











































प्रतीकात्मक चित्र
नयी दिल्ली। देश में कोविड को लेकर वैज्ञानिकों को आशंका प्रकट की है कि ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट सेंटोरस अगला वैश्विक कोरोना वेरिएंट हो सकता है। यह बहुत तेजी से फैलता है और अब तक करीब 20 देशों में अपने पांव पसार चुका है। इससे दोबारा संक्रमण की आशंका भी बढ़ती है।
नेचर जर्नल (journal Nature) में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंटोरस (BA. 2.75) पर वैज्ञानिक निगाह रखे हुए हैं। यह ओमिक्रॉन का ही एक नया सब वेरिएंट है (new sub-variant of Omicron) जिसके मामले जुलाई से देश में तेजी से बढ़ने शुरू हुए थे और उसके बाद एशिया और यूरोप समेत 20 देशों में इसका फैलाव हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार देश में मई से लेकर अब तक एक हजार नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग (genome sequencing) की गई थी जिनमें से दो तिहाई मामले बीए 2.75 के थे।

स्वास्थ्य सचिव (Health Secretary) राजेश भूषण ने कहा कि बीए 2.75 के मामले दिल्ली में भी सर्वाधिक पाए गए हैं। लेकिन अब यह स्थिरता की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीए 2.75 में एक म्यूटेशन ए452आर (mutation A452R) है जिससे दोबारा संक्रमण (covid-19 re-infection) की आशंका बढ़ती है।
राहत की बात यह है कि मजबूत इम्यूनिटी (strong immunity) के चलते भारत (corona in India) समेत तमाम देशों में इसका प्रभाव कम नजर आ रहा है। संक्रमण में तेजी के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर नहीं बढ़ी है। कुछ वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह अगले वैश्विक वेरिएंट (next global corona variant) के रूप में उभर रहा है लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि हाइब्रिड इम्यूनिटी (hybrid immunity) के कारण इसका ज्यादा प्रभाव नहीं दिखेगा।
शाहिज जमील, वायरोलाजिस्ट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (virologist, Oxford University) का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर बीए. 2.75 कोई नई लहर (corona wave) पैदा करेगा। ये लगभग बराबर के वेरिएंट एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं इसलिए जिन लोगों को बीए-5 का संक्रमण हुआ है, उन्हें बीए 2.75 का संक्रमण होने की संभावना नहीं है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 546
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73519
ह पहल उत्तर प्रदेश को देश का वह राज्य बनाएगी जहाँ एक ही दिन में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण प्राप्त कर
यह पुरस्कार उनके द्वारा टी.बी. जैसी बीमारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोरोना के दौरान च
शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर का बढ़ता प्रदूषण लोगों
मलेरिया निरीक्षकों की टीम जिले में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों की स
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से 5 किलोमीटर के दायरे में यदि किसी को भी दिल का दौरा पड़ता है तो म
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा भारतीय बाल रोग अकादमी के सहयोग से ब
छोटे बच्चों का दिल आमतौर पर वयस्क व्यक्ति के दिल से 3 से 4 गुना छोटा होता है। ऐसे में सर्जरी के दौरा
वैश्विक स्तर पर 17 वर्ष से कम उम्र के लगभग 81 बच्चों को मंकीपॉक्स के वायरस से संक्रमित पाया गया है।
पहले से ही ओपीडी शुरु हो चुकी थी किन्तु अब सरकारी आदेश के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गयी। आज से सभी तर
जानकीपुरम और आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर तीन में बने

COMMENTS