देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण व रोकथाम को आगे आया केमिस्ट एसोसिएशन

केमिस्ट एसो और स्थानीय दवा विक्रेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण और रोकथाम में बड़ी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। इसके लिए वह डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के साथ ही मेडिकल स्टोर पर आने वाले डायरिया पीड़ितों या उनके परिजनों को डायरिया की शीघ्र पहचान बचाव और ओआरएस व जिंक की महत्ता के बारे में बताएँगे। इसके अलावा स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने का परामर्श भी देंगे। दवा विक्रेताओं ने यह संकल्प बुधवार को ब्लाक सहसवान के जहांगीराबाद में आयोजित अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यशाला में लिया।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 28 2026 Updated: October 28 2026 23:01
0 112
ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण व रोकथाम को आगे आया केमिस्ट एसोसिएशन Awareness Program on Diarrhea Control and Prevention in Rural Areas by Chemist Association

सहसवान (बदायूं)। केमिस्ट एसो और स्थानीय दवा विक्रेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण और रोकथाम में बड़ी भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। इसके लिए वह डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के साथ ही मेडिकल स्टोर पर आने वाले डायरिया पीड़ितों या उनके परिजनों को डायरिया की शीघ्र पहचान बचाव और ओआरएस व जिंक की महत्ता के बारे में बताएँगे। इसके अलावा स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने का परामर्श भी देंगे। दवा विक्रेताओं ने यह संकल्प बुधवार को ब्लाक सहसवान के जहांगीराबाद में आयोजित अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यशाला में लिया। कार्यशाला का आयोजन पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से ‘डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में दवा विक्रेताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यशाला में 51 प्रतिभागियों ने सहभागिता की इस पहल से ब्लॉक सहसवान के ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया की रोकथाम एवं उचित प्रबंधन के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यशाला की अध्यक्षता केमिस्ट एसो बदायूं के अध्यक्ष अखिल रस्तोगी ने की। कार्यक्रम के आयोजन में हेमंत श्रासावत-सचिव केमिस्ट एसोसिएशन, बदायूँ, सहजी मेडिकल के सैयद तुफैल अहमद तथा फिजा मेडिकल स्टोर के हिफ्जू रहमान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में केमिस्ट समुदाय की सक्रिय भागीदारी से बच्चों में डायरिया से होने वाली जटिलताओं को रोकने तथा समय पर उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिल सकता है। कार्यशाला में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में डायरिया की रोकथाम एवं शुरुआती लक्षणों की समय पर पहचान, डायरिया प्रबंधन में ओआरएस एवं जिंक के महत्व और उनके सही उपयोग की जानकारी, ओआरएस घोल तैयार करने की सही विधि एवं सुरक्षित उपयोग जैसे बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

निर्जलीकरण के जोखिम के संकेतों की पहचान तथा गंभीर स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक के पास रेफर करने आदि पर चर्चा हुई। ओआरएस कॉर्नर की स्थापना तथा क्यूआर कोड के माध्यम से डायरिया संबंधी जरूरी संदेशों के प्रचार-प्रसार भी बात हुई। कार्यशाला के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ब्लॉक सहसवान के सभी मेडिकल स्टोर पर ओआरएस कॉर्नर एवं क्यूआर कोड को प्रमुखता से प्रदर्शित करने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यशाला में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि दवा विक्रेताओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में ओआरएस एवं जिंक की उपलब्धता, सही परामर्श और गंभीर मामलों में समय पर रेफरल से बच्चों को डायरिया से होने वाली जटिलताओं से बचाने में मदद मिल सकती है। पीएसआई इंडिया प्रतिनिधि ने केमिस्ट एसो सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमिक्रॉन वैरिएंट कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन की तुलना में 70 गुना अधिक तेजी से संक्रमण फैला सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन की तुलना में 70 गुना अधिक तेजी से संक्रमण फैला सकता है: शोध

लेख विभाग December 16 2021 26772

अध्ययन में ओमिक्रॉन वैरिएंट को संक्रामक तो अधिक पाया गया लेकिन इसे बहुत खतरनाक नहीं माना जा रहा है।

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

सौंदर्या राय April 07 2022 38888

योग से आपकी स्किन में ग्लो आ जाती है। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लग जातीं है। हम कुछ ऐसे योगासनों के

कामयाबी: भारतीय वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस निकाला

कामयाबी: भारतीय वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस निकाला

एस. के. राणा July 28 2022 31363

मंकीपॉक्स वायरस को आइसोलेट में कामयाबी मिली है। अब इस वायरस की मदद से वैज्ञानिक जल्द ही संक्रमण की प

झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर निकाल ली हाइड्रोसील

झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर निकाल ली हाइड्रोसील

हे.जा.स. May 13 2023 35506

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करेंगे। ऐसे फर्जी डॉक्टर और

जलजनित संक्रमणों से किडनी की सेहत पर बढ़ा खतरा:डॉ. डी.पी. सिंह

जलजनित संक्रमणों से किडनी की सेहत पर बढ़ा खतरा:डॉ. डी.पी. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 728

दूषित भोजन और पानी के माध्यम से डायरिया गैस्ट्रोएंटेराइटिस टाइफाइड और हेपेटाइटिस A व E जैसे जलजनित र

यौन और प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा - मानव जीवन की आवश्यक आवश्यकता

यौन और प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा - मानव जीवन की आवश्यक आवश्यकता

लेख विभाग February 15 2022 81520

यौन और प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा से सुरक्षित यौन संबंध, यौन साथी तय करने की स्वतंत्रता, विभिन्न गर्भनि

प्रदेश में कम हुआ कोरोना संक्रमण का प्रकोप।

प्रदेश में कम हुआ कोरोना संक्रमण का प्रकोप।

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2021 33066

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 2,57,135 सैम्पल टेस्ट किए गए। इस दौरान 340 नए केसों की पहचान की गई

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

लेख विभाग December 15 2021 31216

हार्ट फेलियर को उसकी शुरूआती अवस्‍था में सही समय पर इलाज, उपचार के अनुपालन, जीवनशैली में बदलाव और का

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 43829

कई लोग मानते हैं कि सर्दी के मौसम में बीमारियाँ दूर हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब शरीर सब

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

आयशा खातून May 27 2022 46554

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं के संक्रमण, उच्च रक्त

Login Panel