देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में डायरिया का बढ़ा प्रकोप, लोगों ने घरों के बाहर चिपकाए पोस्टर

कानपुर में संक्रामक बीमारियों ने अपने पांव पसार लिए हैं। जिसके कारण लोगों में डर और दहशत का आलम भी देखा जा रहा है। लोगों ने अब सीधे सीएम योगी से डायरिया जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने की गुहार लगाई है।

श्वेता सिंह
August 25 2022 Updated: August 25 2022 02:30
0 33546
कानपुर में डायरिया का बढ़ा प्रकोप, लोगों ने घरों के बाहर चिपकाए पोस्टर प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। कानपुर में संक्रामक बीमारियों ने अपने पांव पसार लिए हैं। जिसके कारण लोगों में डर और दहशत का आलम भी देखा जा रहा है। लोगों ने अब सीधे सीएम योगी से डायरिया जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने की गुहार लगाई है।

 

दरअसल कानपुर (Kanpur) के वार्ड 14 जूही (Juhi) में लोगों ने पोस्टर लगाए हैं। जिस पर लिखा है कि डायरिया के दंश से बचाओ योगी जी। जानकारी के अनुसार ये पोस्टर बारादेवी (Baradevi) स्थित बाथम का हातावासियों ने क्षेत्र में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था से नाराज और परेशान होकर लगाए हैं।  यहां जलभराव और डायरिया (diarrhea) के प्रकोप से दहशत की स्थिति है। कानपुर में इसके अलावा भी कई स्थानों पर डायरिया फैलने से लोग भयभीत हैं। 

 

कानपुर में 24 घंटे में लगभग 124 मरीज सामने आए। दक्षिण कानपुर भी इसकी चपेट में आ गया है। जूही बम्बुरिया में पांच मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि यहां पर स्वास्थ्य विभाग की 24 टीमें पहुंच गईं। इसके साथ ही डायरिया प्रभावित रावतपुर के धनकुआना, गजोधरपुर, लोहारन भट्ठा और राजापुरवा में 119 और मरीज मिले, जिनमें छह को गंभीर हालत में हैलट और नर्सिंग होमों (nursing home) में भर्ती कराया गया। संक्रामक बीमारी की भयावहता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीमों को सीएमओ (CMO) ने 24 घंटे कैंप करने के निर्देश दिए हैं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2021 30516

गाइडलाइन के मुताबिक जिन बच्चों का आक्सीजन लेवल 90 से नीचे गिरता है, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती क

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

सौंदर्या राय December 12 2021 50348

अगर आप भी अपनी मूँछें हटाना चाहती हैं, तो फिर शेविंग मत करें और वेक्सिंग, डेपिलेटरी (depilatory) क्र

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31313

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्व स्तर पर मां के दूध को सर्वोत्तम आहार मानते हुए शिशु को स्तनपा

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 31392

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों की सेवाभावना

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

हे.जा.स. November 01 2021 34440

फाइजर अमेरिका में एफडीए की अनुमति प्राप्त करने वाला पहला टीका बन गया है। फाइजर और बायोएनटेक ने बताया

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 15 2022 24477

आज सभी 75 जनपदों में आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 प्रयोगशाला हैं। प्रदेश में अबतक 10 करोड़ 94 लाख

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2021 30322

स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत हमदर्द लेबोरेट्रीज ने लखनऊ में हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है।

नीट-पीजी काउंसिलिंग में विलंब के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन।

नीट-पीजी काउंसिलिंग में विलंब के खिलाफ रेजीडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन।

एस. के. राणा December 20 2021 26306

केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों और दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने आपातकाल

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी November 01 2022 27700

यूपी के 11 नर्सिंग कॉलेजों में भर्तियां होनी है। इसी क्रम में 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

एस. के. राणा June 27 2021 30405

इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,258 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,95,751 हो गयी। उ

Login Panel