











































एमएमडीपी का प्रशिक्षण ले चुके लालता प्रसाद लोगों को फाइलेरिया से बचाव एवं प्रबंधन की जानकारी देते हुए
लखनऊ। फाइलेरिया रोगी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य और पूर्व में एमएमडीपी का प्रशिक्षण ले चुके हरदौरपुर ग्राम के लालता प्रसाद लोगों को फाइलेरिया से बचाव एवं प्रबंधन की जानकारी दे रहे है। उनका कहना है कि करके सीखा और अब सिखा रहे है।
फाइलेरिया ग्रसित रोगियों के सपोर्ट ग्रुप श्री गणेश फाइलेरिया उन्मूलन (Filaria Eradication) समिति के सदस्यों के लिए आयोजित एमएमडीपी (MMDP) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए लालता प्रसाद (Filaria champion) ने कहा कि मुझे रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता (Disability) का प्रशिक्षण लिए हुए आठ माह हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि मैने प्रशिक्षण कार्यक्रम (Illness Management) में बताई गई बातों पर अमल किया और मुझे बहुत आराम है। मेरा आप सभी से यह कहना है कि आप लोग भी प्रशिक्षण में बताई गई बातों को अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से अमल में लाएं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में अन्य रोगियों को भी समूह से जुडने के लिए प्रेरित करें।
सहायक मलेरिया अधिकारी (Malaria Officer) सुषमा पांडे ने कहा कि यह मच्छर के काटने (mosquito bite) से होने वाली बीमारी है इसलिए हमें मच्छरजनित परिस्थितियाँ नहीं उत्पन्न करनी चाहिए। फाइलेरिया ग्रसित रोगी को प्रभावित अंगों की नियमित तौर पर सफाई करनी चाहिए, व्यायाम करना चाहिए, उन पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए। यदि मरीज का पैर प्रभावित है तो उसे मुलायम जूते या चप्पल पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि समूह के सदस्य अपने आस-पास के लोगों को मच्छरजनित परिस्थितियाँ न उत्पन्न करने के लिए जागरूक करें क्योंकि मच्छरों से अन्य बीमारियाँ भी होती हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (CFAR) द्वारा बक्शी का तालाब ब्लॉक के पहाड़पुर ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया था। सीफार के डॉ एस.के.पांडे ने एमएमडीपी का प्रदर्शन करके दिखाया। जिसमे विशेष तौर पर इस बात पर ध्यान दिया की रोगी अपनी नियमित साफ सफाई और देखभाल कैसे कर सकते हैं इसके साथ ही उन्होंने कुछ व्यायाम करके दिखाए।
फाइलेरिया रोगी नेटवर्क (Filariasis Patient Network) की सदस्य रेखा अग्निहोत्री और आनंद कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से हम जो सीख रहे हैं वह तो अमल करेंगे ही साथ में यदि हमारे आस-पास कोई ऐसा व्यक्ति होगा तो उसे भी बताएंगे।
इस मौके पर पहाड़पुर के ग्राम प्रधान संतोष कुमार रावत, आशा कार्यकर्ता (Asha worker) आराधना अवस्थी, जग्गा देवी, सीफार के जिला समन्वयक सर्वेश पांडे, ब्लॉक समन्वयक अखिलेश प्रजापति, ग्रामीण, सपोर्ट ग्रुप के 11 सदस्यों सहित कुल 24 मरीज उपस्थित रहे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9758
एस. के. राणा January 20 2026 0 5943
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36113
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
सेक्स के प्रति अरुचि को शुरूआती तौर पर सामान्य समस्या के रूप में माना गया है। शोधों से या स्पष्ट होत
डॉ वीपी सिंह संयुक्त निदेशक फाइलेरिया एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया रोगी की देखभ
बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि, “नए साल की शुरुआत हमेशा ही उत्साहित करने वाल
पाकिस्तान में पोलियो वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पोलियो के कारण छह महीने के एक बच्चे की म
प्रखर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ
यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने अपने सन्देश में ज़ोर देकर कहा कि सार्वजनिक-निजी सैक्टर के बीच विशाल रचनात
भोपाल के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) ने जीनोम एडिटिंग तकनीक का नया प्रयोग किया
दुनियाभर में लगभग 4 करोड़ बच्चे खसरे के टीके की खुराक से चूक गए। जिसकी वजह से बच्चों में यह बीमारी ब
स्वास्थ्य विभाग ने पहले 154 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया था। इनमें से कुछ अस्पताल संचालकों ने
हेपेटाइटिस के कारण पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। लगातार गंभीर हो रही

COMMENTS