देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में एसजीपीजीआई के 20 डॉक्टर-वैज्ञानिक चयनित 

पीजीआई के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा विज्ञान की कई अलग-अलग विशेषज्ञताओं में यह मुकाम हासिल किया है। इस सूची में स्थान पाने वाले वैज्ञानिकों में हेपेटोलॉजी न्यूरोलॉजी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी गैस्ट्रो सर्जरी क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी नेफ्रोलॉजी क्रिटिकल केयर मेडिसिन एंडोक्राइनोलॉजी एंडोक्राइन सर्जरी पेडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और बायोस्टैटिस्टिक्स एंड हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स जैसे विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 10 2026 Updated: October 12 2026 21:09
0 392
वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में एसजीपीजीआई के 20 डॉक्टर-वैज्ञानिक चयनित 

लखनऊ। लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में आने वाले  मरीजों के अच्छे इलाज के साथ मेडिकल रिसर्च में भी लखनऊ का संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान हमेशा आगे रहा है।  अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में एसजीपीजीआई के 20 डॉक्टर-वैज्ञानिकों को स्थान मिला है। इनमें 18 प्रोफेसर और 2 पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो शामिल हैं। लखनऊ के एसजीपीजीआई में हो रहा शोध न केवल देश में प्रासंगिक है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय पर भी अपनी छाप छोड़ रहा है। पीजीआई के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा विज्ञान की कई अलग-अलग विशेषज्ञताओं में यह मुकाम हासिल किया है। इस सूची में स्थान पाने वाले वैज्ञानिकों में हेपेटोलॉजी न्यूरोलॉजी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी गैस्ट्रो सर्जरी क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी नेफ्रोलॉजी क्रिटिकल केयर मेडिसिन एंडोक्राइनोलॉजी एंडोक्राइन सर्जरी पेडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और बायोस्टैटिस्टिक्स एंड हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स जैसे विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

शोधकर्ताओं में
निदेशक व हेपेटोलॉजी: प्रो. आर.के. धीमन प्रो. अमित गोयल डॉ. अजय कुमार मिश्रा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी व पेडियाट्रिक गैस्ट्रो प्रो. राकेश अग्रवाल प्रो. उदय चंद्र घोषाल प्रो. उज्ज्वल पोद्दार प्रो. अंशु श्रीवास्तव न्यूरोलॉजी: स्वर्गीय प्रो. यू.के. मिश्रा प्रो. जयंती कालिता नेफ्रोलॉजी व क्रिटिकल केयर: प्रो. नारायण प्रसाद प्रो. मोहन गुर्जर अन्य विभाग: प्रो. गौरव अग्रवाल (एंडोक्राइन सर्जरी), प्रो. रमा देवी मित्तल (मेडिकल जेनेटिक्स), प्रो. प्रभाकर मिश्रा व डॉ. मोना पाठक (बायोस्टैटिस्टिक्स), डॉ. रोहित सिन्हा (एंडोक्राइनोलॉजी), प्रो. स्वस्ति तिवारी (मॉलिक्यूलर मेडिसिन), डॉ. दुर्गा प्रसन्ना मिश्रा (इम्यूनोलॉजी)। युवा शोधकर्ता: एंडोक्रिनोलॉजी विभाग की पोस्ट-डॉक्टरल फेलो डॉ. सना रज़ा और हेपेटोलॉजी विभाग की रिसर्च एसोसिएट डॉ. मनीषा दुबे। इस उपलब्धि पर पीजीआई के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन ने खुशी जताते हुए कहा एसजीपीजीआई अब केवल बेहतर इलाज का ही नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय अनुसंधान का भी प्रमुख केंद्र बन चुका है।

निदेशक ने कहा यह सफलता केवल वैज्ञानिकों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे एसजीपीजीआई की अकादमिक संस्कृति का परिणाम है। युवा शोधकर्ताओं ने जिस तरह कम समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल होगी। हमें अनुसंधान और नवाचार के इस स्तर को आगे भी बनाए रखना होगा। यह ऐतिहासिक सफलता न केवल एसजीपीजीआई बल्कि लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश की वैज्ञानिक व चिकित्सीय साख को वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाई प्रदान करती है। मैं चयनितों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

200 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज: पीएम मोदी ने सभी वैक्सीन निर्माताओं को दी बधाई, यूनिसेफ और बिल गेट्स ने बताया बड़ा कदम

200 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज: पीएम मोदी ने सभी वैक्सीन निर्माताओं को दी बधाई, यूनिसेफ और बिल गेट्स ने बताया बड़ा कदम

एस. के. राणा July 22 2022 28872

देश में कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ डोज पूरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन निर्माताओं

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार

सायप्रस में दिखा ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट का रिश्तेदार 'डेल्टाक्रोन'

हे.जा.स. January 10 2022 32752

इस वैरिएंट का डेल्टा वैरिएंट के समान जेनेटिक बैकग्राउंड है। साथ ही ओमिक्रोन से कुछ म्यूटेशन भी हैं।

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

हे.जा.स. October 31 2025 5348

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जहां शिशु लड़कों की तुलना में शिशु लड़कियों की मृत्यु अधिक हो

त्योहारों की खुशियों में भी कोरोना से रहें सतर्क: डॉ सूर्यकान्त

त्योहारों की खुशियों में भी कोरोना से रहें सतर्क: डॉ सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2021 32177

कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है, इसलिए त्योहारों की खुशियाँ बरक़रार रखने के लिए उन जरूरी बातों का जरूर ख्

डेल्टा स्वरूप पर फाइजर और जे एंड जे के टीके अधिक असरदार: दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ

डेल्टा स्वरूप पर फाइजर और जे एंड जे के टीके अधिक असरदार: दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ

admin July 04 2021 30405

डेल्टा स्वरूप का मामला सबसे पहले भारत में सामने आया और इसके कारण दक्षिण अफ्रीका में महामारी की तीसरी

मुंबई में बीते दिन 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

मुंबई में बीते दिन 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

विशेष संवाददाता January 08 2023 25924

महाराष्ट्र में कोरोनावयरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार को 32 नए केस सामने आए। मुंबई और

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश के बाद अस्पतालों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई

आरती तिवारी October 08 2022 27844

नरीपुरा स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में आग लगने की घटना और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कड़े रुख के बाद ब

डॉ लाल पैथलैब्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत पहुंचा।  

डॉ लाल पैथलैब्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 75 प्रतिशत पहुंचा।  

हे.जा.स. February 01 2021 18381

कंपनी ने 31 दिसंबर को समाप्त हुए तिमाही तक शुद्ध लाभ में 75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 95.9 करोड़ रुपय

कोविड-19 वैक्सीन: भारत की जरूरतों को प्राथमिकता, दूसरे देश धैर्य रखें- अदार पूनावाला

कोविड-19 वैक्सीन: भारत की जरूरतों को प्राथमिकता, दूसरे देश धैर्य रखें- अदार पूनावाला

हे.जा.स. February 22 2021 25883

सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया को भारत की विशाल जरूरतों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है और इसके स

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा February 27 2022 34836

देश के पांच साल से कम उम्र के 15 करोड़ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। हमें सतर्क रहने और यह सु

Login Panel