देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान ने विश्व सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस मनाया

विद्यार्थियों ने आमजन को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल में नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की शीघ्र पहचान एचपीवी टीकाकरण तथा बालिकाओं एवं महिलाओं में इस रोग की रोकथाम के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. नीतू सिंह एवं डॉ. देवयानी मिश्रा ने एकजुट होकर हम सर्वाइकल कैंसर का उन्मूलन कर सकते हैं विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम समय पर जांच एवं जागरूकता के महत्व पर जानकारी प्रदान की।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 18 2026 Updated: November 18 2026 00:47
0 7
लोहिया संस्थान ने विश्व सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस मनाया Cancer Elimination Day by Lohiya Institute Lucknow

लखनऊ । डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस-26 मनाया गया। इस वर्ष की थीम एकजुट होकर हम सर्वाइकल कैंसर का उन्मूलन कर सकते हैं रही। इस अवसर पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम विशेषज्ञ व्याख्यान तथा पोस्टर एवं रील निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. श्रीकेश सिंह चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. शिवकुमार मुद्गल प्राचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग प्रो. डॉ. नीतू सिंह विभागाध्यक्ष प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग प्रो. निपिन कलाल उप-प्राचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा डॉ. देवयानी मिश्रा प्रो प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वय कॉलेज ऑफ नर्सिंग की सहायक आचार्य श्रीमती शालिनी राज कुमावत तथा ट्यूटर श्रीमती कविता देवी एवं श्रीमती स्मिता सिंह ने किया।

बी.एससी. नर्सिंग सातवें सेमेस्टर बैच 2023 के विद्यार्थियों ने आमजन को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राम प्रकाश गुप्ता मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल में नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की शीघ्र पहचान एचपीवी टीकाकरण तथा बालिकाओं एवं महिलाओं में इस रोग की रोकथाम के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. नीतू सिंह एवं डॉ. देवयानी मिश्रा ने एकजुट होकर हम सर्वाइकल कैंसर का उन्मूलन कर सकते हैं विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम समय पर जांच एवं जागरूकता के महत्व पर जानकारी प्रदान की। पोस्टर एवं रील निर्माण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने इनोवेशन थिंक टैंक लैब स्थापित की।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री चिंतित, बुधवार को मुख्‍यमंत्रियों से होगी चर्चा।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री चिंतित, बुधवार को मुख्‍यमंत्रियों से होगी चर्चा।

हे.जा.स. March 16 2021 27314

चिंता का कारण महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ता कोरोना संक्रमण है। नए मामले सा

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 2450

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज घर बैठे ऑनलाइन पंजीयन/पर्चा बना सकते हैं। प

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली| 

हे.जा.स. March 02 2021 34022

दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है गर्भपात

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है गर्भपात

आयशा खातून March 08 2025 91818

यूनाइटेड नेशन पॉपूलेशन फंड की साल 2022 की रिपोर्ट बताती है कि भारत में 67% अबॉर्शन असुरक्षित तरीके स

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

आरती तिवारी August 22 2022 42334

बुजुर्गों के लिए आंख से संबंधित समस्याओं के लिए शिविर लगाया गया था। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक द्व

04 और 05 फरवरी, 2021 को 2.45 लाख स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर का होगा कोविड टीकाकरण।

04 और 05 फरवरी, 2021 को 2.45 लाख स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर का होगा कोविड टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 19046

महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने बताया कि 04 और 05 फरवरी, 2021 क

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार January 07 2021 21629

बैरियाट्रिक मरीज दूसरे मरीज़ों की तुलना में अधिक खास हैं क्योंकि उनमें हाइपरटेंशन, टाइप-2 डायबिटीज़,

सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी: उपमुख्यमंत्री के सक्रियता से सुधरी व्यवस्था, गाडी का पटरी पर आना बाकी

रंजीव ठाकुर May 24 2022 40137

सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। लेकिन शाम होते ही यहां आवारा पशु

डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट्स का किया नामकरण 

डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट्स का किया नामकरण 

हे.जा.स. August 14 2022 37219

विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लेड को 'क्लेड I' और पहले के पश्चिम अफ्रीकी क्लेड

Login Panel