










































Awareness Program on Filaria State Filaria by Officer Dr. A.K. Chaudhary
लखनऊ। 19 नवंबर से शुरू हो रहे एमडीए में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को दवा खिलाने में सफल हुए तो और घटेगा संक्रमण राज्यस्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बांटे अनुभव। प्रदेश में फाइलेरिया उन्मूलन अंतिम दौर में है। कभी 51 जिलों के 782 ब्लाक तक फैली इस बीमारी का संक्रमण काफी घट गया है। रामपुर फाइलेरिया मुक्त घोषित हो चुका है। वाराणसी, आजमगढ़, मऊ व महोबा भी फाइलेरिया मुक्त होने की कगार पर हैं। 19 नवंबर से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में अगर 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को हम फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने में सफल रहे तो संक्रमण और घट जाएगा। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने यह जानकारियां मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में दीं।
सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में उन्होंने बताया कि इस बार शुरू हो रहे एमडीए अभियान में 16 जिलों के 53 ब्लाक में ही फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि संक्रमण किस स्तर पर घटा है। 412 ब्लाक नान एंडमिक हो गए हैं। इसके अलावा 149 ब्लाक में नाइट ब्लड सर्वे के दौरान संक्रमण काफी कम मिला है। सिर्फ 117 ब्लाक (फरवरी 2026 में 64 ब्लाक तथा नवम्बर 2026 में 53 ब्लाक) में एमडीए कराने की जरूरत पड़ी है। डॉ चौधरी ने बताया इस बार के एमडीए के लिए सघन तैयारी की गई है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज विभाग, यूपीएसआरएलएम, एनएसएस समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर उनका सहयोग लिया जा रहा है।
अभियान 6500 गांव में चलाया जाएगा जिसके लिए 2680 टीमें. 8730 आशा तैनात की गई हैं। अभियान के दौरान 859 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फाइलेरिया रोधी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगी। इस बार कानपुर नगर उन्नाव कानपुर देहात चित्रकूट सीतापुर शाहजहांपुर लखीमपुर खीरी श्रावस्ती प्रयागराज गोण्डा हरदोई कन्नौज बलिया फर्रुखाबाद फतेहपुर व कौशांबी के 53 ब्लाक में एमडीए अभियान होना है। सबसे ज्यादा फतेहपुर में 11 ब्लाक उसके बाद सीतापुर में 10 व कानपुर देहात में सात ब्लाक हैं। उन्होंने बताया इन 16 जिलों में एक लाख 91 हजार 487 कभी न दवा खाने वाले और पांच लाख 38 हजार 351 प्रवासी लोगों की सूची तैयार है। इसके अलावा तीन लाख 31 हजार 368 इनकार करने वाले लोगों को भी इस अभियान में दवा खिलाई जाएगी।
इससे पहले निदेशक डॉ रेखा रानी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि फाइलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों स्थानीय निकायों शैक्षणिक संस्थानों पंचायती राज संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यशाला के दौरान रोगी हितधारक मंच (पीएसपी) के सदस्य उन्नाव से आए प्रधान रामबाबू, सीतापुर की ररिता देवी व कानपुर के बसंत लाल गुप्ता ने पत्रकारों के सामने अपने अनुभव व समुदाय से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा की। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपमहाप्रबंधक डॉ अताउर रहमान संयुक्त निदेशक वीबीडी डॉ पंकज सक्सेना, गेट्स फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मानिक रेलन पीसीआई से रनपाल सिंह डब्ल्यूएचओ पीसीआई पाथ जीएचएस व सीफार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।







लेख विभाग November 15 2026 0 721
हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 630
हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2026 0 280
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 252
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1855
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1253
लेख विभाग November 09 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1225
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1050
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1008
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 973
हुज़ैफ़ा अबरार November 05 2026 0 945
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11207
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7602
एस. के. राणा February 01 2026 0 7259
एस. के. राणा January 20 2026 0 6958
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6601
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6265
एस. के. राणा January 13 2026 0 5810
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35398
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43195
सौंदर्या राय February 25 2022 0 79561
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34313
admin January 15 2022 0 36184
सौंदर्या राय September 02 2021 0 61970
माइकोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्
गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित
मैं उन सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके पात्र हैं। आइए, हम सब मिलक
डीएम मनीष बंसल की मानवीय पहल से दिल में छेद की गंभीर बीमारी से पीड़ित दो बच्चों रचित और हरीश को नई ज
देश में कोविड-19 के मामले अभी भी सामने आ रही है। वहीं कोरोना से लड़ने में वैक्सीन कारगर साबित हुई है
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा संचालित गहन चिकित्सा इकाई में इकमो सेवा
सामान्य सर्दी और कोविड-19 के बीच अंतर करना बहुत मुश्किल है। लेकिन यह असम्भव भी नहीं है। डॉक्टर्स के
अस्पताल प्रशासन ने बर्न यूनिट को पूरी तरह से संचालित करने के लिए यहां प्लास्टिक सर्जन तैनात करने की
रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंच
मिली जानकारी ने मुताबिक लोहिया अस्पताल में शाम 5 बजे तक जांच के सैंपल लिए जाएंगे। इससे मरीजों को निज

COMMENTS