देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा आक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

हे.जा.स.
January 28 2021 Updated: January 29 2021 18:14
0 26223
5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम लोक भवन में बैठक लेते मुख्यमंत्री

लखनऊ। वैक्सीनेशन अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करते हुए 05 फरवरी, 2021 तक हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए। उन्होंने कहा हेल्थ वर्कर्स के टीकाकरण के पश्चात अभियान के आगामी चरण में कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जाए। इसके लिए डाटा बेस संकलन के कार्य को अन्तिम रूप देते हुए कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण की सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के अन्तर्गत समस्त कार्यवाही भारत सरकार की गाइडलाइन्स, मानकों तथा क्रम के अनुसार की जाए। बैठक में अवगत कराया कि प्रदेश में आज हेल्थ वर्कर्स का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्विलांस सिस्टम तथा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही सुचारु ढंग से सक्रिय रखी जाए। उन्होंने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा आक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने जनपदों में स्थापित इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किए जाने की कार्यवाही निरन्तर संचालित की जाए। ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस एप के माध्यम से आनलाइन चिकित्सीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र योजना के संचालन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। मुख्यमंत्री ने योजना के अन्तर्गत प्रदेश की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र योजना को विस्तार देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इसके अन्तर्गत नए औषधि केन्द्रों की स्थापना कराई जाए। इससे जहां एक ओर जनता को और बेहतर व सुगम ढंग से कम दामों पर औषधियां उपलब्ध होंगी, वहीं दूसरी ओर नवीन औषधि केन्द्रों के संचालन से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्य मंत्री आलोक कुमार सहित अन्य  अधिकारी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

तकनीकी समस्या दूर आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

तकनीकी समस्या दूर आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2026 1239

साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया 14 मई को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) और संबंधित बैंकों के बीच भु

माहवारी जागरूकता अभियान: स्लम बस्ती में हुआ सैनिटरी पैड्स का वितरण

माहवारी जागरूकता अभियान: स्लम बस्ती में हुआ सैनिटरी पैड्स का वितरण

रंजीव ठाकुर April 21 2022 26495

स्लम बस्तियों के माहवारी जागरूकता के उद्देश्य को पूरा करने के लिए आशा वेलफेयर फॉउंडेशन की ओर से बदला

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

आरती तिवारी October 06 2022 31092

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग आज लगभग हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इसी

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार January 12 2021 22762

आचार्य मनीष ने कहा, 'हम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित  याचिका दायर करके आयुर्वेद को उ

लोहिया अस्पताल में  ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

लोहिया अस्पताल में ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 24 2022 43017

डाॅ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थीसियोलाॅजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एवं इंडि

लोकबंधु अस्पताल में सुविधाएं बढ़ीं, कोविड़ की संभावित लहर से निपटने को तैयार - डॉ अजय शंकर त्रिपाठी

रंजीव ठाकुर May 07 2022 37082

अस्पताल में लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। पहले 100 बेड थे जो बढ़ कर 318 हो गए हैं। ऑन लाइन र

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

एस. के. राणा June 14 2022 31045

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

आनंद सिंह March 31 2022 32760

इस लैब के जरिये रोग शुरू होने के दो साल पहले ही पता चल सकेगा। जैसे किसी को दो साल बाद कैंसर होने वाल

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 32532

साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार, 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने चीनी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 23 2022 25663

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर, महमूदाबाद

Login Panel