देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पात्र लोगों को कोविड़ टीके की दोनों डोज लगवाने को प्रतिबद्ध है लखनऊ स्वास्थ्य विभाग

अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील किया कि पात्र लोग शत-प्रतिशत कोविडरोधी टीकाकरण कराएं और जिले को कोरोना मुक्त बनाएं ।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 05 2022 Updated: February 05 2022 16:02
0 29839
पात्र लोगों को कोविड़ टीके की दोनों डोज लगवाने को प्रतिबद्ध है लखनऊ स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जायजा लेते अधिकारीगण

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग का हरसंभव प्रयास है कि जल्द से जल्द जनपद के शत-प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड टीके की दोनों डोज से आच्छादित किया जा सके । इसके साथ ही 15 से 18 साल के सभी किशोर-किशोरियों का टीकाकरण पूर्ण किया जा सके । इस योजना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में विभाग की पूरी टीम मुस्तैदी से जुटी है । 

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. डी. मिश्रा ने शुक्रवार को मोहनलालगंज, नगराम और तेलीबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और गांवों में पहुंचकर वहाँ का जायजा लिया और लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील किया कि पात्र लोग शत-प्रतिशत कोविडरोधी टीकाकरण कराएं और जिले को कोरोना मुक्त बनाएं । टीकाकरण के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी ख्याल रखें, जब भी बाहर निकलें मास्क से नाक व मुंह को ढककर रखें, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर रखें और हाथों की स्वच्छता का भी पूरा ख्याल रखें ।

इसके अलावा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर.वी. सिंह ने सरोजनीनगर व एन. के. रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), अपर मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डा. राजेन्द्र चौधरी ने ऐशबाग नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.पी. सिंह ने नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरनागर और सीएचसी सिल्वर जुबली, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन और जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूडियागंज का दौरा किया ।

इस दौरान अधिकारियों ने टीकाकरण से छूटे लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया । सभी अधिकारियों ने लोगों से कहा कि कोरोना का टीका गर्भवती सहित 15 वर्ष से आयु के ऊपर के सभी लोगों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है । कोरोना से लड़ाई में यही मुख्य कारगर हथियार है, साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर हम कोरोना से बच सकते हैं । अभी 15 साल से छोटे बच्चों की कोविड की वैक्सीन नहीं आयी है । इसलिए परिवार में 15 साल से ऊपर के सभी सदस्य कोविड का टीका अवश्य लगवाएं इससे वह खुद तो सुरक्षित होंगे ही साथ ही घर के छोटे बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे क्योंकि टीका लगने के बाद में अगर कोरोना हो भी जाता है तो इसकी तीव्रता बहुत नहीं होती है और अन्य लोगों के संक्रमित होने की संभावना भी नहीं होती है | 

जिले में तीन फरवरी तक  73,71,838 कोविड टीके की डोज लगाई जा चुकी है । इसमें  15-18  साल तथा 18 साल से अधिक आयु के 41,51,575  लोगों को कोविड टीके की पहली  डोज  लग चुकी है ।  31,35, 260 लोग टीके की दूसरी डोज से भी आच्छादित हो चुके हैं । इसके अलावा 85,003 लोगों को एहतियाती डोज भी लगाई जा चुकी है ।    

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

लेख विभाग November 17 2021 31867

गुड़ मेथी के लड्डू ना सिर्फ स्वाद में गजब होते हैं बल्कि इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ सर्दी भी कम लगत

मेरठ में कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, सीएमओ और सर्विलांस अधिकारी अलर्ट

मेरठ में कोरोना के नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, सीएमओ और सर्विलांस अधिकारी अलर्ट

रंजीव ठाकुर August 20 2022 28911

जिले में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालाँकि लोग ठीक भी हो रहे हैं लेकिन चिंतित

वर्तमान मौसम और कोरोना के प्रति लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत। 

वर्तमान मौसम और कोरोना के प्रति लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत। 

हे.जा.स. July 12 2021 30908

जब हम खांसते, छींकते, बातें करते हैं या गाना गाते हैं तो हमारे मुंह से पानी की बहुत छोटी बूंदें (एरो

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

आरती तिवारी September 30 2022 55806

सूरजमुखी एक वानस्पतिक पौधा है। अंग्रेजी में इसे सनफ्लॉवर कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जा

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

सौंदर्या राय April 17 2022 32012

स्किन पर ज़्यादा आयल होने के कारण रोमछिद्र बन्द हो सकतें है। इस कारण चेहरे पर मुंहासे बढ़ने की प्रॉब्

राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेने की परम्परा से पूरे देश को प्रेरणा मिली: मंयकेश्वर शरण सिंह

राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेने की परम्परा से पूरे देश को प्रेरणा मिली: मंयकेश्वर शरण सिंह

रंजीव ठाकुर September 17 2022 28398

राजभवन में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंयकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

हुज़ैफ़ा अबरार August 22 2021 31338

सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्

केजीएमयू में सस्ती दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

केजीएमयू में सस्ती दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

अबुज़र शेख़ November 25 2022 30987

एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं।यह अवैध क

हार्ट फेल्योर में कमर का एक इंच भी बढ़ना निभाता है अहम रोल, जानें कैसे

हार्ट फेल्योर में कमर का एक इंच भी बढ़ना निभाता है अहम रोल, जानें कैसे

श्वेता सिंह August 29 2022 24416

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में बताया गया है कि मोटी कमर वाले लोगों में पतली कमर वाले लोगों की त

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

हे.जा.स. December 29 2021 31195

सिप्ला की योजना मोलनुपिरवीर को सिप्मोल्नु ब्रांड नाम से लॉन्च करने की है। मोलनुपिरवीर यूके मेडिसिन्स

Login Panel