देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहमति के बावजूद शासनादेश में देरी पर नर्सिंग संवर्ग में आक्रोश

21 वें दिन भी दो घन्टे का कार्य बहिष्कार जारी रहा जहाँ नर्सेस बहनो का करवा चौथ व्रत होते हुए भी पूरे उत्तर प्रदेश में राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर जारी शासनादेश निर्गत होने तक। संघ के नेतृत्व में 9 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों के चिकित्सालय एंव राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग संवर्ग द्वारा अपनी 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रखा गया। संघ का स्पष्ट कहना है कि जब तक उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी एवं अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी मांगों के संबंध में शासनादेश निर्गत नहीं हो जाता, तब तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार लगातार जारी रहेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 29 2026 Updated: October 29 2026 18:20
0 1148
सहमति के बावजूद शासनादेश में देरी पर नर्सिंग संवर्ग में आक्रोश Two-Hour Work Boycott Continues for the 21st Day, Even on Karwa Chauth Balrampur Hospital

लखनऊ। 21 वें दिन भी दो घन्टे का कार्य बहिष्कार जारी रहा जहाँ नर्सेस बहनो का करवा चौथ व्रत होते हुए भी पूरे उत्तर प्रदेश में राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर जारी शासनादेश निर्गत होने तक। संघ के नेतृत्व में 9 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों के चिकित्सालय एंव राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग संवर्ग द्वारा अपनी 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रखा गया। संघ का स्पष्ट कहना है कि जब तक उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी एवं अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी मांगों के संबंध में शासनादेश निर्गत नहीं हो जाता, तब तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार लगातार जारी रहेगा।

संघ की प्रमुख मांगें
1. गृह जनपद में तैनाती एवं स्थानांतरण की व्यवस्था लागू की जाए।
2. निदेशालय से चिकित्सालय स्तर तक नर्सिंग संवर्ग के सभी रिक्त पदों पर समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।
3. चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के लिए पालनाघर (क्रेच) की व्यवस्था की जाए।
4. उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु बी.एससी. नर्सिंग की भाँति नर्सिंग संवर्ग को भी सवेतन अवकाश प्रदान किया जाए।
5. उच्चीकृत जिला चिकित्सालयों को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किए जाने पर वहां कार्यरत नर्सिंग संवर्ग को उसी संस्थान में समायोजित किया जाए अथवा उनके पदों सहित पूर्व व्यवस्था में वापस किया जाए, ताकि उनके पद एवं सेवा संबंधी हित सुरक्षित रहें।
6. उच्च संस्थानों में देय व्यवस्था के अनुरूप नर्सिंग संवर्ग को समान एवं उचित भत्ते प्रदान किए जाएं।
7. चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग संवर्ग के रिक्त उच्च पदों, जिनमें नर्सिंग प्रशासन के वरिष्ठ पद भी शामिल हैं, पर तत्काल पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए।
8. चिकित्सा शिक्षा के पात्र कार्मिकों को एसीपी (ACP) का लाभ समयबद्ध तरीके से प्रदान किया जाए तथा किसी भी पात्र नर्सिंग अधिकारी को अनावश्यक रूप से लाभ से वंचित न रखा जाए।


राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश शासन से मांग करता है कि उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व अपर मुख्य सचिव के साथ हुई वार्ता में बनी सहमति का सम्मान करते हुए तत्काल शासनादेश निर्गत किया जाए तथा नर्सिंग संवर्ग की अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।

संघ का संकल्प स्पष्ट है जब तक मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती और सहमति के अनुरूप शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सहमति के बावजूद शासनादेश जारी करने में अनावश्यक विलंब किया जाता है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा भी की जा सकती है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

हे.जा.स. February 07 2022 31418

जीन में गड़बड़ियों की वजह से बच्चों या नवजात के फेफड़ों की स्थिति लगातार खराब होती जाती है। उनके फेफ

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 4172

मेदांता अस्पताल के बाद रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश पंडिता ने बताया कि बच्चों को इंफेक्शन जल्दी लगने का खतरा

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 26 2022 34112

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को गोण्डा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा ले

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2025 28039

डा वासिफ रज़ा ने कहां कि मल में खून आने को अधिकतर लोग बवासीर मानक इलाज करते हैं या इसे अंदेखा कर देत

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फेफड़ों के कैंसर के निदान के लिए चल रहा हैं लंग कैंसर क्लीनिक

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फेफड़ों के कैंसर के निदान के लिए चल रहा हैं लंग कैंसर क्लीनिक

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 34128

5 ऐसे खाद्य पदार्थ है जो आपके कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं वे मांस, तला हुआ खाना, रिफाइन्ड (परिष्क

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

हुज़ैफ़ा अबरार August 12 2026 1099

बढ़ते किडनी रोगियों की संख्या तथा पूर्व से संचालित डायलिसिस यूनिटों में मरीजों की बढ़ती प्रतीक्षा सू

जम्मू कश्मीर में हर साल वायु प्रदूषण से मरते हैं 10 हजार लोग

जम्मू कश्मीर में हर साल वायु प्रदूषण से मरते हैं 10 हजार लोग

आरती तिवारी December 17 2022 30311

जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े अस्पताल शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. परवेज कौल ने पिछले

लखीमपुर: घायल बच्चे को देख रोने लगीं IAS रोशन जैकब

आरती तिवारी September 29 2022 32312

लखीमपुर पहुंची लखनऊ मंडल की कमिश्नर आईएएस डॉ. रोशन जैकब अचानक एक बच्चे की हालात देखकर फफक-फफक कर रोन

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

3012 पदों पर कल होगी स्टाफ नर्स की भर्ती। 

हे.जा.स. October 03 2021 25754

प्रयागराज के 40, गाजियाबाद 38, गोरखपुर 43, लखनऊ 57 और मेरठ के 41 समेत 219 केंद्रों पर यह परीक्षा सुब

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

विशेष संवाददाता May 03 2022 28211

शोधपत्र को पूरा करने में आईसीएमआर-आईएएसआरआई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रमुख शोध

Login Panel