देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्मोनल डिसबैलेंस बना रहता है उन्हें एड़ी फटने की समस्या ज्यादा रहती है।

श्वेता सिंह
November 11 2022 Updated: November 12 2022 01:35
0 26724
फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात प्रतीकात्मक चित्र

ठंड के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में स्किन की देखभाल की ज्यादा जरूरत पड़ती है, दूसरे मौसम के मुकाबले। हालांकि कुछ लोगों की फटी एड़ियों की समस्या पूरे साल रहती है।

 

ड्राइनेस शरीर में होने वाली विटामिन (vitamin) की कमी से होती है। इसके अलावा कई बार गंदगी और खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां (heels) फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्मोनल (harmonal) डिसबैलेंस बना रहता है उन्हें एड़ी फटने की समस्या ज्यादा रहती है।

 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब स्किन ड्राई हो जाती है और नमी कम होने लगती है तो त्वचा (skin) खुरदरी और परतदार बनने लगती है। इसके पीछे की वजह शरीर में होने वाले पोषक तत्वों (nutrition) की कमी भी हो सकती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी और विटामिन बी3 की कमी होती है उनकी स्किन फटने लगती है। विटामिन ई अगर कम है तो इससे स्किन में दरारें पड़ने लगती हैं।  विटामिन से भरपूर भोजन खाने से कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है और स्किन को प्रोटेक्शन (protection) मिलता है। अगर शरीर में जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड कम होने लगे तो भी स्किन में ड्राइनेस (dryness) बढ़ जाती है।

 

इसके अलावा शरीर में हॉर्मोन्स का असंतुलन होने पर भी ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे लोगों को एड़ियां फटने की समस्या हो सकती है। थायराइड (thyroid) या एस्ट्रोजन हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ने पर भी एड़ियां फट जाती हैं। कई बार एड़ियों में दरार आने लगती हैं जिससे खून भी आने लगता है।

 

फटी एड़ियों की समस्या दूर करने के लिए घरेलू उपाय - Home remedy for cracked ankle

  • एड़ियों को रगड़ने से गंदगी निकल जाती है। फटी एड़ियों को सही करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप पैरों को साफ रखें।
  • इसके बाद एड़ियों और पैरों पर अच्छी तरह कोई हील बाम का इस्तेमाल करें। ऐसी क्रीम का उपयोग करें जो मॉइस्चराइज और एक्सफोलीएट के लिए बनी हो।
  • पैरों को साफ करने के लिए पैरों को आधा घंटा नमक के गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। अब प्यूमिक स्टोन से एड़ियों को साफ कर लें।
  • खाने में जिंक से भरपूर आहार शामिल करें। इसके अलावा भरपूर पानी पिएं। इससे त्वचा लंबे समय तक हेल्दी रहेगी।
  • विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर आहार जरूर खाएं। इससे कोशिकाओं को नुकसान नहीं होगा और त्वचा स्वस्थ बनेगी। इसके लिए नट्स, सीड्स और खट्टे फलों का सेवन करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

विशेष संवाददाता October 16 2022 42076

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2026 1267

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लि

नर्सेज का विरोध प्रदर्शन जारी, बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता बांधकर आंदोलन जारी रहा

नर्सेज का विरोध प्रदर्शन जारी, बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता बांधकर आंदोलन जारी रहा

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 574

राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सरकारी चि

जांच में फेल पाया गया एंटीबायोटिक इंजेक्शन एमॉक्सीसिलिन

जांच में फेल पाया गया एंटीबायोटिक इंजेक्शन एमॉक्सीसिलिन

अबुज़र शेख़ October 13 2022 26594

2 दिसंबर 2021 को अमृतसर की एएनजी लाइफ साइंस इंडिया कंपनी द्वारा एमॉक्सीसिलिन ट्रॉयहाईड्रेट विद कैल्

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल 10 और 11 दिसंबर को वाराणसी में स्वास्थ्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

एस. के. राणा December 09 2022 28206

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवच का लक्ष्य, “सभी लोगों को आवश्यक उन प्रोत्साहनयुक्त, रोकथामयुक्त, उपचारयुक्त

दुनियाभर में  बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा।

दुनियाभर में बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा।

एस. के. राणा July 19 2021 39394

दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18.99 करोड़ से अधिक हो गया है जबकि‍ अब तक इस महामारी से 40.8

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

एस. के. राणा December 31 2021 30892

सभी COVID टीके, चाहे वे भारत, इजराइल, अमेरिका, यूरोप, यूके या चीन के हों, मुख्य रूप से रोग में सुधार

जानिए एनीमिया को लेकर सरकार चिंतित क्यों ?

जानिए एनीमिया को लेकर सरकार चिंतित क्यों ?

लेख विभाग February 02 2023 33245

भारत में बड़े पैमाने पर फैली इस बीमारी को खत्म करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की

वायरल फीवर के उपचार एवं बचाव में कारगर है होम्योपैथिक दवाइयाँ। 

वायरल फीवर के उपचार एवं बचाव में कारगर है होम्योपैथिक दवाइयाँ। 

हुज़ैफ़ा अबरार September 05 2021 46178

यदि आप या आपके घर में कोई वायरल से पीड़ित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि होम्योपैथी में

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

हे.जा.स. April 28 2022 38558

कनाडा में किये गए इस अध्ययन में देशों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहली श्रेणी में उन देशों को रखा

Login Panel