देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

10 सप्ताह में वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने मंगलवार को कहा कि 10 सप्ताह पहले कोरोना वायरस का ओमिक्रोन स्वरूप सामने आने के बाद से अब तक संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

हे.जा.स.
February 02 2022 Updated: February 02 2022 22:34
0 24295
10 सप्ताह में वैश्विक स्तर पर ओमिक्रोन संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आये प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने मंगलवार को कहा कि 10 सप्ताह पहले कोरोना वायरस का ओमिक्रोन स्वरूप सामने आने के बाद से अब तक संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जो कि वर्ष 2020 में सामने आए कुल मामलों से ज्यादा है। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत हुई थी।

डब्ल्यूएचो (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेबरेसस ने आगाह किया कि हालांकि ओमिक्रोन (OMICRON), वायरस के अन्य स्वरूपों जितना घातक नहीं है फिर भी इससे बचकर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के ज्यादातर क्षेत्रों से मौतों की संख्या में वृद्धि की बेहद डराने वाली खबरें आ रही हैं।

क्यों फैल रहा है तेजी से ओमिक्रोन
बीते दिनों WHO की टेक्निकल हेड मारिया वैन केर्खोव ने ओमिक्रोन के तेजी से फैलने की वजह बताते हुए कहा कि इसकी पहली और खास वजह ओमिक्रोन में हुए म्यूटेशन है। इसे मनुष्य के शरीर की कोशिकाओं से आसानी से जुड़ने में मदद कर रहे हैं। मारिया ने दूसरी वजह बताते हुए कहा कि ये वायरस इम्यून सिस्टन (virus immune system) यानी रोग प्रतिरोधक प्रणाली को चमका देने में कामयाब हो रहा है। यही वजह है कि जिन लोगों को पहले संक्रमण हो चुका है, यह उन्हें भी अपना शिकार बना रहा है। साथ ही वैक्सीन (VACCINE) की दोनों डोज ले चुके लोग भी इसकी चपेट में आने से बच नहीं पा रहे हैं।

तीसरी वजह यह है कि ओमिक्रोन अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को प्रभावित कर रहा है और यहीं रेप्लिकेट भी कर रहा है। यानी यह वायरस उपरी श्वसन तंत्र को अपनी गिरफ्त में लेकर यहीं अपने जैसे दूसरे वायरस (अपनी कॉपीज) बना रहा है। यह भी इस वायरस के फैलने की बड़ी वजह है। जबकि कोरोना के अन्य वायरस लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट या फेफड़ों में जाकर रेप्लिकेट करते हैं।

शरीर की कोशिकाओं के साथ पेयरिंग कर रहा वायरस
आपको याद होगा कि कोविड-19 जब शुरू हुआ था, उस समय इस बात पर काफी कुछ कहा गया था वायरस ह्यून सेल्स से जुड़ने के प्रयास में तेजी से सेल्स को डैमेज कर रहा है। हालांकि ओमिक्रोन उतना विकसित वायरस है कि यह आसानी से शरीर की कोशिकाओं के साथ पेयरिंग कर रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड खत्म नहीं हुआ, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें: डॉ मंडाविया

कोविड खत्म नहीं हुआ, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें: डॉ मंडाविया

एस. के. राणा June 14 2022 27545

डॉ मंडाविया ने कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, यानी जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 26579

ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्याद

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज।

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज।

एस. के. राणा September 27 2021 28985

देश में अभी 2,99,620 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.89 प्रतिशत

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

टीबी के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी

हे.जा.स. October 28 2022 30099

एक अनुमान के मुताबिक बीते साल 16 लाख लोगों की मौत टीबी से हुई है, जो दो साल में 14 फीसदी की वृद्धि ह

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 784

आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

विशेष संवाददाता February 25 2023 33369

पुलिस कॉन्स्टेबल जिम में बेहोश हो गया जिसके बाद आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

हे.जा.स. October 01 2021 58720

दांतों की सेंसिटिविटी का एक मुख्य कारण मसूढ़ों का खराब स्वास्थ्य है। समय के साथ मसूढ़े धीरे-धीरे कम

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 31838

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

देहरादून में मृतकों को भी लग रही है कोरोना वैक्सीन, प्रमाण भी हुआ जारी

देहरादून में मृतकों को भी लग रही है कोरोना वैक्सीन, प्रमाण भी हुआ जारी

एस. के. राणा March 07 2022 34032

यहाँ मृतकों को कोरोना वैक्सीन लगाने जाने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि यह पहला मामला न

Lupin को अमेरिकी बाजार में जेनेरिक एंटी-फंगल क्रीम बेचने की मंज़ूरी मिली 

Lupin को अमेरिकी बाजार में जेनेरिक एंटी-फंगल क्रीम बेचने की मंज़ूरी मिली 

हे.जा.स. February 10 2021 36323

Tavaborole टॉपिकल सॉल्यूशन ऐंटिफंगल है जिसे पैर की उँगलियों में होने वाले फंगल उपचार के लिए प्रयोग क

Login Panel