देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डीएम ने किया संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

डीएम ने परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा बायोमेडिकल वेस्ट एवं सामान्य कचरे के उचित संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सामान्य कचरे के नियमित उठान के लिए संबंधित निकाय के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। NMC निरीक्षण की तैयारियों के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं लंबित कमियों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक सड़क निर्माण भूमि की पैमाइश तथा अन्य सुविधाओं से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 28 2026 Updated: October 28 2026 22:41
0 112
डीएम ने किया संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण District Magistrate Inspects Facilities at the Joint District Hospital and Medical College

बलरामपुर। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया तथा आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा महाविद्यालय को 50 सीटों के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा निरीक्षण हेतु तैयार करना है, ताकि आवश्यक मानकों को पूरा कर आगामी शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में प्रवेश एवं शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। जिला प्रशासन एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि दिसंबर 26 के अंतिम सप्ताह तक सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएँ, जिससे NMC का निरीक्षण निर्धारित कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। इसी उद्देश्य से बैठक में विद्युत आपूर्ति, पहुँच मार्ग, सुरक्षा, साफ-सफाई तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्य को 29 अक्टूबर को कराए जाने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सालय एवं महाविद्यालय तक आवागमन की व्यवस्था बेहतर हो सके। विद्युत आपूर्ति एवं अवसंरचना के संबंध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को चिकित्सालय एवं महाविद्यालय की विद्युत व्यवस्था का तकनीकी परीक्षण कराने तथा कमियों को दूर कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं विश्वसनीय बनाने के निर्देश दिए। विद्युत फीडरों, वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था तथा आवश्यक विद्युत भार की क्षमता का परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूर्व सैनिक कल्याण निगम से सुरक्षा गार्डों की उपलब्धता के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस कार्य के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वे महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। 


साफ-सफाई एवं कचरा निस्तारण के संबंध में डीएम ने परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा बायोमेडिकल वेस्ट एवं सामान्य कचरे के उचित संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सामान्य कचरे के नियमित उठान के लिए संबंधित निकाय के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। NMC निरीक्षण की तैयारियों के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं लंबित कमियों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक सड़क निर्माण भूमि की पैमाइश तथा अन्य सुविधाओं से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक निर्धारित तैयारियाँ पूर्ण करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि 50 मेडिकल सीटों के लिए NMC निरीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा चिकित्सा महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की दिशा में सभी आवश्यक मानकों एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियाँ पूर्ण करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

लेख विभाग November 06 2021 40447

दांतों से सही काम लेकर ही आहार ठीक से पचा सकते हैं और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाए रख सकते हैं।

आवश्यकता पड़ने पर हृदय रोगी ऑपरेशन से मत डरें- डॉ सईद अख्तर। 

आवश्यकता पड़ने पर हृदय रोगी ऑपरेशन से मत डरें- डॉ सईद अख्तर। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 28 2021 24577

चिकित्सा विज्ञान में सबसे ज्यादा शोध बाईपास सर्जरी पर ही हुआ है इसलिए मरीजों को इस सर्जरी से डरने की

प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

अनिल सिंह November 04 2022 29408

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ह

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

विश्व रक्तदान दिवस पर सहारा हास्पिटल में रक्तदान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2021 29963

डब्लू. एच. ओ. ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2005 में ब्लड ग्रुप की खोज करने वाले वै

बच्चों में रीढ़ की हड्डी की समस्या से बचाव के लिए समय पर पहचान ज़रूरी: डा. श्वेताभ

बच्चों में रीढ़ की हड्डी की समस्या से बचाव के लिए समय पर पहचान ज़रूरी: डा. श्वेताभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 20 2025 12537

Health health news Early identification is essential to prevent spinal problems in children Dr Shwet

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 54871

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग की वजह से हर साल मर रहे लाखों मरीज़

हे.जा.स. January 21 2022 24169

एंटीबायोटिक्स का दुरुपयोग रोकने के लिए सभी प्रमुख चिकित्सक कई वर्षों से चेता रहे हैं, लेकिन दुरुपयोग

माइग्रेन की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये आसान से योगासन

माइग्रेन की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये आसान से योगासन

श्वेता सिंह August 18 2022 32616

माइग्रेन एक प्रकार का ऐसा सिरदर्द है जो काफी कष्टदायक होता है। इससे सिर के एक हिस्से में तेज दर्द उठ

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 26250

सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई

कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज मुफ्त देने को तैयार, कोरोना के खतरे के बीच SII की सरकार को पेशकश

कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज मुफ्त देने को तैयार, कोरोना के खतरे के बीच SII की सरकार को पेशकश

एस. के. राणा December 29 2022 22972

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ खुराक नि:शुल्क देने की

Login Panel