देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जनपद में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की ऑनलाइन व्यवस्था की पहल 

जिला प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और निर्धारित आवेदन शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार की धनराशि न ली जाए।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 17 2026 Updated: October 17 2026 10:23
0 889
जनपद में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की ऑनलाइन व्यवस्था की पहल  A lactating mother is being issued a birth certificate

बलरामपुर। जनपद में आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से आसान बनाया गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में संचालित इस व्यवस्था और विशेष अभियान के तहत सितंबर माह में 50 हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। 


ऑनलाइन व्यवस्था से कार्यालय बार-बार आने से राहत
जन्म प्रमाण पत्र विद्यालयों में प्रवेश, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिकों को आवेदन और अन्य औपचारिकताओं के संबंध में कई बार संबंधित कार्यालयों में जाना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था को प्रभावी बनाया है। इस व्यवस्था के तहत आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नियमानुसार आवेदन का निस्तारण करते हुए प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करते हैं। इससे नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत होने के साथ ही अनावश्यक भागदौड़ में भी कमी आती है।


मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क
जिला प्रशासन के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 100 रु निर्धारित किया गया है। निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी अन्य धनराशि की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ने से रोकना है।


नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की सभी तहसीलों के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत संबंधित एसडीएम और बीडीओ को ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के नियमानुसार निस्तारण तथा प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का विशेष जोर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने और आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब रोकने पर है।


समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं प्राथमिकता
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और निर्धारित आवेदन शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार की धनराशि न ली जाए। जिला प्रशासन के अनुसार, ऑनलाइन व्यवस्था और विशेष अभियान के माध्यम से जनपदवासियों को सुगम एवं जनहितकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सितंबर माह में 50 हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र जारी होना इसी अभियान के तहत दर्ज की गई उपलब्धि है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों और अस्पतालों में होने वाले संक्रमण की रोकथाम पर ज़ोर 

स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों और अस्पतालों में होने वाले संक्रमण की रोकथाम पर ज़ोर 

हे.जा.स. May 08 2022 34594

रिपोर्ट के अनुसार, देखभाल केंद्रों व अस्पतालों में भर्ती हर 100 मरीज़ों में से, उच्च-आय वाले देशों म

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

एस. के. राणा February 14 2022 28940

कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या करीब तीन गुना है। एक दिन में 91,930 लोग कोरोना संक्रमण से

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

विशेष संवाददाता September 01 2022 32837

राजधानी में एक महिला लॉ इंटर्न ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अदालत परिसर में व

चिकित्सा समेत कई विभागों ने देशव्यापी प्रदर्शन कर मनाया अगस्त क्रान्ति दिवस।

चिकित्सा समेत कई विभागों ने देशव्यापी प्रदर्शन कर मनाया अगस्त क्रान्ति दिवस।

admin August 11 2021 25499

राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश में सोमवार को चिकित्साकर्मियों, समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने इप्सेफ

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

रंजीव ठाकुर July 10 2022 40667

इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोल

आरएमएलआईएमएस में फेफड़ों के कैंसर पर अनुसंधान परियोजना का चयन

आरएमएलआईएमएस में फेफड़ों के कैंसर पर अनुसंधान परियोजना का चयन

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 644

नॉन-स्मॉल सेल लंग कार्सिनोमा में टिश्यू कॉनकोर्डेंस एनालिसिस के साथ फेफड़ों से जुड़े प्लाज़्मा-व्युत

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

जनवरी में बढ़ सकते है कोविड-19 के मामले, अगले 40 दिन मुश्किल

विशेष संवाददाता December 29 2022 24943

स्वास्थ्य मंत्रालय का आकलन है कि भारत में चीन जैसी कोरोना की लहर आने की स्थिति में संक्रमितों की ताद

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

फेफड़ों में दुर्लभ बीमारी पैदा करने वाले जीन का वैज्ञानिकों ने लगाया पता

हे.जा.स. February 07 2022 31285

जीन में गड़बड़ियों की वजह से बच्चों या नवजात के फेफड़ों की स्थिति लगातार खराब होती जाती है। उनके फेफ

एक दशक तक चले शोध के बाद आए चमत्कारी परिणाम, कृत्रिम भ्रूण में पहली बार बना दिमाग और धड़का दिल

एक दशक तक चले शोध के बाद आए चमत्कारी परिणाम, कृत्रिम भ्रूण में पहली बार बना दिमाग और धड़का दिल

हे.जा.स. August 31 2022 27074

इस मॉडल से जीवन के एकदम शुरुआती चरणों की गहन जानकारी हासिल होगी, जो काफी हद तक रहस्य बनी हुई है। साथ

कोरोना को लेकर सीएम योगी ने टीम 9 के साथ बैठक की

कोरोना को लेकर सीएम योगी ने टीम 9 के साथ बैठक की

आरती तिवारी April 12 2023 73847

कोरोना के नए मामलों के बीच सीएम योगी ने राज्य स्तरीय कोविड सलाहकार समिति और उच्चस्तरीय टीम-9 के साथ

Login Panel