देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया में स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला   

आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर कहा कि AI के माध्यम से मरीजों की देखभाल चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान एवं अस्पताल की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों एवं युवा संकाय सदस्यों को दैनिक चिकित्सा कार्यों की चुनौतियों के समाधान हेतु नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया AI के जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग पर बल दिया। 

हुज़ैफ़ा अबरार
November 16 2026 Updated: November 16 2026 23:48
0 112
लोहिया में स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला    Director Prof. Dr. C. M. Singh organized a hands-on workshop titled Artificial Intelligence in Healthcare

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेल द्वारा सोमवार को संस्थान के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में Artificial Intelligence in Healthcare: From Knowledge to Practice विषय पर एक हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी. एम. सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर कहा कि AI के माध्यम से मरीजों की देखभाल चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान एवं अस्पताल की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों एवं युवा संकाय सदस्यों को दैनिक चिकित्सा कार्यों की चुनौतियों के समाधान हेतु नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया AI के जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग पर बल दिया। 


कार्यशाला के मुख्य वक्ता अनुराग धींगरा चीफ ऑफ टेक्नोलॉजी MediSageAI ने Agentic Artificial Intelligence तथा स्वास्थ्य सेवाओं में इसके व्यावहारिक उपयोग पर एक रोचक एवं संवादात्मक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया AI आधारित प्रणालियां चिकित्सकों के जटिल एवं दोहराव वाले कार्यों को सरल बनाने क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन को बेहतर करने, मरीजों की देखभाल से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने तथा अधिक मरीजों वाले ओपीडी में कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण MediSageAI का लाइव डेमोंस्ट्रेशन रहा जिसमें व्यस्त ओपीडी व्यवस्था में AI आधारित क्लिनिकल असिस्टेंस टूल्स के उपयोग को प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से यह बताया गया कि किस प्रकार AI तकनीक नियमित क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन एवं वर्कफ्लो मैनेजमेंट में चिकित्सकों की सहायता कर सकती है।

इससे प्रशासनिक कार्यों का बोझ कम करने परामर्श के समय का बेहतर उपयोग करने तथा चिकित्सकों को मरीजों की देखभाल के लिए अधिक समय उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. डॉ. अजय कुमार वर्मा नोडल ऑफिसर AI सेल एवं आयोजन अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मृत्युंजय सिंह सदस्य, AI सेल एवं आयोजन सचिव ने किया। उन्होंने अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. विक्रम सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी.सी. तिवारी प्रभारी जनसंपर्क प्रकोष्ठ तथा दीपक सिन्हा आईआईटी कानपुर एवं AI सेल के विशेष सलाहकार सहित आयोजन समिति के सदस्य डॉ. मिली सेंगर, डॉ. शिखर सिंह एवं डॉ. अनुरंजन विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

कार्यशाला में संस्थान के विभिन्न विभागों के 70–80 संकाय सदस्यों एवं रेजिडेंट चिकित्सकों ने सहभागिता की। संवादात्मक सत्र एवं व्यावहारिक प्रदर्शन को प्रतिभागियों ने सराहा तथा दैनिक चिकित्सा कार्यों में AI टूल्स के उपयोग को लेकर विशेष रुचि दिखाई। यह पहल डॉ. आरएमएलआईएमएस की स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी नवाचार एवं संस्थागत क्षमता निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संस्थान का AI सेल भविष्य में AI आधारित समाधानों के विकास उनके उपयोग एवं क्लिनिकल वैलिडेशन की दिशा में कार्य करेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को और बेहतर बनाया जा सके। यह कार्यशाला उभरती हुई AI तकनीकों और उनके वास्तविक क्लिनिकल उपयोग के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में संस्थान का महत्वपूर्ण कदम है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ये 4 फल चेहरे की झुर्रियों को करते हैं दूर

ये 4 फल चेहरे की झुर्रियों को करते हैं दूर

श्वेता सिंह October 22 2022 32343

अगर आप झुर्रियों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इन फलों को अपने भोजन में शा

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

हे.जा.स. February 10 2022 30941

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत में ओमीक्रॉन से ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत के लोगों मे

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा February 22 2022 26786

सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत के औषधि नियामक से 12 से 17 साल आयु वालों के समूह के लिए अपनी कोरोनारोधी वैक

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

विशेष संवाददाता February 26 2023 28791

एमपी के प्राइवेट हॉस्पिटल को सरकार का आयुष्मान योजना के तहत भुगतान नहीं मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश भ

नाक बंद, सिर दर्द, सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नाक बंद, सिर दर्द, सर्दी-जुकाम से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

लेख विभाग December 17 2022 28100

ठंड में चलने वाली हवा कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनती है। कई बार तो इससे सिर में दर्द तक ह

दवाओं के दाम में कितनी हुई वृद्धि, जानिए दवा व्यापारी से

रंजीव ठाकुर August 26 2022 170332

इस समय प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ अन्य कई प्रकार के वायरस फैले हुए है तो ऐसे में दवाओ

मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल फीवर के मरीज

मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल फीवर के मरीज

विशेष संवाददाता November 26 2022 26665

सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या लोगों में तेजी से फैल रही है। वहीं युवा वर्ग इस तरह की बीमारी की जद्द

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार March 11 2021 39023

डॉ दीवान ने कहा भारत में पिछले 15 सालों में गुर्दा रोग के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसलिए गु

यूपी के आयुष्मान लाभार्थियों से रूबरू हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

यूपी के आयुष्मान लाभार्थियों से रूबरू हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

admin September 24 2022 29731

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य ए

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 18 2022 31601

इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पदों को भरा जाएगा। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मी

Login Panel