देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मरीज को अस्पताल तक पहुंचाएगा ई-सारथी पोर्टल, सैफई से शुरु होगी यह सेवा 

ई-सारथी पोर्टल पर अस्पतालों के बेड और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता अपडेट होगी। मरीज को रेफर से पहले संबंधित अस्पताल में बेड और उपचार सुविधाओं की स्थिति पता चल सकेगी। इससे मरीजों को नजदीकी सरकारी मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके शुरू होने से लखनऊ के बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव घटेगा और दूसरे जिलों के चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 16 2026 Updated: November 16 2026 11:04
0 126
मरीज को अस्पताल तक पहुंचाएगा ई-सारथी पोर्टल, सैफई से शुरु होगी यह सेवा  AI Image Saifai University

सैफई। मरीजों को अब दूसरे अस्पताल भटकने से बचाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने ई-सारथी (डिजिटल रोगी रेफरल प्रणाली) पोर्टल तैयार किया है। सोमवार 16 नवंबर से उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई को केंद्र बनाकर इसकी शुरूआत की जायगी। इस पोर्टल से मरीज को उसकी बीमारी जरूरत बेड और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के आधार पर दूसरे अस्पताल रेफर किया जाएगा। पहले चरण में तीन मेडिकल कालेज और आठ जिला व संयुक्त चिकित्सालय इस व्यवस्था से जुड़ेंगे। 


ई-सारथी पोर्टल पर अस्पतालों के बेड और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता प्रत्येक दो घंटे में अपडेट होगी। इससे मरीज को रेफर से पहले संबंधित अस्पताल में बेड और उपचार सुविधाओं की स्थिति पता चल सकेगी। इससे मरीजों को नजदीकी सरकारी मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके शुरू होने से लखनऊ के बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव घटेगा और दूसरे जिलों के चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
इसके पहले  चरण में 11 संस्थान जुड़ेंगे।


सैफई विश्वविद्यालय को रेफरल केंद्र बनाया जिसके साथ राजकीय मेडिकल कालेज कन्नौज और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय औरैया व फिरोजाबाद को जोड़ा है। जिला व संयुक्त चिकित्सालयों में इटावा का जिला महिला चिकित्सालय और डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय औरैया जिला संयुक्त चिकित्सालय कन्नौज के छिबरामऊ व जिला संयुक्त चिकित्सालय मैनपुरी के जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय और फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित संयुक्त चिकित्सालय को शामिल किया हैं। सैफई में 24 घंटे सक्रिय कमांड सेंटर रेफरल और मरीज के स्थानांतरण की निगरानी करेगा। किसी कारण बेड उपलब्ध न होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा नेहा शर्मा ने बताया पायलट प्रोजेक्ट में सामान्य और आपातकालीन दोनों तरह के मामलों में रेफरल प्रक्रिया की जांच होगी। सभी सहभागी संस्थानों में नोडल अधिकारी नामित कर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेफरल में लगने वाले समय, बेड की उपलब्धता एंबुलेंस व्यवस्था और मरीज के सुरक्षित स्थानांतरण का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36887

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी November 01 2022 27679

यूपी के 11 नर्सिंग कॉलेजों में भर्तियां होनी है। इसी क्रम में 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

आरती तिवारी August 10 2023 27151

केजीएमयू ने 25वां सफल लिवर प्रत्यारोपण करके इतिहास रचा है। इस प्रत्यारोपण के साथ ही केजीएमयू के सर्ज

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2021 26980

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोवि

गले की खराश ठीक करने के घरेलू तरीकों।

गले की खराश ठीक करने के घरेलू तरीकों।

लेख विभाग November 22 2021 34593

मौसम बदलने के साथ ही गले में खराश होना एक आम समस्या बन जाती है लेकिन कुछ ऐसे घरेलू तरीकों से गले की

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2021 28429

पयामे इंसानियत फोरम द्वारा विभाग के रोगियों को फल वितरण किया गया। इस संस्था से अब्दुल कासिम एवं अन्य

उत्तर प्रदेश के 48 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज, 16 और जिलों में खोलने की प्रक्रिया चालू

उत्तर प्रदेश के 48 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज, 16 और जिलों में खोलने की प्रक्रिया चालू

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2022 32007

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य के 27 जिलों में कोई राजकीय या निजी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं।

डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव,  35 कैदियों में टीबी की पुष्टि

डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, 35 कैदियों में टीबी की पुष्टि

आरती तिवारी November 18 2022 31403

यूपी के गाजियाबाद की डासना जेल में 140 बंदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 35 मरीज टीबी

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

लेख विभाग October 29 2021 25559

पैनिक अटैक का अनुभव, किसी व्यक्ति की जिंदगी के सबसे भयावह, कष्टप्रद और असहज अनुभवों में से एक होता ह

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के जरिए टाइटेनियम शीट से बनाया हड्डी का टुकड़ा, बचायी मरीज़ की जान।

रंजीव ठाकुर June 30 2021 34932

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने 3D टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए सिर की हड्डी का वह हूबहू वही हिस्सा बनाया।

Login Panel