देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत

मेडेन फार्मा की खांसी (कफ) की दवा के नमूने गुणवत्ता में खरे पाए गए हैं। कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने कहा कि अब वह अपने कारखाने को फिर से खोलने के लिए मंजूरी मांगेगी, क्योंकि सिरप से लिए गए नमूनों में कुछ भी गलत नहीं पाया गया है।

एस. के. राणा
December 17 2022 Updated: December 17 2022 03:00
0 27338
गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के केस में मेडन फार्मा को बड़ी राहत मेडेन फार्मा

नयी दिल्ली। अफ्रीकी देश गाम्बिया में कथित रूप से भारतीय कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत के मामले में कंपनी मेडन फार्मा को क्लीन चीट मिल गई है। मेडेन फार्मा की खांसी (कफ) की दवा के नमूने गुणवत्ता में खरे पाए गए हैं। कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने कहा कि अब वह अपने कारखाने को फिर से खोलने के लिए मंजूरी मांगेगी, क्योंकि सिरप से लिए गए नमूनों में कुछ भी गलत नहीं पाया गया है। डब्ल्यूएचओ को ऐसा संदेह था कि भारत में बने कफ सिरप के कारण ही गाम्बिया में बच्चों की मौत हुई थी।

 

मेडेन के मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing director) नरेश कुमार गोयल ने रॉयटर्स से कहा, "मुझे भारतीय नियामक और न्यायपालिका (Judiciary) की प्रक्रियाओं पर पूरा भरोसा है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। हम अब अधिकारियों से कारखाने (factories) को फिर से खोलने का अनुरोध करने का प्रयास करेंगे, लेकिन मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा। हम अभी भी इंतजार कर रहे हैं।"

 

हालांकि, 13 दिसंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को लिखे एक पत्र में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल वीजी सोमानी ने कहा कि मेडेन के उत्पादों के नमूनों के परीक्षण में सबकुछ सही पाया गया है और उनमें एथिलीन ग्लाइकॉल (ethylene glycol) या डायथिलीन ग्लाइकॉल का पता नहीं चला है। बता दें कि कंपनी के दावे पर डब्ल्यूएचओ ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

विशेष संवाददाता December 30 2022 26437

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी के बारे में 1937 में पहली बार अमेरिका में पता चला था। यह एक ऐसी बीमा

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में जल्द खुलेगा आई बैंक

विशेष संवाददाता September 09 2022 27015

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में जल्द ही नेत्र बैंक स्थापित होगा। यहां कार्निया ट्रांस

मॉडर्ना वैक्सीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ-साथ वायरस के मूल रूप पर भी कारगर 

मॉडर्ना वैक्सीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ-साथ वायरस के मूल रूप पर भी कारगर 

हे.जा.स. August 16 2022 35899

एमएचआरए के चीफ एग्जीक्यूटिव जून राइन ने एक बयान में कहा, ब्रिटेन में इस्तेमाल की जा रही कोविड-19 वैक

लिवर ट्रांसप्लांट के बारे में जानिये डॉ. संजय गोजा से 

लिवर ट्रांसप्लांट के बारे में जानिये डॉ. संजय गोजा से 

लेख विभाग May 05 2022 41390

कई भारतीय संस्थानों द्वारा किए गए विभिन्न अध्ययनों ने लिवर प्रत्यारोपण के बाद के 30 से अधिक वर्षों क

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

लेख विभाग May 14 2023 42670

पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ महसूस करना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन बुखार का अनुभव करने से स्थिति औ

कोविडरोधी टीकाकारण अभियान से  97% से अधिक लोगों संतुष्ट- डॉ. विनोद के पॉल

कोविडरोधी टीकाकारण अभियान से  97% से अधिक लोगों संतुष्ट- डॉ. विनोद के पॉल

हे.जा.स. February 12 2021 21867

भारत का टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा, "टीकों को ले क

बिसवां वन रेंज  में मरे हुए चमगादड़ों के मिलने से सनसनी

बिसवां वन रेंज में मरे हुए चमगादड़ों के मिलने से सनसनी

विशेष संवाददाता May 09 2022 29788

वन विभाग के रेंजर अहमद कमाल सिददीकी का कहना है कि चमगादड़ शेडयूल प्राणी है। इसलिए इस पर नजर रखी जा रह

औषधियां जीवन देती हैं और फार्मेसिस्ट औषधियों को जीवन देते हैं: फार्मेसिस्ट दिवस विशेष

औषधियां जीवन देती हैं और फार्मेसिस्ट औषधियों को जीवन देते हैं: फार्मेसिस्ट दिवस विशेष

रंजीव ठाकुर September 25 2022 28557

फार्मेसिस्ट दिवस पर स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व चेयरमैन और फार्मेसिस्ट फेडरेश

यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी कर्मचारी एसोसिएशन ने रिक्त पद व प्रोन्नति के लिए  फिर लिखा उपमुख्यमंत्री को पत्र

यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी कर्मचारी एसोसिएशन ने रिक्त पद व प्रोन्नति के लिए फिर लिखा उपमुख्यमंत्री को पत्र

रंजीव ठाकुर August 29 2022 37430

प्रदेश की मेडिकल फैकल्टी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पद तथा प्रशासनिक अधिकारियों की प्रोन्न

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए दिनचर्या का नियमित रूप से पालन करें

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए दिनचर्या का नियमित रूप से पालन करें

लेख विभाग August 18 2022 44022

आयुर्वेद यह मानता है कि दिनचर्या शरीर और मन का अनुशासन है। दिनचर्या के नियमित रूप से पालन करने पर प्

Login Panel