देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आज विश्व दृष्टि दिवस पर लोहिया में लेजर यूनिट का उद्घाटन  

प्रारंभिक अवस्था में इस रोग के लक्षण स्पष्ट नहीं होते। हालांकि नियमित नेत्र परीक्षण समय पर निदान एवं उचित उपचार से गंभीर दृष्टि हानि के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दृष्टि से मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों के लिए नियमित नेत्र परीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। नेत्र रोग विभाग में अत्याधुनिक लेजर यूनिट की स्थापना संस्थान में रेटिना संबंधी रोगों के उपचार की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 10 2026 Updated: October 10 2026 00:24
0 0
आज विश्व दृष्टि दिवस पर लोहिया में लेजर यूनिट का उद्घाटन   Laser Unit to be Inaugurated at Lohia on World Sight Day

लखनऊ। विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेत्र रोग विभाग में लेजर यूनिट का उद्घाटन एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी पर सम्मेलन-सह-कार्यशाला का आयोजन शनिवार को संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एवं नवस्थापित लेजर यूनिट का इस अवसर पर संस्थान के संकायाध्यक्ष डीन कार्यकारी कुलसचिव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सी.एम.एस., चिकित्सा अधीक्षक विभिन्न विभागों के वरिष्ठ संकाय सदस्य आमंत्रित विशेषज्ञ एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का विषय डायबिटिक रेटिनोपैथी में ओसीएटी से लेज़र तक तथा मूल भाव सटीक निदान सटीक उपचार है। सम्मेलन का उद्देश्य मधुमेह के कारण होने वाली नेत्र संबंधी जटिलताओं विशेषकर डायबिटिक रेटिनोपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके शीघ्र निदान और आधुनिक उपचार तकनीकों के महत्व को रेखांकित करना है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों में दृष्टि हानि एवं अंधत्व के प्रमुख कारणों में से एक है। प्रारंभिक अवस्था में इस रोग के लक्षण स्पष्ट नहीं होते। हालांकि नियमित नेत्र परीक्षण समय पर निदान एवं उचित उपचार से गंभीर दृष्टि हानि के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दृष्टि से मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों के लिए नियमित नेत्र परीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। नेत्र रोग विभाग में अत्याधुनिक लेजर यूनिट की स्थापना संस्थान में रेटिना संबंधी रोगों के उपचार की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विशेष रूप से डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं अन्य दृष्टिपटल संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को उन्नत उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस सम्मेलन-सह-कार्यशाला में प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ रेटिना विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी भाग लेंगे। वैज्ञानिक सत्रों में डायबिटिक रेटिनोपैथी की आधुनिक जाँच तकनीकों रेटिनल इमेजिंग ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी एंजियोग्राफी लेजर उपचार इंट्राविट्रियल इंजेक्शन तथा नवीनतम उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एक घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, घायल होमगार्ड की हुई मौत
देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

एस. के. राणा October 01 2022 32292

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,45,91,112 तक पहुंच गया है। सक्रिय केसों का आंकड़ा घटकर 38,29

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

श्वेता सिंह August 29 2022 28130

कई मरीजों में तो बुखार, दर्द और कमजोरी जैसा कोई लक्षण ही नहीं दिखा। यहां तक उन्हें संक्रमित होने का

मेडिकल कॉलेज को बदनाम करने के लिए महिला का शव कंधे पर उठा वीडियो बनाता रहा युवक

मेडिकल कॉलेज को बदनाम करने के लिए महिला का शव कंधे पर उठा वीडियो बनाता रहा युवक

रंजीव ठाकुर August 28 2022 26874

अक्सर सुनने में आता है कि स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज या शव को परिजन कंधे पर ले गए। कभी सुनाई देता क

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौर पर कोविशील्ड देने से एंटीबॉडीज 6 गुना तक बढ़ जाती हैं

एस. के. राणा March 17 2022 25421

जांच के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि अगर कोवैक्सीन के दो डोज लेने वाले व्यक्ति को तीसरे डोज के तौ

फर्टिलिटी जांच और उपचार सफल मातृत्व-पितृत्व की कुंजी: डॉ. युथिका बाजपेयी

फर्टिलिटी जांच और उपचार सफल मातृत्व-पितृत्व की कुंजी: डॉ. युथिका बाजपेयी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 868

देर से परिवार शुरू करने की प्रवृत्ति मोटापा तनाव मधुमेह, थायरॉयड धूम्रपान शराब का सेवन पॉलीसिस्टिक

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

अबुज़र शेख़ October 28 2022 37769

देश में प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन के मामले में महाराष्ट्र अव्वल है और यूपी आठवें स्थान पर लेकिन अगर बा

जीवन क्या है?

जीवन क्या है?

अध्यात्म January 05 2021 28483

अभी आपने अपने उन विचार और भावों को बहुत ज्यादा महत्व दिया हुआ है, जो आपके भीतर चल रहे हैं। आपने अपने

दवा कंपनी फाइजर ने 2020 में ही कोविड वैक्सीन तैयार करने का दावा किया
दुर्लभ बीमारियों के मरीजों के सहयोग के लिए ताकेदा ने लॉन्च किया डायग्नोस्टिक प्रोग्राम।

दुर्लभ बीमारियों के मरीजों के सहयोग के लिए ताकेदा ने लॉन्च किया डायग्नोस्टिक प्रोग्राम।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 29925

हम इलाज से दूर दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों समेत सभी लोगों के लिए स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य सुनिश

Login Panel