देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

20 जुलाई को प्रदेश भर में 9.41 करोड़ बच्चे खाएंगे, पेट से कीड़े निकालने की दवा

वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को 20 जुलाई को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह जानकारी दी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के महाप्रबंधक डॉ वेद प्रकाश ने।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 19 2022 Updated: July 19 2022 15:02
0 26689
20 जुलाई को प्रदेश भर में 9.41 करोड़ बच्चे खाएंगे, पेट से कीड़े निकालने की दवा प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को 20 जुलाई को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह जानकारी दी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के महाप्रबंधक डॉ वेद प्रकाश ने।


डॉ वेद ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेशभर के बेसिक शिक्षा अधिकारी और ब्लाक शिक्षा अधिकारी के साथ वर्चुअल संवाद स्थापित किया है। अधिकारियों से अपील की गई है कि सरकारी के साथ निजी स्कूलों में भी अभियान की सफलता उचित प्रयास करें। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को यदि किसी कारणवश दवा नहीं खा पाए हैं तो अगले सप्ताह 25 से 27 जुलाई को मॉपआप राउंड में दवा खिलाई जाएगी। हालांकि कांवड़ यात्रा के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 जिलों यह अभियान अगले सप्ताह होगा। 


उन्होंने बताया कि बच्चे अक्सर कुछ भी उठाकर मुंह में डाल लेते हैं या फिर नंगे पांव ही संक्रमित स्थानों पर चले जाते हैं। इससे उनके पेट में कीड़े या कृमि विकसित हो जाते हैं। एल्बेन्डाजॉल खा लेने से यह कीड़े पेट से बाहर हो जाते हैं। अगर यह कीड़े पेट में मौजूद हैं तो बच्चे के आहार का पूरा पोषण कृमि हजम कर जाते हैं। इससे बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। बच्चा धीरे-धीरे खून की कमी (एनीमिया) समेत अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि पिछला अभियान 37 जिलों में 11 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चला था। 


कुछ खाकर ही खाएं दवा
दवा के थोड़े प्रतिकूल प्रभाव दिखने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह दवा बिल्कुल सुरक्षित है। दवा खाली पेट न खाएं। पेट में अधिक कीड़े या कृमि होने से उनमें दवा देने पर कुछ बच्चों एवं किशोर-किशोरियों में प्रतिकूल प्रभाव जैसे हल्का चक्कर, थोड़ी घबराहट या उल्टी हो सकती है, जो दो से चार घंटे में स्वतः ही समाप्त हो जाती है।


स्ट्राबेरी फ्लेवर में मिलेगी एल्बेन्डाजॉल 
कंसल्टेंट इन्द्रजीत ने बताया कि पेट से कीड़े निकलने की दवा एल्बेन्डाजॉल बहुत ही स्वादिष्ट बनाने की कोशिश की जाती है। इससे बच्चे आसानी से खा लेते हैं। पहले यह दवा वनीला और मैंगो फ्लेवर में उपलब्ध थी जबकि इस बार यह स्ट्राबेरी फ्लेवर में मिलेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कैंसर की दवा को लेकर वैज्ञानिकों का दावा

कैंसर की दवा को लेकर वैज्ञानिकों का दावा

एस. के. राणा October 31 2022 31294

उन्होंने दावा किया है कि OMO 103 मेडिसीन ने क्लिनिकल ट्रायल के पहले चरण को सफलतापूर्वक पास कर लिया

एक्ने, झाईयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी और दूध से बना ये फेस पैक

एक्ने, झाईयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी और दूध से बना ये फेस पैक

श्वेता सिंह September 07 2022 35214

स्किन व्हाइटिंग में ये फेस पैक काफी कारगर है। ये पैक स्किन की सफाई तो करती ही है बल्कि ये हाइड्रेशन

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

रंजीव ठाकुर July 10 2022 29214

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर की लगी हुई आग बुझने की जगह भड़कती ही जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग के सम

कोरोना को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार, बीते दिन 1499 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

कोरोना को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार, बीते दिन 1499 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

विशेष संवाददाता December 28 2022 33269

कोविड-19 को लेकर एकाएक जागरूकता कहें या नए वेरिएंट का खौफ, पंजाब में बूस्टर डोज लगवाने में एक ही दिन

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें  

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें  

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 34123

एक छोटी सी लापरवाही यानी ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करते रहने की आदत एक दिन बड़ा हृदय रोग का कारण बन सकत

खराब फेफड़ों की बीमारी में इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड थेरेपी कारगर: डॉ आकाश पंडिता

रंजीव ठाकुर July 28 2022 69635

आईएनओ की यह थेरेपी पुरानी फेफड़ों की बीमारी (बीपीडी) की रोकथाम में भी मदद करेगी। समय से पहले बच्चे,

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

आरती तिवारी June 28 2023 34202

पंचकूला में एक ऐसा अत्याधुनिक निजी अस्पताल है, जहां सिर्फ 11 रुपये में होता है।

सहजता देती है मनुष्य को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक एवं और सामाजिक रोगों से मुक्ति

सहजता देती है मनुष्य को भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक एवं और सामाजिक रोगों से मुक्ति

लेख विभाग April 07 2022 41265

व्यक्ति शारीरिक दृष्टि से ही रोगी नहीं होता, अपितु वह भावनात्मक, मानसिक एवं सामाजिक रोगी भी हो सकता

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

रंजीव ठाकुर August 05 2022 32689

इस पाठ्यक्रम में गंभीर मरीजों की देखभाल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) से

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा स्पाइरोमेट्री कार्यशाला आयोजित

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा स्पाइरोमेट्री कार्यशाला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार February 22 2026 2387

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली की मूल अवधारणा,  अनुपात तथा स्नश्वस्न 25-75 ज

Login Panel