देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रायबरेली एम्स में आयुष्मान योजना के तहत जल्द मिलेगा इलाज

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान एम्स ने जल्द ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के शुरू होने से बड़ी संख्या में मरीजों को राहत मिलेगी। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी।

विशेष संवाददाता
August 18 2022 Updated: August 18 2022 03:29
0 49697
रायबरेली एम्स में आयुष्मान योजना के तहत जल्द मिलेगा इलाज प्रतीकात्मक चित्र

रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान एम्स ने जल्द ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के शुरू होने से बड़ी संख्या में मरीजों को राहत मिलेगी। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी। 

 

रायबरेली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS RaeBareli) में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डा फहराने के बाद निदेशक डॉ अरविंद राजवंशी (Dr. Arvind Rajvanshi) ने घोषणा की कि जल्द ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Pradhan Mantri Ayushman Bharat Scheme) शुरू होगी। आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए प्रदान करने के लिए रायबरेली एम्स लगातार कार्य कर रहा है। 

 

निदेशक डॉ अरविंद राजवंशी ने कहा कि आंतरिक चिकित्सा विभाग (Internal Medicine), कार्डियोलॉजी (Cardiology), यूरोलॉजी (Urology), न्यूरोसर्जरी (Neurosurgery), ब्लड बैंक (Blood Bank), स्त्री रोग (Gynecology), बाल रोग (Pediatrics) विभाग अब पूरी तरह कार्य कर रहे हैं और जल्द ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू होगी। 

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 400 बड़ी सर्जरी (major surgeries), 1800 दाखिले, 2500 सीटी एमआरआई (CT MRI) और छह लाख लैब जांच हो चुकी है। परिसर में विभिन्न प्रकार के 1100 पौधे रोपित किए जाएंगे और 31 अगस्त को प्रसूति कक्ष (maternity room) का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने शिशु गृह (creche) का उद्घाटन भी किया।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं (MBBS students) व नर्सिंग स्टाफ (nursing staff) तथा बच्चो ने अपनी प्रस्तुति दी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

एस. के. राणा December 01 2022 34057

इस साल एक्युलाइज 'Equalize' थीम रखी गई है। इसका अर्थ 'समानता' होता है। इस साल की थीम से हमारे समाज म

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएगा आलू आइस क्यूब

सौंदर्या राय June 27 2023 111388

आलू में विटामिन सी,मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप पोटैटो आइस

सेक्स पर अनसुलझे सवाल विवान हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ

सेक्स पर अनसुलझे सवाल विवान हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ

लेख विभाग February 08 2022 43052

सेक्स करने की किसी भी संख्या को सामान्य नहीं कहा जा सकता और इसकी कोई निश्चित संख्या तय नहीं की जा सक

राजस्थान में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, इन जिलों से मामले आए सामने

राजस्थान में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, इन जिलों से मामले आए सामने

जीतेंद्र कुमार January 11 2023 33732

कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 13 लाख 15 हजार 522 हो गई है। रविवार को राज्य में 5 मामले सामने

जागरूकता की अलख जगाएं रक्तदान को लोग आगे आएं : मुकेश शर्मा  

जागरूकता की अलख जगाएं रक्तदान को लोग आगे आएं : मुकेश शर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2026 1029

18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति जिसका वजन करीब 50 किलोग्राम है, वह स्क्रीनिंग के बाद रक्तदान क

लिवर ट्रांसप्लांट के बारे में जानिये डॉ. संजय गोजा से 

लिवर ट्रांसप्लांट के बारे में जानिये डॉ. संजय गोजा से 

लेख विभाग May 05 2022 41390

कई भारतीय संस्थानों द्वारा किए गए विभिन्न अध्ययनों ने लिवर प्रत्यारोपण के बाद के 30 से अधिक वर्षों क

देश में कोविड-19 संक्रमण दर गिरा। 

देश में कोविड-19 संक्रमण दर गिरा। 

एस. के. राणा June 04 2021 32162

कोरोना वायरस के संक्रमण से 2,887 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 3,37,989 पर पहुंच गई जबक

कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करेगा यूथ लीडरशिप कॉउंसिल

कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करेगा यूथ लीडरशिप कॉउंसिल

रंजीव ठाकुर July 26 2022 36550

यूथ लीडरशिप कॉउंसिल, युवाओं द्वारा संचालित एक विविधता वाला समूह है जो नेतृत्व को बनाए रखने, परिवर्तन

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आनंद सिंह April 13 2022 33771

उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माण इकाई बेहद कम है, इस नई इकाई के खुलने से राज्य का भला हो

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

हे.जा.स. June 24 2022 42909

सरोगेसी से बच्चे की इच्छा रखने वाले परिवार को सरोगेट मदर के लिए भी 36 महीने यानी 3 साल का बीमा लेना

Login Panel