देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

योग-ध्यान-प्राणायाम अपनाएं मानसिक रूप से स्वस्थ रहें : मुकेश शर्मा

मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जीवन में सकारात्मक आचार-व्यवहार को अपनाना चाहिए। योग-ध्यान-प्राणायाम भी इसमें बड़ा कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि आज की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी और शार्ट कट से शीघ्र ही बहुत कुछ हासिल कर लेने की हसरत ने लोगों का सुख-चैन सहित मानसिक सुकून को भी छीन लिया है। जीवन में पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 10 2026 Updated: October 10 2026 00:13
0 0
योग-ध्यान-प्राणायाम अपनाएं मानसिक रूप से स्वस्थ रहें : मुकेश शर्मा Mukesh Sharma, Executive Director of Population Services

लखनऊ। जीवन में पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जीवन में सकारात्मक आचार-व्यवहार को अपनाना चाहिए। योग-ध्यान-प्राणायाम भी इसमें बड़ा कारगर साबित हो सकता है, क्योंकि आज की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी और शार्ट कट से शीघ्र ही बहुत कुछ हासिल कर लेने की हसरत ने लोगों का सुख-चैन सहित मानसिक सुकून को भी छीन लिया है। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा का कहना है कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लाभ और उसको हासिल करने के प्रति जागरूकता और जरूरी टिप्स देने के लिए ही हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम जीने के अनुभवों को सुना जाए सच्ची आवाजें सच्चा बदलाव तय की गयी है।

इसका उद्देश्य मानसिक रूप से अस्वस्थता महसूस कर चुके लोगों के अनुभवों और उनकी आपबीती को ध्यान से सुनना। ऐसे लोगों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी नीतियों और सेवाओं में सक्रिय भागीदारी तय करनी चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आज भी कुछ भ्रांतियां मौजूद हैं, जिनको दूर करने का संकल्प भी आज के दिन लेने की जरूरत है। मानसिक अस्वस्थता को लोग टोना-टोटका या ऊपरी साया से जोड़कर झाड़-फूंक आदि का सहारा लेने की गलती कर जाते हैं, जिससे यह स्थिति संभलने के बजाय और बिगड़ जाती है। ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक से बचकर स्थानीय सरकारी अस्पतालों की मदद ली जाए तो वहां आवश्यक परामर्श से लेकर मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के अन्य कई विकल्प आसानी से मिल सकते हैं। किशोरों और युवाओं में अक्सर देखने को मिलता है कि किसी भी तरह की मनचाही चीज को हासिल न कर पाने या चुनौतियों से घबराकर वह अवसाद के चक्रव्यूह में फंसने लगते हैं, उनको लगता है कि लोग क्या कहेंगे।

मानसिक अस्वस्थता के प्रमुख लक्षण

 नींद न आना उलझन घबराहट हीन भावना से ग्रसित होना जिन्दगी के प्रति नकारात्मक सोच का विकसित होना एक ही विचार मन में बार-बार आना एक ही कार्य को बार-बार करने की इच्छा होना अनावश्यक डर लगना शक होना कानों में आवाज आना और नशे की लत होना आदि। इस तरह के लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर लेना चाहिए ताकि समस्या को जल्दी से जल्दी दूर किया जा सके। इसको लेकर कोई भ्रम या भ्रान्ति मन में नहीं पालनी चाहिए। यह भी जानना जरूरी है कि चिंता या तनाव किसी भी समस्या का समाधान कदापि नहीं हो सकता है, उल्टे यह कई अन्य दिक्कतों को जरूर पैदा कर सकता है। चिंता और तनाव से सिर दर्द माइग्रेन उच्च या निम्न ब्लड प्रेशर हृदय से जुड़ी समस्याएं, मोटापा और चिडचिडापन की समस्या पैदा हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि तनाव व चिंता पैदा करने वाले कारणों से दूर रहें। किसी भी प्रकार का नशा भी आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बना सकता है। लंबे समय तक रहने वाली शारीरिक बीमारियां भी मानसिक अस्वस्थता को उत्पन्न करती हैं। ऐसे में मानसिक रूप से अस्वस्थ को तनाव अवसाद गहन चिंता आदि को नियंत्रित करना चाहिए और नियमित स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देना चाहिए और पूरी नींद लेनी चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डा. सूर्यकान्त को डा. एनएल बोरडिया ओरेशन एवार्ड।

डा. सूर्यकान्त को डा. एनएल बोरडिया ओरेशन एवार्ड।

हुज़ैफ़ा अबरार August 22 2021 29738

यह पुरस्कार उनके द्वारा टी.बी. जैसी बीमारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोरोना के दौरान च

स्लिम शरीर पाने और सुन्दर दिखने के लिए, कम करें वजन

स्लिम शरीर पाने और सुन्दर दिखने के लिए, कम करें वजन

सौंदर्या राय August 11 2022 30222

सुन्दर और आकर्षक दिखने में वजन बहुत बड़ी बाधा है। वजन कम करने के लिए बहुत सी सलाह उपलब्ध हैं लेकिन यह

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

आरती तिवारी June 22 2023 28018

नोएडा जिला अस्पताल में 20 बेड का मेडिकल आईसीयू वार्ड और 6 बेड का उच्च निर्भरता इकाई शुरू होने के बाद

वाराणसी में डेंगू ने किया बेहाल, 29 पुलिसकर्मी पीड़ित

वाराणसी में डेंगू ने किया बेहाल, 29 पुलिसकर्मी पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 30053

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी को डेंगू से बचाव के उपायों पर समझाया। श्

मेडिकल ऑफिसर बेसिक कोर्स के समापन पर आयोजित हुई सेरेमोनियल परेड।

मेडिकल ऑफिसर बेसिक कोर्स के समापन पर आयोजित हुई सेरेमोनियल परेड।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 36114

सेना चिकित्सा कोर की परंपरा को बनाए रखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों को ऑफिस

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

श्वेता सिंह September 02 2022 25568

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्लॉगर्स भी नारियल तेल को स्किन केयर रूटीन में ना केवल शा

स्ट्रोक यूनिट में इलाज से लौटी आवाज और अंगों की शक्ति

स्ट्रोक यूनिट में इलाज से लौटी आवाज और अंगों की शक्ति

हुज़ैफ़ा अबरार August 27 2026 686

 42 वर्षीय महिला कर्मी जो सिविल अस्पताल में सफाई कार्य से जुड़ी हैं, को ड्यूटी समाप्त होने के समय अच

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

आरती तिवारी September 06 2022 28847

जिला जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स

कोविड-19 अपडेट: पिछले 24 घंटों में कुल 29,616 नए मामले सामने आए।

कोविड-19 अपडेट: पिछले 24 घंटों में कुल 29,616 नए मामले सामने आए।

एस. के. राणा September 26 2021 24588

देश में एक्टिव केस 3 लाख के करीब बनी हुई है, जो कुल मामलों का 1 फीसदी से भी कम (0.90 फीसदी) है। देश

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

हे.जा.स. September 07 2021 43516

कंपनी ने 31 अक्टूबर, 2020 को अमेरिकी नियामक के पास नयी दवा के लिए आवदेन (एनडीए) दिया था, जिसमें यह म

Login Panel