइरायड कैंसर दवा और सर्जरी दोनों से ठीक हो सकता है। थूक की ग्रंथियों के कैंसर के लिए पहली च्वाइस सर्जरी ही होती है। मुंह के पिछले हिस्से में कैंसर (cancer in the back of the mouth) होने पर सर्जरी से बचा जाता है और इसको रेडिएशन या कीमो थैरेपी से ठीक करने की कोशिश की जाती है। 

 

हेड नेक कैंसर से बचने के उपाए (avoid head neck cancer) बताते हुए डॉ शिखर साहनी ने कहा कि लाइफस्टाइल में बदलाव (lifestyle changes) करके कैंसर से बचा जा सकता है। हेड नेक कैंसर के प्रमुख कारण है तम्बाकू या शराब (tobacco or alcohol) का सेवन करना। किसी भी प्रकार का तम्बाकू कैंसर का कारण बन सकता है। नई पीढ़ी में गलत धारणा बन गई है कि ई-सिगरेट (e-cigarettes) कम नुकसान करती है, यह बिलकुल गलत धारणा है। ई-सिगरेट भी उतना ही नुकसान पहुंचाती है (E-cigarettes are as harmfu) जितना आम सिगरेट। तम्बाकू के साथ शराब का सेवन कैंसर का खतरा दोगुना बढ़ा देता है। कुछ कैंसर (थाइरायड कैंसर) परिवार की वजह से भी हो जाते है। जैसे परिवार में किसी को रेडिएशन दिया गया हो। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

आनंद सिंह March 24 2022 33797

यह तो सर्वविदित है कि देश में कुल कार्यबल की संख्‍या में लगभग 93 प्रतिशत कामगार असंगठित क्षेत्र के ह

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

एस. के. राणा January 31 2023 31494

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स

नींबू से हटाये चेहरे के दाग धब्बे।

नींबू से हटाये चेहरे के दाग धब्बे।

सौंदर्या राय December 03 2021 49669

लेमन जूस में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो मिलेनिन पिगमेंट को कम कर एक या दो महीने में इन धब्बों

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

विशेष संवाददाता March 10 2023 29277

न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव ने दावा किया है कि देश में हर 40 सेकंड में

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

आयशा खातून May 04 2023 31016

फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंट

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

एस. के. राणा February 19 2022 30084

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

विशेष संवाददाता January 19 2023 38614

बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 755 मरीज पहुंचे। इनमें से 11 को भर्ती किया गया। दो मरीजों की गंभीर हा

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28593

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारीयों को एक महीने में सभी जनता क्लिनिक शुरू करने के दिए निर्देश

चिकित्सा मंत्री ने अधिकारीयों को एक महीने में सभी जनता क्लिनिक शुरू करने के दिए निर्देश

जीतेंद्र कुमार October 21 2022 27657

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आगामी एक महीने में सभी जनता क्लिन

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 1673

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने रक्तदान

Login Panel