देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया ।

मांस में लगने वाले इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज द्वारा भारत में निर्मित किया गया था और अमेरिका में प्रिंसटन, न्यू जर्सी स्थित कंपनी की अमेरिकी शाखा द्वारा वितरित किया गया था।

हे.जा.स.
February 09 2021
0 35610
सन फार्मा ने अमेरिका में टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन के 36,275 डिब्बों को वापस लिया । प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई। गलत लेबलिंग के कारण भारतीय दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज को अमेरिकी बाजार से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा के 36,275 डिब्बों को वापस लेना पड़ा। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन USFDA की नवीनतम प्रवर्तन रिपोर्ट के अनुसार सन फार्मा के अमेरिकी शाखा द्वारा अमेरिकी बाजार से टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' को वापस लिया जा रहा है। कंपनी ने 11 जनवरी 2021 को राष्ट्रव्यापी वापसी शुरू किया।

यूएसएफडीए की रिपोर्ट के अनुसार, मांस में लगने वाले इंजेक्शन 'साईपीयोनेट' दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज द्वारा भारत में निर्मित किया गया था और अमेरिका में प्रिंसटन, न्यू जर्सी स्थित कंपनी की अमेरिकी शाखा द्वारा वितरित किया गया था। यूएसएफडीए ने क्लास-III नीति के तहत उक्त इंजेक्शन को बाज़ार से वापस लेने का आदेश जारी किया।  

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में, सन फार्मा ने अमेरिका में जेनेरिक मधुमेह की दवा की 747 बोतलों को वापस लिया था।  उसमें एन-नाइट्रोसोडिमिथाइलैमिन की अशुद्धता पायी गयी थी।

अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा दवा बाज़ार होने के साथ, सन फार्मा का भी सबसे बड़ा मार्केट है। कंपनी 1996 अमेरिका के बाज़ार में व्यापार कर रही है। उसके जेनेरिक, ब्रांडेड जेनरिक और ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) उत्पादों की देश में मौजूदगी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस: रीजेंसी हेल्थ कानपुर का समय पर जांच और शीघ्र पहचान पर जोर

विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस: रीजेंसी हेल्थ कानपुर का समय पर जांच और शीघ्र पहचान पर जोर

हुज़ैफ़ा अबरार August 02 2026 658

चूंकि फेफड़ा कैंसर शुरुआती चरण में स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाता इसलिए अधिकांश मरीजों में इसका पता बीमारी

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर मौसमी बीमारियों से बचाव करें - डॉ. तेजल शेलाट

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर मौसमी बीमारियों से बचाव करें - डॉ. तेजल शेलाट

लेख विभाग October 15 2025 9060

अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए फलों या पूरकों से पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का से

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

रंजीव ठाकुर August 14 2022 38131

आईआईटी की टीम ने डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए टचस्क्रीन आधारित एक एप्

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

विशेष संवाददाता September 01 2022 32571

राजधानी में एक महिला लॉ इंटर्न ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अदालत परिसर में व

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

लेख विभाग June 01 2022 33109

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को न बांधें। धूम्रपान व तंबाकू सेवन से दिल की बीमारी होने की

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98927

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला, यूपी में भी अलर्ट जारी

आरती तिवारी January 03 2023 31951

यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

अबुज़र शेख़ October 01 2022 26204

लखनऊ शहर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू और डायरिया के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 36886

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू क

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग ने सर्वाधिक सर्जरी करके जीता अवार्ड।

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग ने सर्वाधिक सर्जरी करके जीता अवार्ड।

हे.जा.स. March 20 2021 45628

हड्डी रोग विभाग ने करीब 400 से ज्यादा सर्जरी कर मरीजों को राहत दी। इस पर कुलपित लेफ्टिनेंट जनरल डॉ.

Login Panel